Zodiac Signs Archives - Youngisthan.in

राशि के अनुसार आप जान सकते हैं इन्सान का स्वभाव !
हिन्दू धर्म और मान्यताओं के अनुसार इंसान का जन्म एक विशेष समय पक्ष और नक्षत्र में होता है.

जिसके अनुसार उनके जन्म के अनुरूप अक्षर से नाम रखा जाता है. उस नाम से उस बच्चे की राशि सुनिश्चित की जाती है. इन राशियों  के अनुसार इन्सान का स्वभाव, कार्य, व्यवहार के बारे में भविष्यवाणी की जाती है .

इन राशियों की संख्या कुल मिलकर 12 होती है और हर राशि का स्वामी और राशिफल अलग अलग होते हैं, जो समय और स्थिति के अनुरूप इंसान के जीवन में प्रभाव डालते है.

राशि से हम किसी भी इन्सान का स्वभाव जान सकते है.

तो आइये जानते है किसी राशि के इन्सान का स्वभाव कैसा होता है.

मेष राशि

मेष राशि  का स्वामी मंगल होता है. इसलिए इस राशि के इन्सान का स्वभाव उग्र, निरंकुश, और क्रोधी होता है. वह किसी के अधीन रहना पसंद नहीं करते और अपने अनुसार बात और कार्य करना पसंद करते है. इस राशि के लोग मेहनती नहीं होते. भोग विलासी और दोहरे दिमाग वाले होते हैं. इस राशि वाले ओजस्वी, साहसी, दबंग, दृढ, इच्छाशक्ति और बाधाओं को चीरकर मार्ग बनने की क्षमता रखते है.

वृष राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र होता है. यह राशि वाले अधिक परिश्रमी और शांत स्वभाव वाले होते है. योग्यताधारी, सरकारी कार्य के प्रति रूचि रखते हैं. इसका पारिवारिक जीवन में संतान सुख कम होता है. ये लोग कला प्रिय, सौन्दर्यवान और वीर्यवान होते है. इनकी जिंदगी में यात्रा योग अधिक होता है. ये असूलों के पक्के होते है.

मिथुन राशि

इसका स्वामी शुक्र और मंगल दोनों होने से यह राशि वाले व्यक्ति द्वि स्वभाव के होते है. घरेलु कार्य में दक्ष और शोधक विचार रखने वाले होते हैं. वैज्ञानिक प्रवृति के होते है. बुद्धिमान और चतुर स्वभाव वाले होते हैं. इसलिए राजनीति, कूटनीति और विज्ञान के कार्यों में अधिक संलग्न होते है.

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है. यह राशि वाले अस्थिर बुद्धि और घमंडी स्वभाव के होते हैं. दिमाग से होशियार और धनवान रहते हैं. ग्राहशिलता, एकाग्रता और धैर्यवान होते हैं. इनकी कल्पना शक्ति और स्मरण शक्ति बहुत तेज रहती है. इनका मुड कभी भी बदल जाता है.

सिंह राशि

इस राशि का स्वामी सूर्य होता है. यह राशि वाले गरम दिमाग वाले, सौन्दर्यवान होते हैं. इनको अधिक घूमना फिरना पसंद होता है. यह लोग शाही स्वभाव वाले होते है. मेहनती दृढ भाग्यवान और धनवान होते है. इनका स्वभाव शीतल रहता है और आजीवन बीमार से पीड़ित होते है.

कन्या राशि

कन्या राशी का स्वामी बुध होता है. यह राशि वाले महत्वकांक्षी, भावुक, संकोची, शर्मीले और झिझकने वाले होते है. ये लोग सेवा और जमीन मकान वाले क्षेत्र में कार्यरत होते है. शांत, शीतल और कम क्रोधी होते है. इनका प्रभावी व्यक्तित्व और शीतल स्वभाव लोगो को इनके प्रति आकर्षित करता है.

तुला राशि

इसका स्वामी शुक्र होता है. सौन्दर्यवान, आकर्षक और प्रसन्न स्वभाव वाले होते है. किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम होते है, कलाप्रेमी स्नेहिल और प्रोत्साहित करने वाले होते है. इनका खुशमिजाज व्यवहार लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करता है.

