बॉलीवुड

पति पर ही रेप का आरोप लगा चुकी हैं ये एक्‍ट्रेसेस

पति पर रेप का आरोप – बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में रिश्‍ते-नाते निभाना बहुत मुश्किल है।

यहां तो हर पल रिश्‍तों का एक अलग ही रंग देखने को मिलता है। कभी पति पर जान छिड़कने वाली एक्‍ट्रेसेस ही अपने पति पर रेप का आरोप लगा देती हैं। सुनने और देखने में ये काफी अजीब लगता है कि कभी जो एक्‍ट्रेसे अपने पति के प्‍यार के कसीदें बयां किया करतीं थीं वो आज उन पर कोर्ट में केस दर्ज करवा रही हैं।

आम जिंदगी में तो आपने ये सब देखा ही होगा कि पत्‍नियां अपने पति पर रेप का आरोप का केस दर्ज करवा देती हैं लेकिन आपको बता दें कि बॉलीवुड की एक्‍ट्रेसेस का हाल भी आम महिलाओं जैसा ही है।  

आज हम आपको कुछ ऐसी एक्‍ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्‍होंने अपने पति पर रेप का आरोप लगाया है।

पति पर रेप का आरोप –

1 – सोफिया हयात

इस लिस्‍ट में सबसे पहले सोफिया हयात का नाम आता है। बिग बॉस से फेम पाने वाली सोफिया बाहर निकलने के बाद नन बन गईं थीं और इसके बाद उन्‍होंने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से शादी कर ली। अभी शादी को कुछ ही महीने बीते कि सोफिया ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया है। इंस्‍टाग्राम और सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर सोफिया अपने पति के साथ प्‍यारभरी तस्‍वीरें डालती रहती थीं और उन्‍हें देखकर आपको इस कड़वी सच्‍चाई पर बिलकुल भी भरोसा नहीं होगा।

2 – युक्‍ता मुखी

मिस इंडिया रह चुकी युक्‍ता मुखी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में कुछ बॉलीवुड फिल्‍मों में काम किया है। हालांकि, उनका करियर ज्‍यादा नहीं चला और इसके बाद वो भी शादी करके सैटल हो गईं। शादी के बाद उन्‍होंने एक बेटे को भी जन्‍म दिया लेकिन पता नहीं उनके छोटे से खूबसूरत परिवार को किस की नज़र लग गई। शादी के चार साल बाद युक्‍ता ने पति पर पिटाई करने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया। युक्‍ता का कहना था कि उनका पति उन्‍हें गंदी-गंदी गालियां देता है और कई बार उनकी पिटाई भी है। इस बात से परेशान होकर युक्‍ता ने कानून का सहारा लिया और अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

3 – मंदाना करीमी

बिग बॉस में सलमान खान की फेवरेट रहीं मंदाना करीमी शो में अपने ब्‍वॉयफ्रेंड का जिक्र करते हुए नहीं थकती थीं। शो पर भी उन्‍होंने किसी भी मेल कंटेस्‍टेंट को भाव नहीं दिया और वो हमेशा ये कहते हुए दिखीं कि वो अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से बहुत प्‍यार करती हैं। शो से बाहर आने के कुछ समय बाद ही मंदाना ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से शादी रचा ली लेकिन एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि दोनों के बीच खटपट शुरु हो गई। मंदाना ने अपने पति पर आरोप लगाया कि वो उन पर अपना धर्म बदलने के लिए दबाव बना रहे हैं और इस वजह से पति ने कई बार उन्‍हें पीटा भी है और उनका यौन शोषण भी हुआ है। मंदाना एक-दो फिल्‍मों में भी काम कर चुकी हैं।

इन एक्ट्रेस ने लगाये पति पर रेप का आरोप – इन एक्‍ट्रेसेस की कहानी पढ़ कर आपको भी यकीन हो जाएगा कि महिलाएं चाहे कितनी भी आगे बढ़ जाएं या मॉडर्न हो जाएं समाज में उनकी स्थिति दयनीय ही रहेगी और हर स्‍तर पर उनका शोषण होता रहेगा।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

3 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago