ENG | HINDI

आखिर ऐसा क्या है 123 करोड़ रुपये की घड़ी में जिसे खरीदा है इस मुक्केबाज ने

मेवेदर

दुनिया के सबसे अमीर बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर जब भी कुछ खरीदते हैं तो वो हमेशा खबरें बनती हैं। हाल ही में उन्होंने एक घड़ी खरीदी है जिसके बारे में हर जगह चर्चा हो रही है।

चर्चा होगी ही आखिर में उन्होंने इतनी महंगी घड़ी जो खरीदी है।

जिस तरह से मेवेदर बॉक्सिंग रिंग में जब भी उतरते हैं तो हमेशा उनकी खबर बनती हैं वैसे ही जब भी वे कुछ खरीदते हैं तो वो भी न्यूज बनती है। क्योंकि वो हमेशा ऐसी कुछ चीजें खरीदते हैं जो बहुत अजीब होती है या फिर बहुत महंगी होती है। हाल ही में उन्होंने एक घड़ी खरीदी है जो काफी महंगी है।

123 करोड़ रुपये की घड़ी

मेवेदर

हाल ही में बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर ने एक घड़ी खरीदी है। इसकी कीमत 123 करोड़ रुपये है। यह एक बिलेनियर घड़ी है जिसे जैकब ऐंड कंपनी ने डिज़ाइन किया है। यह घड़ी दिखने में बहुत खूबसूरत है और इसे देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह घड़ी 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बनी है जिसमें हीरे के 239 टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।

इस घड़ी का एक वीडियो बनाकर मेवेदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर करते हुए लिखा है, “यह मेरा नया टाइमपास है। इसे बिलेनियर वॉच कहते हैं। अगर आपको इसके बारे में पता नहीं है तो इसके बारे में गूगल सर्च कीजिए। इसका मूल्य $18 मीलियन है। इसे मैंने दुनिया के सबसे अच्छे ज्वैलर से खरीदा है। @tadashi1980.”

क्या है सफेद सोना

प्लैटिनम को सफेद सोना ( White Gold ) भी कहते हैं। यह पीले सोने से ज्यादा महंगा होता है। यह एक दुर्लभ ज्वैलरी मानी जाती है जो आसानी से नहीं मिलती है। इसलिए इसकी बनी चीजें काफी महंगी होती हैं।

बेटी को दिया था 30 कैरेट डायमंड की रिंग

मेवेदर

मेवेदर हमेशा से महंगी चीजों के शौकीन रहे हैं। हाल के दिनों में महंगी चीजों पर काफी पैसे खर्च किए हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी के 18वें जन्मदिन पर उसे 30 कैरेट डायमंड की रिंग गिफ्ट की थी। इस अंगूठी की कीमत $5 मीलियन है और इसकी गिनती दुनिया के सबसे महंगी अंगूठी में होती है।

मेवेदर लक्ज़री के बहुत बड़ शौकीन हैं। उनकी हर चीज स्पेशल और महंगी होती है।

रहते हैं आलीशान घर में

अगर इनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो ये जिस घर में रहते हैं वो काफी आलीशान है। इनका लास वेगास के आलीशान घर का अलग इंस्टाग्राम अकाउंट है। इसके अलावा उनका एक और घर मियामी में भी है जिसमें सात बेडरूम हैं। वो भी इसमें ऐसे-वैसे बेडरूम भी नहीं है। आप इन बेडरूम का अंदाजा इसी से लगा सकती हैं कि उसके एक मास्टर बेडरूम में सिटिंग एरिया भी है। जिसमें कई बाथ टब हैं और 12 लोगों के लिए शॉवर भी है। इस घर में जगह-जगह पर नोट बिखरे रहते हैं। मेवेदर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके घर की ऐसी कई पिक्चर्स हैं।

शॉप गर्ल को जेट प्लेन से बुलाया

दुनिया के सबसे अमीर एथलीट फ्लॉयड मेवेदर ने एक बार अपनी प्रेमिका को बुलाने के लिए 40 अरब रुपए का अपना जेट प्लेन भेजा था। तब इनकी चर्चा बहुत हुई थी। दरअसल, 4500 करोड़ रुपए से अधिक के मालिक मेवेदर को खुद से आधी उम्र की एक शॉप गर्ल से प्यार हो गया है। फ्लॉयड ने 40 अरब रुपए का अपना जेट प्लेन भेजकर मर्नी नाम की इस लड़की को मिलने के लिए बुलाया। मर्नी ने एटलांटिक टूर के दौरान का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मर्नी के कंधे पर हाथ रखते हुए मेवेदर कहते हैं- उनसे अपनी स्टोरी कह दो।

मेवेदर

तो ऐसे ही मेवेदर जो अपनी मर्जी से कुछ भी कर सकते हैं और कुछ भी खरीद सकते हैं। इन्हें कैश रखने का बहुत शौक है और ये शॉपिंग करने के लिए पागल रहते हैं। इनके अकाउंट में 123 मिलियन डॉलर यानी करीब 785 करोड़ रु. हैं। उनके पास कई लग्जरी कार हैं। लास वेगास के घर में सभी व्हाइट कार रहती ,हैं जबकि मियामी वाले घर में एक से एक लग्जरी ब्लैक कार पार्क हैं।

मेवेदर का बॉक्सिंग करियर 2007 से 2015 तक रहा है। उन्होंने 2017 में वापसी करते हुए अपनी 50वीं फाइट जीती और अपना 50-0 का अपना बेहतरीन रिकॉर्ड बरकरार रखा। ऐसे अपराजय बॉक्सर को सलाम।