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है. यह राशि वाले आकर्षक, कामुक और बहादुर स्वभाव वाले होते है. ये लोग ईमानदार और साफसुथरे होते है. ये लोग विचारों से विरोधी होते है, जो दुसरे के विचार का विरोध करते हैं. जिम्मेदार महत्वकांक्षी और दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते. जिज्ञासु, जिद्दी और आत्मविश्वासी होते हैं.  दिमाग से तेज और खेलप्रिय होते है.

धनु राशि

इस राशि का स्वामी गुरु होता है. यह राशि वाले अस्थिर, घुमक्कड़, निडर, आत्मविश्वासी, महत्वकांक्षी, स्पष्टवादी और दुसरो की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले होते हैं. इसके स्वाभाव के कारण कम दोस्त होते है. भौतिक सुखों को ज्यादा महत्व देते हैं. धनसंपन्न और इमानदार होते है.

मकर राशि

इस राशि का स्वामी शनि होता है. यह राशि वाले परिश्रमी, सफल और गंभीर स्वभाव वाले होते है. कम बोलने वाले, शाही ठाट और परिश्रमी होने के कारण उच्च पद पर आसीन होते है. धार्मिक, दृढ मजबूत इरादे के होने से यह सभी के प्रिय बनते है. कला प्रेमी और परम्परावादी होते हैं.

कुम्भ राशि

इसका स्वामी भी शनि होता है. यह राशि वाले बुद्धिमान, व्यवहारकुशल, न्यायप्रिय होते है. इनको प्रकृति से बेहद प्रेम होता है. कला संगीत साहित्य और सामाजिक सेवा के कार्य में दक्ष होते हैं. यह केवल काम की बाते और बुद्धिमान लोगो से बात करना पसंद करते हैं. इनका व्यक्तित्व आकर्षक और स्नेहपूर्ण होता है. कलात्मक होते हैं. इनकी ज्यादा इच्छाएं नहीं होती.

मीन राशि

इस राशि का स्वामी गुरु होता है. यह राशि वाले भावनात्मक, उदारवादी और सवेदनशील होते हैं. इनको दिखावा चालाकी बिलकुल पसंद नहीं होता. जल्दी किसी पर भरोसा कर लेते है. शौकिन कल्पनाशील और रोमेंटिक होते है. हसमुख स्वभाव से लोगो को आकर्षित करते हैं. विश्वास पात्र और  कठोर मन रखने वाले होते हैं.

इन राशियों के अनुसार आप भी किसी भी इन्सान का स्वभाव जाना जा सकता है और उसके अनुरूप उनसे दोस्ती और बात व्यवहार करना सही होता है.

The post राशि के अनुसार आप जान सकते हैं इन्सान का स्वभाव ! appeared first on Youngisthan.in.

राशि चक्र का सम्पूर्ण विज्ञान! जानिये सारे तथ्य!
बचपन से हर कोई हमारे राशि चक्र के बारे में जानना चाहता है!

जब कभी भी हम किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं जिसके विचार हम से मिलते-जुलते हैं, एक सवाल जो ज़रूर एक दूसरे से पूछा जाता है, वो है, ‘आपका राशि चक्र क्या है’? और जब किसी का राशि चक्र हमारे राशि चक्र जैसा ही होता है तो ऐसी खुशी होती है मानो सृष्टि ने हम दोनो को मिलाने की कोशिश की है|

हमें बताया गया है कि हमारी जन्म-तिथि यह बताती है हमारा राशि चक्र क्या होगा और वही एक इंसान के जीवन के हर पहलू को नियंत्रित करता है!

उद्देश्य

आख़िर राशि चक्र का उद्देश्य क्या है और इतने सारे लोगों के लिए वो इतना ख़ास क्यों है? वैज्ञानिकों के अनुसार यह सितारों और नक्षत्रों का सूरज और चाँद के साथ एकत्रीकरण है जो हमारे जीवन भर के व्यवहार पर असर डालता है|

क्या यह सच में काम करता है? ज़्यादातर लोगों को लगता है कि हाँ, यह काम करता है और सच में हमारा भविष्य बताता है, ख़ास तौर पर आने वाले दिनों की परेशानियाँ और उनसे कैसे निपटा जाए! मगर कुछ समझदार लोग यह भी मानते हैं कि राशि चक्र हर इंसान के हिसाब से नही बल्कि इंसानी आचरण को दर्शाता है| चूँकि इंसान अलग होते हुए भी करीब-करीब एक समान ही होते हैं और हालात के हिसाब से सबका व्यवहार भी तकरीबन एक सा ही होता है, इसलिए लगता है मानो राशि चक्र में कही हर बात सही है!

