ENG | HINDI

क्या सच में अमेरिका के व्हॉइट हाउस में भटकता है पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का भूत ?

अब्राहम लिंकन का भूत

क्या भूत होते हैं या फिर ये महज एक वहम है।

इस सवाल का जवाब कई सालों से ढूंढा जा रहा है। इस मुद्दे पर कई फिल्में भी बन चुकीं हैं और अक्सर हमें आस पास से ऐसी कई कहानियां सुनने को मिल जाती हैं जिससे हमें ये पता चलता रहता है कि हां कहीं ना भूत होते तो हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेकिरा के राष्ट्रपति भवन (व्हाइट हाउस) में भी भूत का डेरा है। सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन ये बिल्कुल सच है। कई लोगों ने इस बात को कहा है कि व्हाइट हाउस में अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का भूत घूमता है। कई लोगों ने उन्हें देखा भी है।

कहां दिखता है अब्राहम लिंकन का भूत :

माना जाता है कि व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की भटकती हुई आत्मा को देखा जा सकता है। कई बार लोगों ने उन्हें कुछ ना कुछ करते देखा है। लिंकन हमेशा ही कुछ ऐसा करते हैं जिससे लोगों को मरने के बाद भी उनका ऐहसास होता रहे। लिंकन की 1865 में उनके सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके बाद से ही उनकी आत्मा व्हाइट हाउस में भटकने लगी। लिंकन की मौत पर उनके दोस्त वार्ड हिल लैमन ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि लिंकन को उनकी मौत का ऐहसास 3 दिन पहले ही हो गया था। लिंकन ने सपने में ही अपनी हत्या देख ली थी।

सबसे पहले फोटोग्राफ में मिला अब्राहम लिंकन का भूत :

लिंकन के भूत का सबूत सबसे पहले एक फोटो के द्वारा मिला। एक बार उनकी पत्नी मैरी टॉड लिंकन ने एक फोटो खिंचाई। जब मैरी ने फोटो में गौर से देखा तो उसमें उन्हें लिंकन भी नजर आए। लिंकन मैरी के कंधे पर हाथ रखकर खड़े हुए थे।

किस-किस ने देखा अब्राहम लिंकन का भूत :

अमेरिका के ही पूर्व राष्ट्रपति एलेनॉर रूजवेल्ट को हमेशा लिंकन की मौजूदगी का ऐहसासा होता रहता था। रूजवेल्ट की मानें तो उन्हें पूरे दिन व्हाइट हाउस में लिंकन के मौजूद रहने की सुगबुगाहट मिलती थी। इसके अलावा नीदरलैंड की महारानी व्हिलमिना को भी लिंकन का भूत दिखाई दे चुका है। महारानी जब अमेरिका को दौरे पर गईं थीं तो वो व्हाइट हाउस में रुकी थीं। महारानी ने दावा किया था कि देर रात किसी ने उनका दरावाजा खटखटाया, जब उन्होंने दरवाजा खोला तो वो हैरान रह गईं, सामने लिंकन खड़े थे। ब्रिटेन के पूर्व पीएम विंस्टन चर्चिल अमेरिका के दौरे के दौरान व्हाइच हाउस में रुके थे। इस दौरान जब विंस्टन बाथरूम से नहाकर लौटे चो उन्होंने देखा कि कमरे के कोने में आग जल रही थी और लिंकन हाथ सेक रहे थे। विंस्टन ने यहां तक भी कहा था कि लिंकन वहां मुस्कुरा रहे थे और थोड़ी देर में वो गायब भी हो गए थे।

अब्राहम लिंकन का भूत – अमेरिका के कई अखबारों और चैनलों में भी लिंकन के भूत की खबर दिखाई जा चुकी है। हालांकि एक बार को इन खबरों को झुठलाया भी जा सकता था लेकिन दुनिया के कई नामी-गिनामी हस्तियों की बात को झुठलाना थोड़ा मुश्किल लगता है। माना जाता है कि लिंकन को गोली मार दी गई थी और इस कारण उनकी आत्मा भटकती थी। क्योंकि उनकी मौत व्हाइट हाउस में हुई थी इसलिए वो वहीं पर कई बार देखे गए। हालांकि ये भी कहा जाता है साल 1980 के बाद लिंकन किसी को भी नहीं दिखाई दिए।