Categories: संबंध

क्या आपका बॉयफ्रेंड आपको फूल और महंगे गिफ़्ट देता है? तो जान लीजिये यह ५ सच!

कहते हैं लड़कों के लिए इश्क़ में पड़ना, यानी जेबें खाली करना!

ज़ाहिर सी बात है कि लड़कियों को खुश करने के लिए ढेरों उपहार देने पड़ते हैं, महंगे रेस्टोरेंट्स में खाना खिलाना पड़ता है और भी न जाने कौन-कौन से नाज़ उठाने पड़ते हैं|

लेकिन लड़कियों ने क्या कभी सोचा है कि इस सब के पीछे आखिर लड़कों की मंशा क्या है? सिर्फ प्यार दिखा रहे हैं या कोई और कारण है इन् महंगे फूलों और उपहारों की बरसात का?

आईये ज़रा आपको बतायें की आख़िर लड़के चाहते क्या हैं!

) सेक्स

जी हाँ, कोई लड़का कितना भी मना करे, कितनी भी बड़ी-बड़ी बातें करे, सौ बात की एक बात तो यही है कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जितनी जल्दी हो सके सेक्स करना चाहता है! अब सबको पता है कि ज़्यादातर लड़कियां इतने जल्दी हाँ नहीं बोलेंगी, इसीलिए उपहार देना और पैंपर करना सबसे आसान तरीका है अपनी बात मनवाने का!

) कोई और चक्कर

हाँ लड़कियों, यह भी हो सकता है कि आपका बॉयफ्रेंड आपके अलावा किसी और लड़की को भी घुमा रहा हो| पर वो न आपको जाने देना चाहता है और ना ही दूसरी लड़की को तो इसीलिए आपको ख़ुश रखने के लिए महंगे तोहफों से पटा रहा है आपको! ध्यान रखियेगा!

) रिश्वत

हो सकता है कि आपसे कोई काम निकलवाना हो उसे| जैसे कि कॉलेज का कोई असाइनमेंट या कोई प्रोजेक्ट या कुछ और| बस, उसे पता है कि कैसे आपको ख़ुश करके अपना उल्लू सीधा करना है, इसीलिए थोड़े से पैसे खर्च करके अपना फ़ायदा निकलवाना उसके लिए बाएँ हाथ का खेल बन जाता है!

) लफंटरबाज़ी

हर लड़के को अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने में मज़ा आता है और वो नहीं चाहता कि हर वक़्त उसकी गर्लफ्रेंड उसके साथ चिपकी रहे| कभी मैच देखना होता है तो कभी वीडियो गेम्स खेलनी होती हैं तो कभी सिर्फ मोटरबाइक पर मस्ती| गर्लफ्रेंड को गिफ्ट्स और फूल देके ख़ुश किया और निकल लिए अपने दोस्तों के साथ ऐश करने! लड़की भी ख़ुश, दोस्त भी और वो खुद भी! सम्भलिएगा ज़रा ऐसे बॉयफ्रेंड से!

) सच्चा प्यार

अरे यार अब इतना भी शक मत करो अपने बेचारे बॉयफ्रेंड पर! हो सकता है कि उसे आपसे सच्चा प्यार हो और वो दिल से आपके लिए यह सब कर रहा हो ताकि अपने दिल का हाल बता सके! सब लड़के एक से नहीं होते यार, अच्छे भी होते हैं तो उनके प्यार को समझो और चुपचाप गिफ़्ट स्वीकार करो और बदले में कोई गिफ़्ट दो भी! आख़िर प्यार में ऐसा लेन-देन तो चलता ही है!

वैसे इसके अलावा आपको कोई कारण पता हो तो हमें बताईयेगा ज़रूर! हमारे भी ज्ञान-चक्षु खुल जाएँ ज़रा!

Youngisthan

Share
Published by
Youngisthan

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago