राजनीति

जब अमेरिका ने भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए अपने जंगी जहाज भेज दिए !

भारत और अमेरिका दो अलग-अलग देश है।

एक तरफ जहाँ अमेरिका विश्वशक्ति है तो वहीं भारत भी आज किसी से कम नही है।

आज पूरी दुनिया की नजर भारत और अमेरिका दोनों के आपसी संबंधों पर है लेकिन क्या आप जानते है अमेरिका के साथ जितने मधुर रिश्ते आज आपको दिख रहे है, वो दरअसल इतिहास में इतने मधुर नहीं हुआ करते थे। काफी कडवे हुआ करते थे ।

जी हाँ अमेरिका ने हमेशा से ही भारत के प्रतिद्वंदी पाकिस्तान का साथ दिया है। अमेरिका ने अपने निजी फायदे के लिए ऐसा किया था ।अमेरिका भारत को कभी भी आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहता था। फिर चाहे भारत को नए और आधुनिक हथियार या तकनीक देने की ही बात क्यों ना हो अमेरिका इसके लिए कभी तैयार ही नहीं हुआ।

इतना ही नहीं एक वक्त तो ऐसा भी आया जब अमेरिका ने भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए अपने जंगी जहाज तक भेज दिए थे।

आपको बता दें कि ये बात 1971 की है जब भारत और पाकिस्तान का युद्ध चल रहा था। उस समय भारत के साथ कोई नहीं था, दुनिया के ज्यादातर शक्तिशाली देश पाकिस्तान के पक्ष में थे। अमेरिका तो पाकिस्तान का इतना पक्षधर था कि उसने भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए अपने जंगी जहाज तक भेज दिए थे।

लेकिन इस संकट की घड़ी में रूस (सोवियत संघ) ही भारत के साथ मजबूती से खड़ा था।

जब अमेरिका ने भारत पर हमला बोलने के लिए अपने जंगी जहाज भेज दिए तब सोवियत संघ ने अपना युद्धपोत भारतीय सेना की सुरक्षा के लिए रवाना कर दिया था। जैसे ही ये खबर अमेरिका को मिली कि रूस की सेना भारतीय सेना की सुरक्षा में खड़ी है, तब उसने अपनी सेना को आगे बढ़ने से रोक दिया।

भारत की इस युद्ध में शानदार जीत हुई जिसके बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago