Categories: विशेष

आप हैरान रह जाएँगे ये जानकार कि ऐसी अजीब औरतें भी दुनिया में हैं!

इस दुनिया में बड़ा गोलमाल है|

कहीं तो ख़ूबसूरत महिलाओं का मेला लगा हुआ है तो कहीं ऐसी भी महिलाएँ हैं जिन्हे देख के मुँह खुला का खुला रह जाता है!

ऐसी ही 10 अजीब औरतें जो आपको आश्चर्यचकित कर देगी!

1) एलिसनी सिल्वा

20 साल की एलिसनी दुनिया की सबसे लम्बी लड़की है! 6’9” की लम्बाई लेकर शायद चाँद पर जाने की पूरी तैयारी है मैडम की! साथ जाएंगे इनके बॉयफ्रेंड जिनकी लम्बाई है मात्र 5’4”!

2) मिसाओ ओकावा

यह परदादी या पर-परदादी 1898 में पैदा हुईं थी और आज 2015 में भी ज़िंदा हैं! 116 साल की उम्र में पहुँचने का राज़ बतातीं हैं: सोना और खाना! चद्दर ओढ़ लो यारों, चलो सोते हैं!

3) वीनस पलेर्मो

इस गुड़िया जैसे दिखने वाली लड़की को वीनस अंजेलिक के नाम से भी जाना जाता है! स्विट्ज़रलैंड में पैदा हुई यह लड़की ख़ास मेकअप और आँखों में लेंस लगाकर यू टूब पर दुनिया भर की लड़कियों को मेकअप की टिप्स ही सिखाती है! सीख लो और बन जाओ गुड़िया!

4) अनेता फ्लोर्कजीक

दोस्तों इन से ज़रा संभल के रहना, दुनिया की सबसे शक्तिशाली औरतों में से एक हैं यह! पहले तो 200-250 किलो का भार जिम में उठती हैं और फिर उसके बाद रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम भी लिखवा चुकी हैं, फ्राइंग पैन को हाथों से मोड़ देने का!

5) आशा मंडेला

शायद इन्हीं की ज़ुल्फ़ों के बारे में सोच कर हज़ारों शायर शायरी करते आये हैं! 19’6” लम्बे बालों का वज़न है करीब 18किलो जो यह बड़ी शान से उठाये घूमती हैं! भाई साहब, कोई इन से पूछे शैम्पू का बिल कितना आता है महीने का?

6) मिशेल कोबके

जर्मनी की इस आकर्षक महिला ने पतली कमर की चाह में सारी हदें पार कर दी हैं| तीन साल तक एक कोर्सेट पहन कर घूमीं और अब उनकी कमर है सिर्फ़ 16″ की! सपना है 15″ कमर का! कहीं गायब मत हो जाना मोहतरमा!

7) मिकेल रुफ्फिनेल्ली

यार इनके बारे में क्या कहें! इनकी लम्बाई है 5’4” लेकिन इनके हिप्स दुनिया में सबसे चौड़े हैं! कितने? पूरे 8 फुट!! कमरिया सिर्फ़ 40″ की है और मैडम जी किसी कार में फिट नहीं आतीं! शुक्र है कि इनके पति इनके सबसे बड़े फैन हैं, वरना, अब हम क्या कहें!

8) वालेरिआ लूक्यानोवा

बार्बी डॉल्स से हम सबने अपनी बहनों और गर्लफ्रेंड को खेलते देखा है|लेकिन इस इंसानी बार्बी डॉल की बात ही निराली है! ऐसा लगता है जैसे किसी डॉल ने इंसानी रूप में जन्म ले लिया है!

9) चैरिटी पियर्स

दुनिया की सबसे वज़नदार औरतों में से एक हैं यह! 350 किलो की 38 वर्षीया चैरिटी बड़ी ही खुशमिजाज़ महिला हैं जिनका एक 22 साल का बॉयफ्रेंड भी है जिनके साथ वो दिन में करीब 3-4 बार सेक्स भी करती हैं! अपनी तो ज़बान बंद है अब!!!!

10) ज्योति अमगे

दुनिया की सबसे छोटी महिला हैं ये और हमारे भारत की ही हैं! सिर्फ़ २ फुट की ज्योति के माँ-बाप की लम्बाई ठीक-ठाक है लेकिन वो ख़ुद लम्बी नहीं हो पायीं|

तो देखा आपने दुनिया की अजीबो-गरीब महिलाओं का रूप? ऐसा भी होता है दोस्तों!

Nitish Bakshi

Share
Published by
Nitish Bakshi

Recent Posts

यही है वो गुफा जहाँ शिव के रुद्रावतार हनुमान जी ने लिया था जन्म !

हनुमान जी का जन्म - हमारे देश में पवनपुत्र  हनुमान जी के भक्तों की कोई…

5 years ago

12 महीनों में कई खास कारणों के लिये जाना जाता है मई का महीना !

साल के 12 माह और उन महीनों की खास बातें। जो ज्यादातर लोग जानते ही…

5 years ago

अगर ये 6 चीजें खाते हैं आप तो कैंसर से डरने की जरूरत नहीं है !

चीज़ें जिनके सेवन से कैंसर दूर रहता है - कैंसर दुनिया के सबसे भयावह रोगों…

5 years ago

घंटो बैठकर काम करने को मजबूर हैं तो सेहत के लिए अपनाइए ये उपाय !

घंटों बैठकर काम करनेवालों के लिए - सब जानते हैं कि ऑफस में यदि लंबे…

5 years ago

कुंभकरण महान वैज्ञानिक था – रामायण के इस पात्र के कई रहस्य नहीं जानते होंगे आप !

कुंभकरण के बारे में जो बात सबसे अधिक प्रचलित है वह यह है कि वह…

5 years ago

अपनी कला से अधिक इन चमत्कारी पत्थरों पर भरोसा करते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स !

स्टार जिसकी किस्मत रत्न ने बदली - चाहे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हो या…

5 years ago