why brahma is not worshiped Archives - Youngisthan.in

ब्रह्मा विष्णु और महेश तीनों ने की थी गलती ! क्रोध में ऋषि ने भगवान की छाती पर रख दिया था पैर !
आपको क्या लगता है कि भगवान से गलतियाँ नहीं होती हैं?

वह जो करता है सही करता है?

अगर आपको लगता है कि भगवान से कोई गलती नहीं होती है तो आप गलत हैं. हमारे शास्त्रों में भगवान की गलतियाँ भी लिखी हुई हैं.

एक बार ब्रह्मा विष्णु और महेश तीनों ही देवताओं से एक ही गलती हुई थी. इस गलती के चलते तीनों की देवताओं को ऋषि ने श्राप भी दिया था.

तो आइये जानते हैं कि क्या था पूरा मामला और कौन थे वह ऋषि जिसके क्रोध से काँप गये थे भगवान-

शास्त्रों में इस कहानी का जिक्र करते हुए लिखा है कि एक बार ऋषि भृगु को इच्छा हुई कि वह जीवन के सत्य और ज्ञान के विषय में किसी से शिक्षा ग्रहण करें.

इस ऋषि के बारे में यह भी लिखा गया है कि इनके पैरों में आँख थी.

जब ऋषि को लगा कि मुझे यह ज्ञान कहीं और से नहीं ब्रह्मा-विष्णु और महेश इन तीनों की ही शरण में प्राप्त हो सकता है. कोई और इन्सान मुझे कुछ ज्यादा नहीं सिखा सकता है.

इसी कारण से भृगु ऋषि सबसे पहले ब्रह्मा जी के दरबार में जाते हैं और उनको ज्ञान देने के लिए विनम्रता से पुकारते हैं.

ब्रह्मा जी जो आवाज लगाई

लेकिन ऐसा बोला जाता है कि तब ब्रह्मा जी ध्यान में लीन थे और उन्होंने इसकी आवाज का जवाब नहीं दिया. तब इस ऋषि ने ब्रह्मा जी को श्राप दिया कि पृथ्वी पर इनकी पूजा नहीं की जाएगी.

तब वह गये शिव ले पास

जब इनको ऋषि को लगा कि मेरा अधूरा ज्ञान शिव भगवान पूरा कर देंगे तो वह शिव के पास जाते हैं और उनको पुकारते हैं. किन्तु ऐसा बोला जाता है कि तब शिव भगवान पार्वती जी से बातें करने में व्यस्त थे. तब ऋषि ने इनको श्राप दिया था कि आपके लिंग की पूजा होगी.

विष्णु जी ने जब अनसुनी कर दी इनकी बात

अंत में जब भृगु ऋषि विष्णु जी के पास गये तो विष्णु जी ने इनकी बात अनसुनी कर दी थी. इस बात से ऋषि का क्रोध बहुत बढ़ जाता है.

और गुस्से में वह विष्णु जी की छाती पर अपना पैर जोर से मार देते हैं.

कहानियां बताती हैं कि जब ऐसा हुआ तो सभी देवताओं को अपनी गलती का आभास होने लगता है.

ऋषि के क्रोध को देखते हुए विष्णु इनके पैर पकड़ लेते हैं और पैर दबाना शुरू कर देते हैं. पैर दबाते-दबाते विष्णु जी चालाकी से ऋषि के पैर में लगी आँख निकाल देते हैं.

इससे ऋषि का क्रोध शांत हो जाता है. किन्तु इस पैर के कारण विष्णु जी से लक्ष्मी जी इनके दिल से निकलकर दूर चली जाती हैं.

बाद में विष्णु जी द्वारा सालों की तपस्या से लक्ष्मी जी वापस विष्णु जी के पास आती हैं.

किन्तु इस पूरी घटना से तीनों ही देवताओं को अपनी-अपनी गलती का एहसास हो जाता है. सभी जानते थे कि गलती हमारी ही है. इसलिए आगे ऐसा न करने का प्रण तीनों लेते हैं.

लेकिन इसीलिए इन्हीं श्रापों के कारण ब्रह्मा जी की पूजा नहीं की जाती है और शिव के लिंग की पूजा का दौर शुरू हुआ है.

The post ब्रह्मा विष्णु और महेश तीनों ने की थी गलती ! क्रोध में ऋषि ने भगवान की छाती पर रख दिया था पैर ! appeared first on Youngisthan.in.

क्यों दुनिया बनाने वाले ब्रह्मा की नही होती पूजा?
हिन्दू ग्रन्थ और पुराणों में ये बात कही गयी हैं कि इस सृष्टि के रचनाकार ब्रह्मा जी हैं.

