ENG | HINDI

ये हैं दुनिया के सबसे मंहगे फल, कीमत जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

आपने अब तक महंगे घर, मोबाइल, गाड़ी या कपड़ों आदि के बारे में सुना होगा लेकिन क्‍या आपने दुनिया के सबसे महंगे फलों के बारे में सुना है ?

दुर्लभ होने के कारण इन फलों की कीमत सबसे ज्‍यादा रखी गई है। ये फल दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों में पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि दुनिया के सबसे महंगे फलों की लिस्‍ट में क्‍या आपका भी कोई पसंदीदा फल शामिल है -:

लॉस्‍ट गार्डन ऑफ हेलिगन पाइनएप्‍पल

पाइनएप्‍पल की ये किस्‍म दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है। इस एक अन्‍नानास की कीमत 96 हज़ार रुपए है और इसकी खेती इंग्‍लैंड में होती है। इसे ग्रीन हाउस में घोड़े की खाद और भूसे से 50 से भी ज्‍यादा किसान उगाते हैं।

रूबी रोमन अंगूर

ये अंगूर क्रेज़ी बॉल के आकार के होते हैं और इसके एक गुच्‍छे की कीमत 2 लाख 66 हज़ार रुपए है। ये अंगूर जापान में उगाए जाते हैं और इसके एक अंगूर के लिए 60 हज़ार रुपए देने पड़ते हैं। इसके एक गुच्‍छे में 30 अंगूर होते हैं जिसमें एक अंगूर का वजन 20 ग्राम होता है।

स्‍क्‍वायर तरबूज़

जापान में चौकोर तरबूज़ पाया जाता है और इसकी कीमत 53 हज़ार रुपए है। इसका वजन पांच किलो से ऊपर होता है और इन्‍हें चौकोर आकार के कंटेनर में उगाया जाता है जिससे इनका आकार चौकोर रहता है।

युबरी खरबूजा

इस खरबूजे के लिए 15 लाख से ज्‍यादा की कीमत चुकानी पड़ती है। जापान में युबरी नाम के खरबूजे पाए जाते हैं जो स्‍वाद में बहुत मीठे होते हैं।

तइयो नो तमागो आम

आम की इस किस्‍म को सूरज के अंडे के नाम से जाता है और इसकी एक जोड़ी की कीमत 2 लाख रुपए है। ये देखने में बड़े से अंडे की तरह होता है और इसे जापान में ही लेकिन बहुत कम मात्रा में उगाया जाता है।

अगर आपकी जेब में खूब पैसा है और आप फल खाने के शौकीन हैं तो आप इन महंगे और दुर्लभ फलों का स्‍वाद चख सकते हैं।