ENG | HINDI

सिनेमा हॉलो के उद्योग में आई क्रांति, पर्दे पर दिखेगी 4k LED स्क्रीन पर फिल्म

4k LED स्क्रीन

4k LED स्क्रीन – अब जल्द ही सिनेमाहॉल्स में आपके मूवी देखने का मजा दोगुना होने वाला है।

केवल थोड़ा सा और इंतजार करने की जरूरत है। फिर इस साल के अंत तक आपको सिनेमाहॉल्स से निकलने मन नहीं करेगा। क्योंकि जल्द ही सिनेमा हॉल्स उद्योग में एक नई क्रांति शुरू होने वाली है।

4k LED वाली स्क्रीन

सैमसंग जल्द ही भारत के सिनेमाहॉल्स के पर्दों के पुराने स्क्रीन को 4K Onyx Cinema LED स्क्रीन से बदलने वाली है। यह स्क्रीन आपकी अब तक की सारी शिकायत खत्म कर हॉलीवुड फिल्मों का रोमांच देगी। इस स्क्रीन के लग जाने के बाद सिनेमाहॉलो से प्रोजेक्टर की छुट्टी हो जाएगी। इस नई डिस्पले तकनीक से आपको लाजवाब पिक्चर क्‍वालिटी, ट्रू-कलर और ज्यादा वाइब्रेंसी और एक्युरेसी देखने को मिलेगी। इस कारण इसे सिनेमा हॉल के उद्योग क्रांति का नाम दिया जा रहा है।

4k LED स्क्रीन

अब होगी हॉलीवुड के स्क्रीन से बराबरी

अब तक बॉलीवुड सिनेमा को हॉलीवुड सिनेमा से दो दशक पीछे माना जाता है। इस अंतर को पाटने में अब भी कम से कम बॉलीवुड को पचास साल लग जाएंगे । ऐसे में हॉलीवुड जैसी स्क्रीन होने का सपना देखना भारत में एक सपने की तरह ही था जो कि अब सच होने वाला है। साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग जल्द ही देश के सिनेमाहॉलो में 4K Onyx Cinema LED स्क्रीन लॉन्च करने वाली है जो फिल्म देखने के सारे अनुभवों को बदल कर रख देगी। ऐसे में फिल्म उद्योग इसे अपने लिए प्रॉफिट कमाने का एक बहुत बड़ा जरिया मान रहे हैं।

4k LED स्क्रीन

दिल्ली के वसंतकुंज से हुई शुरुआत

इस स्क्रीन की शुरुआत दिल्ली के वसंतकुंज स्थित पीवीआर से हुई है। वसंतकुंज स्थित पीवीआर में 4k LED स्क्रीन, 4K Onyx Cinema LED स्क्रीन लगा दी गई है जिसमें फिल्म गोल्ड दिखाई गई है। अब यह फिल्म इसका दावा कर सकती है कि सिनेमा उद्योग की एक नई क्रांति को शुरू करने में उसका भी अहम योगदान है। यह आगे चलकर देश के अन्य पीवीआर में लगाई जाएगी।

4k LED स्क्रीन

सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंटरप्राइज बिजनेस) पुनीत सेठी ने कहा, “इंडिया में अधिकतर लोग फिल्म देखना पसंद करत हैं और यह उनके पसंदीदा मनोरंजन में से एक साधन है। हमारी फिल्मों में वाइब्रेंट कलर्स और शानदार म्यूजिक होते हैं। Onyx सिनेमा LED ऐसे कंटेंट को बखूबी दिखाएगा। हमें विश्वास है कि यह तकनीक इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में नई क्रांति ला देगी और फिल्म देखने वालों को एक नया एक्सपीरियंस होगा जिसे देख लोग रोमांचित हो जाएंगे।”

4k LED स्क्रीन

120 साल से दिखाई जा रही थी प्रोजेक्टर पर फिल्म

देश में पिछले 120 साल से प्रोजक्टर पर ही फिल्म दिखाई जा रही है। लेकिन इस टेक्नोलॉजी के आने के बाद प्रोजेक्टर पीवीआर से उतार लिए जाएंगे। हॉलीवुड की किसी भी तकनीक को इंडिया पहुंचने में कम से कम पंद्रह साल लगते हैं। लेकिन यह तकनीक इंडिया बहुत पहले पहुंच गई है जो एक तरह से बराबरी की शुरुआत भी मानी जा सकती है। इसको लेकर PVR प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक संजीव बिजली ने बताया कि सैमसंग हमेशा नए इनोवेशंस करने के लिए जाना गया है।

इसलिए रहेगी यह स्क्रीन खास

4k LED स्क्रीन – Onyx LED डिस्प्ले पर आपको सभी रंग काफी वाइब्रेंट और खुलकर दिखाई देंगे। फिल्म के धुंधला दिखने की शिकायत अब बीते दिनों की बात हो जाएगी और सारे इफेक्ट्स ओरिजनल लगेंगे। इसके अलावा इसमें Onyx सराउंड मिलेगा जो आपको आपके सीट पर गज़ब एक्सपीरियंस दिलाएगा। आपको 3D फिल्म काफी रियलिस्टिक और क्लैरिटी के साथ दिखाई देगी।
अब केवल इंतजार है तो इस नई स्क्रीन का देश के सभी सिनेमाहॉल में लग जाने का। 🙂