फैशन

इस रंग के कपड़ों में लड़कियां लगती हैं सबसे ज्‍यादा खूबसूरत

रंग जिसमें लडकियाँ ख़ूबसूरत लगती है  – हमारी पर्सनैलिटी में रंगों का खास महत्‍व होता है। कोई रंग किसी पर्सनैलिटी वाले इंसान पर जंचता है तो कोई रंग किसी को बिलकुल भी सूट नहीं करता है। अगर आप अपनी रंगत और पर्सनैलिटी के हिसाब से कपड़े पहनें तो आपकी सुंदरता है और बढ़ जाती है।

इसी वजह से लोग कपड़े खरीदते वक्‍त उनके रंग का खास ख्‍याल रखते हैं। अगर आप अपनी स्किन टोन और पर्सनैलिटी के हिसाब से रंग नहीं चुनते हैं तो इससे आप खराब दिख सकते हैं इसलिए आपको रंगों के चुनाव को लेकर जागरूक रहना चाहिए।

अब तक कहा जाता रहा है कि सांवली रंगत पर हल्‍के रंग और गोरे रंग के लोगों को गहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। लेकिन आपको बता दूं कि एक रंग ऐसा भी है जो हर तरह की रंगत वाले लोगों को सूट करता है।

तो चलिए जानते हैं उस खास रंग जिसमें लडकियाँ ख़ूबसूरत लगती है –

रंग जिसमें लडकियाँ ख़ूबसूरत लगती है  – 

महिलाएं किसी और रंग की तुलना में लाल रंग में सबसे ज्‍यादा खूबसूरत लगती हैं। लाल रंग का सूट, लहंगा या टॉप जो भी पहन लें उसमें उनकी खूबसूरती कुछ ज्‍यादा ही निखरकर आती है। आपकी स्किन का कलर चाहे कैसा भी हो उस पर लाल रंग खूब जंचता है।

किसका प्रतीक है लाल रंग

चीन में लाल रंग को भाग्‍य और शांति का रंग माना जाता है। इसके अलावा दुल्‍हनें भी अपनी शादी पर लाल रंग के कपड़े पहनती हैं। लाल रंग सबसे ज्‍यादा पॉवरफुल माना जाता है और आसपास देखें तो लाल रंग सबसे ज्‍यादा आकर्षित भी करता है। हमारी संस्‍कृति से लेकर विज्ञापनों तक में लाल रंग को वरीयता दी जाती है। यहां तक कि ट्रैफिक सिग्‍नल पर रूकने के लिए भी लाल रंग को ही चुना गया है। लाल रंग को खतरे का संकेत मानने की शुरुआत भी मध्‍य युग में हुई थी जब किसी भी किले के ऊपर लाल रंग के झंडे को शत्रु के आक्रमण के संकेत के रूप में लगाया जाता था।

इसके अलावा लाल रंग इतिहास की कई भावनाओं और अहसासों से जुड़ा है। जैसे कि ऐतिहासिक रूप से लाल रंग साहस और त्‍याग का प्रतीक है। साथ ही लाल रंग गुस्‍से और आक्रोश को भी दर्शाता है। लाल युद्ध के देवता मंगल का प्रतीक है।

प्‍यार से भी है जुड़ा ये रंग

इसके अलावा लाल रंग का प्रेम से संबंध होने का एक और कारण है और वो ये है कि लाल रंग शारीरिक आकर्षण से जुड़ा हुआ है। एक स्‍टडी के दौरान पुरुषों को महिलाओं की अलग-अलग तस्‍वीरें दिखाई गईं जिनमें पुरुषों ने लाल रंग के कपड़े पहने महिलाओं की तस्‍वीरों को ज्‍यादा आकर्षित बताया। इस बात से पता चलता है कि लाल रंग किसी को भी अपनी ओर आकर्षिक करने की शक्‍ति रखता है और जहां आकर्षण है वहां प्रेम होने की संभावना ज्‍यादा होती है।

ये है वो रंग जिसमें लडकियाँ ख़ूबसूरत लगती है – अब तो ये बात साफ हो गई है कि महिलाओं पर लाल रंग के कपड़े ज्‍यादा सुंदर और आ‍कर्षक लगते हैं। जब भी आपको किसी पार्टी या जरूरी इवेंट पर जाना हो तो लाल रंग को ही प्रेफरेंस दें।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago