tech Archives - Youngisthan.in

आपकी जिंदगी को आसान बनाने आ गया गूगल का नेबरोली ऐप
अपने यूज़र्स को लुभाने के लिए गूगल समय-समय पर नए ऐप्‍स और सर्विस लॉन्‍च करता रहता है। इस बार गूगल ने नेबरोली ऐप पेश किया है। इस ऐप के ज़रिए अब आप अपने आस-पड़ोस की हर जानकारी को आपस में साझा कर सकते हैं।

आइए जानते हैं इस  नेबरोली ऐप के बारे में।

आधा दर्जन भाषाओं में उपलब्‍ध

गूगल की ये नई नेबरोली ऐप हिंदी, इंग्लिश के अलावा आधा दर्जन से भी ज्‍यादा भाषाओं में उपलब्‍ध है। इस ऐप पर टाइप करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि आपको इसमें बोलकर सवाल पूछने की सुविधा भी दी गई है।

गूगल की नेक्‍स्‍ट बिलियन यूज़र शाखा के उत्‍पाद प्रबंधक बेन फोह्नर का कहना है कि ये ऐप यूज़र्स को उसके आसपास की चीज़ों और डिटेल्‍स से डिजिटली जोड़ने का काम करेगी। इस ऐप पर आप सवाल-जवाब कर स्‍थानीय जानकारी पा सकते हैं। इस ऐप को आप सूचना का लोकतंत्रीकरण कह सकते हैं। फिलहाल ये ऐप जयपुर और मुंबई में शुरु हुई है।

भारत के बाकी शहरों के लिए गूगल की ओर से एक प्रतीक्षा सूची बनाई गई है। एक निश्‍चित सीमा में ऐप डाउनलोड होने और उस पर लोगों के रजिस्‍ट्रेशन के बाद इसे बाकी के शहरों में भी लॉन्‍च कर दिया जाएगा। सबसे खास बात तो ये है कि इस ऐप को यूज़ करने के लिए आपको अपना फोन नंबर डालने की जरूरत नहीं है। इसमें कोई भी संदेश, स्‍क्रीनशॉट या प्रोफाइल फोटो आदि साझा करने की जरूरत नहीं है।

किस तरह करेगी मदद

आपको बता दें कि नेबरोली ऐप की मदद से आप अपने आसपास की जानकारी पा सकते हैं और इससे आपको कुछ जगहें ढूंढने और चीज़ों के बारे में जानने में मदद मिलेगी। कुछ दिनों पहले गूगल ने ट्वीट के ज़रिए ये खबर दी थी कि मुंबई में बबीटा वर्जन उपलब्‍ध है और अगर आप किसी और शहर में रहते हैं तो आप वेटिंग लिस्‍ट में शामिल हो जाइए।

गूगल की मानें तो नेबरोली ऐप से लोगों को अपने क्षेत्र के बारे में हर जरूरी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। इस ऐप से आप अपने आसपास के सुरक्षित पार्क, बच्‍चों के लिए मैथ्‍स के‍ लिए किफायती ट्यूशन सेंटर आदि खोज सकते हैं। इसी तरह आप अपने आसपास की कई तरह की सूचनाएं प्राप्‍त कर सकते हैं। इसे चलाना भी बहुत आसान है।

इस नेबरोली ऐप की मदद से आपके सवाल आपके सही पड़ोसी के पास पहुंच जाते हैं और आपको तुरंत मदद मिलती है।

गूगल अपने यूज़र्स को समय-समय पर अपने नए तोहफों से खुश करता रहता है और इस ऐप को भी उसी का हिस्‍सा कहा जा सकता है। गूगल की कमाई की बात करें तो ये हर सेकेंड में करोड़ों-अरबों रुपए कमा लेती है और इसका नाम दुनिया की शीर्ष कंपनियों में आता है।

अगर किसी को गूगल कंपनी में नौकरी‍ मिल जाए तो उसकी किस्‍मत चमक जाती है क्‍योंकि यहां पर सैलरी पैकेज तो करोडो में मिलता ही है साथ ही मोटी सैलरी भी दी जाती है। अगर आप भी इस कंपनी से जुड़ना चाहते हैं तो आपको जी तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। वैसे आपको बता दें कि गूगल कंपनी का सीईओ एक भारतीय ही है।

The post आपकी जिंदगी को आसान बनाने आ गया गूगल का नेबरोली ऐप appeared first on Youngisthan.in.