ENG | HINDI

बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियाँ हो चुकी हैं दहेज प्रताड़ना की शिकार !

दहेज प्रताड़ना

अक्सर बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में उसके पीछे का काला सच धुंधला रह जाता है।

जिसे अभिनेत्रियां बेहद रहस्यमयी अंदाज में छुपाने की कोशिश करती हैं, मगर वह लंबे समय तक नहीं छिप पाता।

शायद समझ गए हो कि यह इशारा किस ओर संकेत कर रहा है। यदि नहीं, तो सीधे बताते हैं कि यहां बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ हुए दहेज प्रताड़ना की बात हो रही है। वे अभिनेत्रियां जो अपने समय में एक ऊंचे मुकाम में थी। हालांकि उन प्रसिद्धियों के बावजूद उनके साथ दहेज प्रताड़ना जैसा हादसा हुआ।

चलिए बताते हैं उन अभिनेत्रियों के नाम जो दहेज प्रताड़ना की शिकार हुई हैं।

1 – करिश्मा कपूर

सबसे पहले अपने समय की चंचल और खुबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर की, जिन्होंने बिजनेसमैन संजय के साथ सितंबर वर्ष 2003 में शादी की थी। मगर शादी के कुछ वर्ष बाद ही दोनों के बीच खटास शुरु हो गई। इसकी वजह से दोनों ने कोर्ट का सहारा लिया। वर्ष 2010 में करिश्मा संजय से अलग रहने लगी। शुरुआत में करिश्मा ने संजय पर आर्थिक और संजय का उसकी गर्लफ्रेंड प्रिया चटवाल के साथ रिश्ते को लेकर आरोप लगाए थे लेकिन दोनों की अनबन में नया मोड़ उस वक्त आया, जब करिश्मा ने संजय पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

दहेज प्रताड़ना के आरोप के बाद दोनों के बीच तलाक जून 2016 में हो गया था। अब करिश्मा अपनी मां के साथ रहती हैं।

दहेज प्रताड़ना

2 – युक्ता मुखी

करिश्मा की तरह ही बॉलीवुड में एक अन्य अभिनेत्री है जो दहेज प्रताड़ना की शिकार हुई थी। वह अभिनेत्री से पहले विश्व सुन्दरी भी रह चुकी हैं। यह युक्ता मुखी की बात है। उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया था लेकिन व्यक्तिगत जीवन में घरेलु हिंसा और दहेज प्रताड़ना कि शिकार हुई। युक्ता ने अपने पति प्रिंस तूली पर दहेज की मांग के लिए मारपीट का आरोप लगाया था। साथ ही युक्ता को मानसिक और अभद्र शब्द भी कहे गए थे।

आपको बता दें कि युक्ता और प्रिंस की शादी महज पांच साल ही चली थी। वर्ष 2008 में हुई युक्ता और प्रिंस की शादी वर्ष 2014 में तलाक के बाद टूट गई थी।

दहेज प्रताड़ना

इस तरह से बॉलीवुड की रंगीन दुनिया एक ओर रोज चटपटी ख़बरें देती हैं तो दुसरी तरफ बॉलीवुड का यह कड़वा सच, बॉलीवुड की रंगीन दुनिया को पारदर्शी करता है।