stomach getting bigger Archives - Youngisthan.in

पेट ज्यादा निकल रहा है तो इसके पीछे हो सकती है ये वजह
भागदौड़ से भरी इस दुनिया में अनियमित जीवनशैली के चलते आजकल एक समस्या बड़ी ही कॉमन हो गई है और वो है पेट निकलने की समस्या.

जी हां, आज के समय में अधिकांश लोग इस पेट निकलने की समस्या से परेशान हैं। बढ़ी हुई तोंद ना केवल लुक्स को खराब करती है बल्कि इसकी वजह से कईं तरह की स्वास्थ्य संबधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी लेकिन पेट निकलने की समस्या को अक्सर अनदेखा कर देते हैं। पेट सिर्फ चर्बी की वजह से ही नहीं बढ़ता है बल्कि इसके पीछे सूजन भी हो सकती है।

अक्सर लोग पेट के बढ़ने को वजन बढ़ने से ही जोड़कर देखते हैं लेकिन अगर आपका वजन सामान्य है फिर भी पेट बढ़ रहा है तो इसके पीछे कईं वजहें हो सकती हैं।

पेट निकलने की समस्या –

आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन पेट के बढ़ने के पीछे पेट में इंफेक्शन यानी स्टमक फ्लू  नाम की बीमारी हो सकती है। ये बीमारी आंत्रशोथ पाचन तंत्र में संक्रमण और सूजन के कारण होती है। इसकी वजह से वैसे तो पेट से जुड़ी कईं परेशानियां हो सकती हैं जिसमें से एक है पेट का बाहर निकलना। दरअसल में ये पेट की सूजन हो सकती है जिसे आप अतिरिक्त चर्बी या फिर पेट के बाहर निकलने की संज्ञा दे रहे हैं।

इस बीमारी के लक्षण वैसे तो काफी कॉमन हैं और इसी वजह से हम इन्हे नज़रअंदाज़ भी कर देते हैं। भूख में कमी , पेट दर्द, जी मिचलाना , उल्टी आना ,त्वचा में हल्की जलन , मांसपेशियों में तकलीफ ,वजन में कमी इस बीमारी के संकेत हो सकते  हैं लेकिन हम इन संकेतों को यूं ही नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

इस बीमारी का सबसे अधिक खतरा गर्मियों में होता है। ऐसा इसलिए, क्योकि ये मौसम इस बीमारी के जीवाणुओं को पनपने के लिए भी सही माहौल देता है। यही वजह है कि इस मौसम में कटी सब्जी, फल, बासी खाना जल्दी खराब हो जाता है। मक्खी, मच्छरों के माध्यम से ये जीवाणु एक खाद्य पदार्थ से दूसरे तक जाते हैं और जब हम इन खाद्य पदार्थों को खाते हैं तो ये जीवाणु हमारे अंदर चले जाते हैं। इसलिए ऐसे खाने को खाने से या फिर दूषित पानी को पीने से इस बीमारी के फैलने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

खाने या फिर पीने की किसी चीज़ के ज़रिए जब ये जीवाणु हमारे शरीर के अंदर आ जाता है तो 4 से 48 घंटे के भीतर शरीर में संक्रमण फैल जाता है और व्यक्ति बीमार हो जाता है। पेट की सूजन से इस बीमारी को बड़ी ही आसानी के साथ पकड़ा जा सकता है लेकिन फिर इसे यूं ही टाल देते हैं या फिर इसे अतिरिक्त चर्बी समझने लगते हैं।

ऐसा नहीं है पेट निकलने की समस्या की वजह एक्सट्रा फैट भी हो सकता है लेकिन अगर आप वजन ज्यादा नहीं है फिर भी आपका पेट बढ़ रहा है तो समझिए कि आप इस बीमारी का शिकार हैं। इसके अलावा अगर ऊपर दिए गए लक्षणों में से कुछ लक्षण आपको महसूस हो रहे हैं तो भी आपको सतर्क हो कर डॉक्टरी परामर्श लेने की ज़रूरत है।

The post पेट ज्यादा निकल रहा है तो इसके पीछे हो सकती है ये वजह appeared first on Youngisthan.in.