Categories: संबंध

७ चीज़ें जो लड़कियाँ करती हैं लड़कों को रिझाने के लिए!

अगर आप लड़कियों से बात करें तो उन्हें हमेशा एक ही शिकायत होती है कि वो लड़कों से बहुत परेशान हैं, लड़के उनका पीछा करते हैं, छेड़ते हैं वगेरह वगेरह|

लेकिन तस्वीर का एक दूसरा पहलू भी है दोस्तों! माना लड़के लड़कियों को पटाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाते हैं, लड़कियाँ भी अपनी तरफ से कमी नहीं छोड़तीं लड़कों को रिझाने के लिए और उन्हें अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए|

आईये देखीं ऐसी कौन सी ७ चीज़ें हैं जो लड़कियाँ करतीं हैं लड़कों को अपना लट्टू बनाने के लिए:

१) अत्याधिक फेसबुक गतिविधियाँ

जी हाँ, हर थोड़ी देर में फेसबुक पर एक नयी सेल्फ़ी, एक नया स्टेटस और उन दोस्तों के स्टेटस पर जाके कमेंट करना जहाँ पसंदीदा लड़का नज़र आता हो, यही काम है लड़कियों के| कोई मौका हाथ से जाने नहीं देतीं दिखाने और बताने के लिए कि वो कितनी ख़ूबसूरत हैं और इसी रास्ते अपनी पसंद के लड़के को रिझाने के लिए!

२) फ़ैशन और शॉपिंग

ज़्यादातर कॉलेज की लड़कियों को आप पाएँगे शॉपिंग मॉल्स और ऐसे बाज़ारों में जहाँ वो नए से ने कपडे जूते खरदीते पायी जायेंगी| अब यह मत पूछियेगा कि क्या वो कपड़े पहनने में आरामदायक होते हैं या नहीं? अगर उन कपड़ों-जूतों को पहन के लड़कों को आकर्षित किया जा सकता है, तो वो कपड़े सही हैं, ज़्यादा महंगे नहीं हैं और तकलीफदेह तो बिलकुल नहीं हैं!

३) क्रिकेट-फुटबॉल में रूचि

वैसे तो लड़कियों के पास आम तौर पर सजने-सँवरने के अलावा किसी चीज़ का वक़्त नहीं होता लेकिन अगर उन्हें पता चल जाए कि उनकी पसंद का लड़का किसी खेल को लेकर पागल है तो लग जायेंगी मोहतरमा उस खेल में अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए| अचानक क्रिकेट, फुटबॉल, बॉक्सिंग में उनकी विशिष्ट टिप्पणियां सुनाई देने लगेंगी!

४) गैजेट्स-प्रेमी

जी हाँ, बड़े-बड़े महंगे वाले पेचीदा से गैजेट खरीद लेंगी और फिर लग जायेंगी लड़कों के पीछे कि मदद करो, यह एप्लीकेशन डाउनलोड करनी है, यह समझ नहीं आ रहा, वह मुश्किल है वगेरह वगेरह| और कुछ नहीं, बस बहाने हैं लड़कों के करीब जाने और उन्हें रिझाने के!

५) ईर्ष्या पैदा करना

जी हाँ, जिस लड़के को पसंद करती हैं, उसे सीधा-सीधा नहीं कहेंगी बल्कि उसके सबसे ख़ास दोस्त को अपना दोस्त बना लेंगी! मतलब, आशिकी शुरू हुई नहीं लेकिन जलाने की रस्म शुरू! कोशिश बस यही रहती है कि किसी तरह उस लड़के की नज़र उन पर पड़ जाए!

६) बॉलीवुड हीरोइन बनना

खुद जैसी मर्ज़ी दिखती हों, लेकिन बॉलीवुड हीरोइन के जैसा बनने की कोशिश हमेशा चलती रहती है| कोई शादी का माहौल हो तो किसी हिट हिंदी गाने में हीरोइन ने जो कपडे पहने थे, वैसे ही कपडे सिलवा के, उन्हीं ठुमकों पर नाच दिखाती हैं| अब बेचारे लड़के एक साथ इतनी अदाएँ देख के कहाँ बच पाते हैं? ज़्यादातर रिश्ते शादी-ब्याह में ही होते हैं आज भी, है ना?

७) पार्टी और शराब

यह थोड़ा अजीब लेकिन बहुत ही प्रसिद्ध तरीका हो चला है आजकल लड़कियों का, लड़कों को अपनी तरफ आकर्षित करने का| खूब पार्टी करना, और वहाँ ख़ूब शराब पीना, ताकि लड़कों को लगे कि लड़कियाँ भी उन में से एक हैं और अपनी पसंद के लड़के के साथ ज़्यादा से ज़्यादा वक़्त बिताना, कहने के लिए सबसे आसान तरीका हो चला है, लेकिन उतना ही खतरनाक भी! ख़ैर, लड़कियों की मर्ज़ी!

अगर आपको लगे कि इसके अलावा भी कोई नयी तकनीक इस्तेमाल करती हैं लड़कियाँ तो बताईयेगा!

आखिर लड़कों को भी तो तैयार रहना चाहिए, है ना?

Youngisthan

Share
Published by
Youngisthan

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां दंगे वाली जगह खजूरी ख़ास में आखिर क्या कर रही थीं?

दिल्ली हिंसा में अभी तक 42 लोग अपनी जान गवा चुके हैं 300 से ज्यादा…

4 years ago

नयी भाषा सिखने के ५ सरल तरीके बजट में बना सकते है अगली यात्रा स्वर्णीय

किसी तरह की विदेश यात्रा किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत शोभायमान होता हैI विशेषकर…

4 years ago

सेल्फी लेने की आदत को कह देंगे अलविदा, जब जानेंगे इसकी साइड इफेक्ट्स !

आज कल सेल्फी लेने का ट्रेंड काफी ज़ोरों पर है. अगर आप भी सेल्फी लेने…

5 years ago

शादी के बाद इन बातों को किया नज़रअंदाज़, तो हो जाएंगे मोटापे के शिकार !

मोटापा किसी को भी अच्छा नहीं लगता... लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि शादी…

5 years ago