सच क्या है

जब भी हमें यह सोचना पड़ता है कि राशि चक्र में लिखी बात और जीवन में घटी घटनाओं का रिश्ता क्या है तो हम अपने अतीत में झाँकते हैं| अब यह तो इंसानी फ़ितरत और सोच पर निर्भर करता है कि हम दोनो बातों को कैसे जोड़ते हैं और कोई भी सितारे इसके बारे में कुछ बता नही सकते! अब राशि-फल में संयोग की संभावना ज़्यादा रहती है क्योंकि इस दुनिया में 600 करोड़ लोग हैं और संयोगवश बहुत से लोग बहुत से चीज़ें एक जैसी ही करेंगे! और लगने लगता है जैसे राशि चक्र की बात सही हुई!

शातिर दिमाग़ के लोगों ने इसी मानसिकता का फ़ायदा उठा के कुछ ऐसे औज़ार विकसित कर लिए जिनके बाल पर वो हमारा भविष्य बताने का दावा करते हैं| क्रिस्टल बॉल, टॅरो कार्ड्स, फॉर्चून कुकीस वगेरह जैसी चीज़ों का इस्तेमाल कर कुछ लोग हमें यह विश्वास दिला देते हैं कि उनका संपर्क आलोकिक शक्तियों से है और वो हमारा भविष्य बता सकते हैं| नॉस्ट्रडॅमस का ही उदाहरण लीजिए जिसने अपनी भविष्यवाणियाँ जेल की दीवारों पर लिख डाली थीं| उसकी एक भविष्यवाणी, जो अमरीका में हुए 26/11 के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकवादी हमले से मेल खाती थी, ने सारी दुनिया को हिला के रख दिया! उसके बाद तो सभी दौड़ पड़े जानने के लिए कि दुनिया का भविष्य क्या है!

राशि चक्र की तरफ आकर्षण

समाज और हमारे मन में राशि चक्र का इतना महत्व इस वजह से भी है क्योंकि कहीं ना कहीं वो मनुष्य के आंतरिक मन के उस हिस्से को छू जाती है जो हम सब में मौजूद है और कहीं ना कहीं हम सब ने अनुभव भी की है| हाँ आजकल की ज्योतिष् विद्या और राशि फल सिर्फ़ पैसा कमाने का एक ज़रिया मात्र बन के रह गया है| अगर आप ध्यान से देखें तो हर राशि चक्र में कुछ बातें एक सी ही होंगी| बहुत से लोगों का मानना था कि धरती सपाट है और बाद में पता चला की वो बकवास थी, धरती तो गोल है! इसी तरह ज्योतिष् विद्या और राशि चक्र का अपना महत्व है, उनके पीछे एक तर्क है लेकिन वो हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के हर हिस्से को काबू में रख सकती है यह बेकार की बात है!

हम एक समझदार पीढ़ी का हिस्सा हैं, आसानी से बेवकूफ़ नही बन सकते|

हमें अपनी सोच और विचार तथ्यों और उनकी उपयोगिता के बल पर आधारित करनी चाहिए| सिर्फ़ यह सोच के कि आने वाला कल दुख ला सकता है, अपने आज को क्यों खराब करें|

ज़िंदगी ज़िंदादिली का नाम है, बे-ख़ौफ़ होके जीना ही जीना है! हर वक़्त सिर्फ़ ज्योतिष् विद्या और राशि फल के अनुसार जीवन जीने की कोशिश करना वक़्त की बर्बादी है|

समझदार बानिए और इस बात पर ध्यान दीजिए कि कैसे आप अपना और समाज का भला कर सकते हैं और एक हँसी-खुशी से भरी ज़िंदगी जी सकते हैं!

The post राशि चक्र का सम्पूर्ण विज्ञान! जानिये सारे तथ्य! appeared first on Youngisthan.in.