उन्होंने ही इस पूरी दुनिया का निर्माण किया हैं, पर आप को यह बात जान कर आश्चर्य होगा कि इस पुरे संसार के निर्माणकर्ता भगवान ब्रह्मा की ही पूजा नहीं की जाती हैं.

ब्रह्मा ही एक ऐसे देव हैं जिनकी इस पूरी धरती में केवल दो मंदिर हैं. एक मंदिर दक्षिण भारत के कुम्भ-कनिम में हैं और दूसरा मंदिर राजस्थान के पुष्कर में स्थित हैं.

लेकिन इन दोनों मंदिरों में से एक में भी ब्रह्मा की पूजा-अर्चना नही होती हैं.

इस वजह के पीछे पुराणों में कई दिलचस्प कथाएँ प्रचलित हैं.

कहा जाता हैं कि भगवान ब्रह्मा ने स्वयं को समझने के लिए इस सृष्टि का निर्माण किया था और जब सृष्टि बनी तो वह स्त्रीरूप में थी. भगवान ब्रह्म ने इस सृष्टि का नाम सतरूपा रखा. सतरूपा का अर्थ होता हैं जिसके एक से ज्यादा रूप होते हैं. सतरूपा के हर वक़्त बदलते रूप को देख कर ब्रह्म देव उस पर आसक्त हो गए. ब्रह्म देव की आसक्ति इतनी अधिक बढ़ गयी कि सतरूपा को हर वक़्त देखने के लिए उन्होंने चार सर धारण कर लिया. ब्रह्मा जी मकसद सतरूपा को अपने वश में करने का था, जिसके लिए वह उसके पीछे भागने लगे. भगवान् ब्रह्मा सतरूपा को अपने नियंत्रण में करने के लिए खुद कई रूप बदले लगे.

बाकि देवतागणों ने जब भगवान ब्रह्म की आसक्ति को देखा तो उन की इस दशा पर बहुत क्रोधित हुए. उन्हें ब्रह्म देव की अवस्था अच्छी नहीं लगी और सब ने उन्हें उनके इस कृत्य के लिए धिक्कारा भी. देवताओं के अनुसार कोई पिता अपनी पुत्री के लिए कैसे आसक्त हो सकता हैं.

देवताओं की इन बातों का यह अर्थ था कि, हम खुद अपनी दुनिया का निर्माण करते हैं और उसके सभी सुख-दुःख हमारे मन से निकले होते हैं और एक समय के बाद हम इसी दुःख-सुख की माया में फंस जाते हैं.

जो व्यक्ति ऐसे मोह माया के बंधन में पड़ता है वह पूजनीय नहीं हो सकता हैं. इसलिए भगवान ब्रह्मा भी पूजा करने योग्य नहीं हैं.

राजस्थान में जगत पिता बह्मा का मंदिर पुष्कर में भी स्थित हैं, जो अपने पुष्कर मेले के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं. पर इस मंदिर में भी ब्रह्म देव की पूजा नहीं की जाती हैं. इस के पीछे भी एक रोचक कथा हैं.

एक बार ब्रह्मा जी को धरती के कल्याण की बात सूझी तो उन्होंने एक यज्ञ करने का सोचा और उसके लिए पुष्कर का चुनाव किया.

उस यज्ञ में बैठने के लिए ब्रह्मा जी पहुच गए, पर उनकी पत्नी सावित्री समय पर नहीं पहुची थी.

मुहर्त निकलता देख ब्रह्मा जी ने पुष्कर के एक ग्वाले की पुत्री से विवाह कर लिया और उस के साथ यज्ञ आरम्भ कर दिया. कुछ समय बाद जब सावित्री वह पहुची और अपने स्थान में किसी और स्त्री को देखा तो क्रोधित होकर, उन्होंने ब्रह्मा जी श्राप दे दिया कि उनकी इस पूरी धरती में कही भी पूजा नहीं की जाएगी.

सावित्री के इस क्रोध से बाकि देव भी डर गए और उन्होंने सावित्री से अपना श्राप वापस लेने की विनती की. पर सावित्री इतनी क्रोधित थी कि उन्होंने अपना श्राप वापस नहीं लिया और उसका नतीजा ये हुआ कि, ब्रह्म देव आज भी पूरी धरती में कही भी पूजे नहीं जाते.

The post क्यों दुनिया बनाने वाले ब्रह्मा की नही होती पूजा? appeared first on Youngisthan.in.