बॉलीवुड

तस्वीरों में देखिये अभिनेत्रियाँ जो हुई है पब्लिक प्लेस में छेड़छाड़ का शिकार !

अभिनेत्रियाँ जो छेड़छाड़ की शिकार हुई – देवियों की तरह महिलाओं को पूजने वाले इस देश में जब महिलाओं के मान सम्मान की बात आती है तो लोग बड़ी-बड़ी बाते करते है।

लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की संख्या पिछले दस सालों में दुगुनी हो गई है। बात सिर्फ छेड़छाड़ जैसे घिनौने काम की करे तो इस देश में आम लड़कियां तो इस हरकत का शिकार होती ही है लेकिन लोग इतना गिर गए है कि एक्ट्रेस को भी नहीं छोड़ते। अभिनेत्रियाँ छेड़छाड़ की शिकार हुई है ।

चलिए आज बात करते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ हुई छेड़छाड़ के बारे में। वैसे ये बॉलीवुड हीरोइन्स के साथ छेड़छाड़ का पहला मामला नहीं हैं ऐसे कई मामले लगभग हर महीने सामने आते हैं।

आज हम बात करेंगे बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जो छेड़छाड़ की शिकार हुई हैं।

अभिनेत्रियाँ जो छेड़छाड़ की शिकार हुई –

1 – तापसी पन्नू

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ की हीरोइन तापसी पन्नू ने खुलासा किया है कि दिल्ली में उन्हें छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा बल्कि ये उनके साथ पहली बार नहीं हुआ था दिल्ली में। तापसी का कहना हैं अक्सर भीड़-भाड़ वाली जगह पर लोग यहाँ वह हाथ लगाते हैं।

2 – असिन

बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगो का दिल जितने वाली खुबसूरत एक्ट्रेस असिन भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी है। एक इवेंट के दौरान उनको एक आदमी ने कैमरे के सामने ही गलत तरीके से छुआ था।

3 – करीना कपूर खान

साल 2013 के एक इवेंट में करीना कपूर खान को छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा था, बाद में बाउंसर्स ने उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

4 – सोनाक्षी सिन्हा

साल 2010 में एक इवेंट के दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों के ग्रुप ने सोनाक्षी पर न सिर्फ कमेंट पास किए बल्कि उन्हें जबरदस्ती छूने की कोशिश भी की। हालांकि बाद बाउंसर्स सोनाक्षी को वहां से ले गए लेकिन इस वाकये के बाद सोनाक्षी रोने लगी थीं।

5 – सोनम कपूर

फिल्म “रांझना” के प्रमोशन के लिए जब सोनम एक थिएटर में पहुंची तब कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़खानी की थी। हालांकि उनके को-स्टार धनुष ने उन्हें सुरक्षित बहार निकाल लिया था।

6 – गौहर खान

दिसंबर 2014 में गौहर टीवी रियलटी शो ‘इंडियाज रॉकस्टार’ के ग्रैंड फिनाले कि शूटिंग कर रही थीं तभी एक शख्स, ऑडियंस के बीच से उठकर स्टेज पर आया। उसने पहले गौहर के साथ छेड़खानी की और जब गौहर ने विरोध किया तो उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

7 – सुष्मिता सेन

एक इवेंट में शामिल होने के बाद जब सुष्मिता सेन वापिस आने के लिए अपनी कार में बैठ रही थी तब उनके साथ छेड़खानी की गयी वो भी पब्लिक के सामने।

8 – राखी सावंत

सन् 2006 में मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान सिंगर मिका सिंग ने राखी सावंत को जबरदस्ती किस किया था। बाद में राखी ने मिका के खिलाफ पुलिस में भी मामला दर्ज करवाया था। ये खबर मीडिया में भी काफी सुर्खियों में रही थी।

इस तरह से अभिनेत्रियाँ जो छेड़छाड़ की शिकार हुई है – कई तरह की सुरक्षा के बाद भी ये एक्ट्रेसेज़ छेड़छाड़ का शिकार हो सकती है तो फिर एक आम लड़की की सुरक्षा के बारे में हम सोच भी नही सकते। आये दिन इस तरह की घटनायें होती रहती है, लेकिन हम और हमारी सरकार सिर्फ लड़कियों को ही कसूर बार ठहराते है।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

यही है वो गुफा जहाँ शिव के रुद्रावतार हनुमान जी ने लिया था जन्म !

हनुमान जी का जन्म - हमारे देश में पवनपुत्र  हनुमान जी के भक्तों की कोई…

5 years ago

12 महीनों में कई खास कारणों के लिये जाना जाता है मई का महीना !

साल के 12 माह और उन महीनों की खास बातें। जो ज्यादातर लोग जानते ही…

5 years ago

अगर ये 6 चीजें खाते हैं आप तो कैंसर से डरने की जरूरत नहीं है !

चीज़ें जिनके सेवन से कैंसर दूर रहता है - कैंसर दुनिया के सबसे भयावह रोगों…

5 years ago

घंटो बैठकर काम करने को मजबूर हैं तो सेहत के लिए अपनाइए ये उपाय !

घंटों बैठकर काम करनेवालों के लिए - सब जानते हैं कि ऑफस में यदि लंबे…

5 years ago

कुंभकरण महान वैज्ञानिक था – रामायण के इस पात्र के कई रहस्य नहीं जानते होंगे आप !

कुंभकरण के बारे में जो बात सबसे अधिक प्रचलित है वह यह है कि वह…

5 years ago

अपनी कला से अधिक इन चमत्कारी पत्थरों पर भरोसा करते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स !

स्टार जिसकी किस्मत रत्न ने बदली - चाहे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हो या…

5 years ago