Categories: डेटिंग

ये हैं वो 5 किस्म की लड़कियाँ जो लड़कों को डेटिंग के लिए एकदम पसंद आती हैं!

वैसे तो लड़कों को हर लड़की पसंद आती है, अब उनकी फितरत ही कुछ ऐसी है|

लेकिन कुछ लड़कियाँ ऐसी होती हैं जिन्हें डेट पर ले जाने के लिए लड़के हर वक़्त उत्सुक रहते हैं|

ध्यान दीजियेगा, इनसे शादी करने का ख़याल कभी बाद में आये या न आये, लेकिन डेट के लिए तो यह लड़कों की पहली पसंद होती हैं!

आईये देखें कौन सी 5 तरह की लड़कियाँ हैं यह:

1) एडवेंचर पसंद करने वाली

लड़कों को घर में बैठना पसंद नहीं होता| उनका बस चले तो रॉक क्लाइम्बिंग , पैरा-ग्लाइडिंग, ट्रेकिंग जैसे एडवेंचर खेलों में ही लगे रहें| जिन लड़कियों को इन खेलों में रूचि होती है, जो लड़कों को इन खेलों में टक्कर दे सकें या उनके कंधे से कन्धा मिला के भाग ले सकें, लड़के ऐसी लड़कियों को प्रोपोज़ करने में एक पल भी नहीं लगाते!

2) खेलों की शौक़ीन

कितनी लड़कियों को जानते हैं आप जो फुटबॉल, क्रिकेट, टेनिस जैसे खेलों में कोई इंटरेस्ट दिखाती हैं? ज़्यादातर या तो सजने-संवरने में या शॉपिंग में ही व्यस्त रहती हैं| पर अगर आप ऐसी लड़की हैं जो इन खेलों की जानकारी रखती हैं और इन्हे खेलने का शौक़ भी, देखिएगा, लड़के कैसे आपको पटाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा देंगे!

3) पार्टी करने वाली

आज का ज़माना है कि ज़ोर लगा कर काम करो और उतने ही ज़ोर और धड़ल्ले से पार्टी भी| वो दिन गए जब लड़कियाँ सिगरेट या शराब से कोसों दूर भागती थीं| आज तो वो लड़कियाँ पसंद आती हैं लड़कों को जो खुल के पार्टी कर सकें, शराब भी पियें और सिगरेट भी! माना यह सोच थोड़ी ग़लत है पर अपने-अपने ख़याल हैं यारो!

4) वेलग्रूम्ड

हम सभी को अच्छे चेहरे देखना पसंद है, लेकिन बाज़ी वही मार जाता है जो सर से पाओं तक अच्छा दिखता हो या दिखती हो| मतलब वो लड़कियाँ जिन्हें समझ है कि चेहरे का श्रृंगार तो ज़रूरी है ही, यह भी ज़रूरी है कि किस तरह के कपडे पहने जाएँ, कैसे अपने आप को चुस्त-दुरुस्त रखते हुए सर से लेकर पाओं तक अपने आपको आकर्षित रूप में प्रस्तुत किया जाए! ध्यान रहे, हम यह नहीं कह रहे कि लड़कियाँ कोई शो पीस हैं! बस इतना कि ड्रेसिंग सेंस के साथ सोच भी सुलझी हो!

5) खुले दिल की

खुले दिल और मन की लड़कियाँ लड़कों को बहुत जल्दी भा जाती हैं| वो लड़कियाँ जो हर बात को पकड़ के बैठ जाएँ, बाल की खाल निकालें, चिपक ही जाएँ, कभी भी लड़कों को पसंद नहीं आएँगी| ज़माना बदल रहा है, वक़्त है कि मुद्दे की बात करो, अच्छी लगे तो हंसो, बुरी लगे तो अपने एहसास व्यक्त करो, बात को सुलझाओ और आगे बढ़ जाओ! आज़ाद मन का प्राणी सभी को पसंद आता है और ऐसी लड़की हो तो लड़कों की लाइन लग जायेगी घर के आगे!

तो अब देख लीजिये आप कौन सी श्रेणी में आती हैं? अगर कोई और श्रेणी भी हो, तो हमें बताईयेगा, बाकि लड़कियों को भी मदद मिलेगी!

Youngisthan

Share
Published by
Youngisthan

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां दंगे वाली जगह खजूरी ख़ास में आखिर क्या कर रही थीं?

दिल्ली हिंसा में अभी तक 42 लोग अपनी जान गवा चुके हैं 300 से ज्यादा…

4 years ago

नयी भाषा सिखने के ५ सरल तरीके बजट में बना सकते है अगली यात्रा स्वर्णीय

किसी तरह की विदेश यात्रा किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत शोभायमान होता हैI विशेषकर…

4 years ago

सेल्फी लेने की आदत को कह देंगे अलविदा, जब जानेंगे इसकी साइड इफेक्ट्स !

आज कल सेल्फी लेने का ट्रेंड काफी ज़ोरों पर है. अगर आप भी सेल्फी लेने…

5 years ago

शादी के बाद इन बातों को किया नज़रअंदाज़, तो हो जाएंगे मोटापे के शिकार !

मोटापा किसी को भी अच्छा नहीं लगता... लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि शादी…

5 years ago