ENG | HINDI

लड़कों की ये 5 चीजें देखते ही लड़कियां होने लगती हैं उनकी तरफ आकर्षित !

लड़कियों पर अपना इंप्रेशन जमाने और उन्हें पटाने के लिए लड़के क्या कुछ नहीं करते. लड़के अपनी पर्सनैलिटी को निखारने के लिए जिम जाते हैं, स्टाइलिश कपड़े और हेयरस्टाइल का सहारा लेते हैं.

लेकिन लड़कियों को इंप्रेस करना इतना भी आसान नहीं है जितना आसान लड़के समझते हैं. क्योंकि लड़कियां लड़कों के कपड़े या उनका हेयरस्टाइल ही देखकर उनकी तरफ आकर्षित नहीं होती हैं बल्कि उनके अंदर की कुछ खास बातों पर गौर फरमाने के बाद ही वो उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हैं.

हम आपको बताने जा रहे हैं लड़कों की वो पांच खास चीजें जिन्हें देखकर लड़कियां चुंबक की तरह उनकी तरफ आकर्षित होने लगती हैं.

1- लड़कों की आंखें

ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका की यूनिवर्सिटीज ने एक ज्वाइंट रिसर्च किया जिसमें ये खुलासा हुआ है कि लड़कियों को लड़कों की आंखे सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करती हैं. जिन पुरुषों की आंखों के नीचे डार्क सर्कल ना हो या फिर जिनकी आंखे लाल ना हो ऐसे लड़कों को लड़कियां कुछ ज्यादा ही पसंद करती हैं.

2- सिक्स पैक एब्स

आजकल अधिकांश लड़कों में सिक्स पैक एब्स बनाने का जुनून सवार है. ऐसे में ज्यादातर लड़कियां भी ऐसे ही लड़कों को भाव देती हैं जो सिक्स पैक एब्स बनाकर अपनी पर्सनैलिटी को निखारते हैं. लड़को के सिक्स पैक एब्स को देखकर लड़कियां खुद को उनसे बात करने से नहीं रोक पाती हैं.

3- लड़कों की खूबियां

कई लड़कों में ऐसी काबिलियत होती है कि वो सामनेवाले को हंसाने में एकदम माहिर होते हैं. छोटी-छोटी बातों पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाले लड़के लड़कियों को ज्यादा पसंद आते हैं. अगर आप भी अपनी बातों से लोगों को हंसाने में माहिर हैं तो फिर लड़कियां आपके करीब आने से खुद को नहीं रोक पाएंगी.

4- प्यारी सी मुस्कान

लड़के की पर्सनैलिटी भले ही कितनी भी अच्छी क्यों ना हो अगर उसके चेहरे पर मुस्कान नहीं होगी तो लड़कियां उनसे दूर ही भागने की कोशिश करेंगी. इसलिए जब कोई लड़का अपनी अच्छी पर्सनैलिटी के साथ-साथ चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लाकर किसी से बात करता है तो उसे देखकर लड़कियां दीवानी हो जाती हैं.

5- लड़कों का व्यवहार

भले ही लड़के की पर्सनैलिटी कितनी भी अट्रैक्टिव क्यों ना हो लेकिन दूसरों के प्रति अगर उसका व्यवहार ही खराब है तो सबकुछ बेकार है. जी हां, लड़कियां लड़कों के अच्छे व्यवहार की दीवानी होती हैं. अगर आपका व्यवहार दूसरों के प्रति अच्छा है तो समझ लीजिए कि लड़कियां खुद-ब-खुद आपकी तरफ खींची चली आएंगी.

गौरतलब है कि लड़कों की इन पांच चीजों के अलावा लड़कियां उनके होंठ, दाढ़ी-मूछ व चौड़े सीने को देखकर भी काफी अट्रैक्ट होती हैं और लड़कों की इन्हीं अदाओं पर लड़कियां मर मिट जाती हैं.