Categories: Uncategorized

धोनी की एक गलती से मिला था इस क्रिकेटर को मौका, आज ले चुका हैं धोनी की जगह

रिद्धिमान साहा – भारतीय क्रिकेट के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी हीरे से कम नहीं हैं।

उन्होंने न केवल अपनी किस्मत बदली बल्कि भारतीय क्रिकेट को भी एक नया इतिहास दिया। अबतक के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी किस्मत के धनी थे। वो जो भी निर्णय लेते वह उनके पक्ष में जाता।

धोनी ने अपनी कप्तानी में बहुत से क्रिकेटरों को भी मौका दिया। उनकी यही सबसे खास बात थी कि वो सभी पर पूरा विश्वास करते थे और किससे कैसे काम लेना हैं वह बखूबी जानते थे। जाने अंजाने धोनी की एक गलती की वजह से भी एक क्रिकेटर को फायदा पहुंचा। इतना ही नहीं बाद में उस क्रिकेटर ने धोनी की जगह भी ले ली।

हम बात कर रहे हैं भारतीय टेस्ट क्रिकेट के विकेट किपर रिद्धिमान साहा की। सिलीगुड़ी के रहने वाले साहा लम्बे समय से बंगाल के लिए घरेलू मैच खेलते रहे थे। कभी फास्ट बॉलर तो कभी बैटिंग को अपना कैरियर चुनने वाले साहा दरअसल अच्छे विकेट किपर हैं। टीम इंडिया में धोनी के रहते विकेट किपर कोई नहीं बन सकता था क्योंकि विकेट किपर के तौर पर धोनी ही सबसे बेस्ट है।

एक बार धोनी ने एक ऐसी गलती कर दी कि रिद्धिमान साहा को मौका मिल गया। दरअसल साल 2012 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धोनी को एक मैच के लिए संस्पेंड कर दिया गया क्योंकि धोनी ने स्लो ओवर रेट दिया।

इस एक मैच में बतौर विकेट किपर रिद्धिमान साहा को मौका दिया गया। तभी वो सभी कि नजरों में आ गए। इस मैच में उन्होंने दो कैच लेने के साथ साथ 38 रन भी बनाए। इस मैच के बाद ही इसे धोनी का ऑप्शन मान लिया गया।

इसके बाद फिर रिद्धिमान साहा जैसे गायब हो गए लेकिन तीन साल बाद जब धोनी ने टेस्ट मैच को अलविदा कहा तो चयनकर्ताओं को फिर साहा ही याद आए।

साहा को मौका दिया गया और अब वह परमानेंट भारतीय टेस्ट टीम के विकेट किपर हैं।

Yasir Arfat

Share
Published by
Yasir Arfat

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago