ENG | HINDI

खुद की जान बचाने के लिए 14 लड़कियों को हिटलर ने रखा था बॉडीगार्ड !

तानाशाह हिटलर

दुनिया के इतिहास में तानाशाह हिटलर को हमेशा याद रखा जाएगा। अमूमन हिटलर को उसके क्रूर व्‍यवहार के लिए याद किया जाता है और जब कभी कोई दुर्व्‍यवहार करता है तो उसे हिटलर का नाम दे दिया जाता है।

अब आप खुद ही समझ सकते हैं कि हिटलर कितना बड़ा क्रूर शासक था और उससे लोग क्‍यों डरा करते थे।

तानाशाह हिटलर का जीवन बहुत ही ज्‍यादा दिलचस्‍प रहा है और इसके बारे में हर किसी को जरूर पता होना चाहिए। आज हम आपको हिटलर के जीवन की कुछ अनसुनी बातों और उसके जीवन के रहस्‍यों के बारे में बताने जा रहे हैं।

  • खबरों की मानें तो हिटलर की मां उन्‍हें जन्‍म ही नहीं देना चाहती थीं और गर्भवात कराने का मन बना चुकी थी लेकिन ऐन वक्‍त पर डॉक्‍टर ने इसके लिए मना कर दिया और हिटलर का जन्‍म हुआ वरना धरती पर ऐसा तानाशाह कभी पैदा ही नहीं हो पाता है।

  • तानाशाह हिटलर का जन्‍म ऑस्ट्रिया में 20 अप्रैल, 1889 में हुआ था। पढ़ाई में उनका मन कम ही लगता था और इसी वजह से वो कभी कॉलेज नहीं जा पाए।
  • पढ़ाई में जब मन नहीं लगा तो उन्‍होंने पेंटिंग करनी शुरु कर दी और जब वहां भी फेल हो गए तो उन्‍होंने राजनीति की ओर रुख कर लिया।
  • कहते हैं कि पहले विश्‍वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिकों ने एक घायल जर्मन सैनिक की जान बख्‍श दी थी और वो खुशनसीब सैनिक एडोल्‍फ तानाशाह हिटलर ही था लेकिन बाद में उसने ही चुन-चुन के यहूदियों का कत्‍ले आम कर दिया था।
  • भले ही तानाशाह हिटलर ने यहूदियों पर खूब अत्‍याचार किया हो लेकिन उसका पहला प्‍यार भी एक यहूदी लड़की ही थी। उस समय हिटलर में इतनी भी हिम्‍मत नहीं थी कि वो उस लड़की से  अपने प्‍यार का इज़हार कर सके।
  • बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि हिटलर को चॉकलेट खाना बहुत पसंद था और वो एक दिन में कम से कम एक किलो चॉकलेट जरूर खा लेते थे।
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि हिटलर हमेशा से  ही शाकाहारी रहा था और भले ही उसने इंसानों पर जुलम किया हो लेकिन वो पशुओं पर क्रूरता के खिलाफ था और इसके विरोध में एक कानून भी बनाया था।

  • हिटलर को पेट फूलने की बीमारी थी और वो इसके लिए रोज़ 28 तरीके की दवाईयां लेता था।
  • मनोरंजन की बात करें तो इस मामले में हिटलर को चार्ली चैपलिन बहुत पसंद था और वो उन्‍हीं की तरह मूंछे रखने लगा था। हिटलर की मूंछों को टूथब्रश मूंछें कहा जाता था।
  • हिटलर ने अपनी तानाशाही के दौरान कई दुश्‍मन भी बनाए थे और उसे करीब 42 बार जान से मारने की कोशिश की गई थी जोकि नाकाम हुई थी। शायद इसी वजह से हिटलर ने अपने बॉडीगार्ड में 14 लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए तैनात किया था। कहा जाता है कि हिटलर को मर्दों पर भरोसा नहीं रहा था और उसे लगता था कि उसके ही सुरक्षाकर्मी उसे जान से मार देंगें इसलिए उसने 14 लड़कियों को अपना बॉडीगार्ड बनाया था।

पूरी दुनिया पर हुकुमत करने वाले तानाशाह हिटलर ने अंत में खुद को ही गोली मारकर अपनी जान ले ली थी और इस तरह दुनिया का इतना बड़ा तानाशाह हिटलर दुनिया को अलविदा कह गया था।