black magic kangana ranaut Archives - Youngisthan.in

बॉलीवुड की इस हीरोइन पर लग चुका है काला जादू करने का इल्ज़ाम
काला जादू का आरोप – कंगना रनौत उन अभिनेत्रियों में से है जिन्होंने बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर के अपनी पहचान बनाई है और ऐसी पहचान की वो अकेली ही फिल्म हिट करा सकती हैं.

तनु वेड्स मनु और क्वीन जैसी फिल्में इसका उदाहरण हैं.

कंगना किसी फिल्मी खानदान से नहीं आती और न ही फिल्मों में उनका कोई चाचा, मामा ही है, बेहद साधारण परिवार से आने वाली कंगना  अपने संघर्ष और मेहनत और हिम्मत के बल पर बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री बनी हैं, मगर इस सफल अभिनेत्री की ज़िदगी के साथ हमेशा कोई न कोई विवाद जुड़ा ही रहा है. एक समय तो इन पर काला जादू का आरोप भी लग चुका है.

कंगना आज के समय में बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक है, मगर इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कंगना को बहुत पापड़ बेलने पड़े हैं. कंगना अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है पहले आदित्य पांचोली से रिश्ते को लेकर फिर ऋतिक रोशन के साथ अफेयर की खबरों ने कंगना की ज़िंदगी में बहुत बवाल मचाये. इतना ही नहीं उनके एक एक्स बॉयफ्रेंड ने तो यहां तक कह डाला कि कंगना काला जादू करती हैं. ये एक्स बॉयफ्रेंड कोई और नहीं, बल्कि अध्ययन सुमन थे, जिन्होंने एक अंग्रेज़ी अखबार को दिए इंटरव्यू में कुछ साल पहले कंगना पर सनसनीखेज और बे सिर पैर के आरोप लगाए जिसपर शायद ही किसी को यकीन होगा.

इंटरव्यू के दौरान अध्ययन सुमन न कहा कि, ‘एक बार कंगना ने मुझे अपने घर रात को बुलाया और बताया कि उनके घर पर कोई पूजा है. मैं वहां रात 11:30 पर पहुंचा और पूजा रात के 12 बजे शुरू हुई.

उनके अपार्टमेंट में एक छोटा-सा गेस्ट रूम था, जिसे उन्होंने हर जगह काले रंग का इस्तेमाल किया था, यहां तक कि वहां पर्दे भी काले लगे हुए थे.

अध्ययन के मुताबिक, ‘वहां भगवान की अजीबोगरीब मूर्तियां थीं, हर तरफ आग थी और कुछ डरावनी-सी चीज पूजा में रखी गई थी. कंगना ने मुझे कुछ मंत्र पढ़ने को कहा और फिर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया. यह सब देखकर मैं काफी डर गया था. मैं ऐसा नहीं कर पाया और बाहर आकर कंगना को बताया कि मैंने कर लिया है. इसके बाद वह मुझे लगातार इसके लिए ले जाने लगीं.’

अध्ययन ने कहा कि मेरी मां काफी परेशान थीं और उन्होंने फैमिली पंडित को घर आने और मुझसे मिलने को कहा. पंडित ने पूछा, क्या वह तुम्हारे लिए खाना बनाती है? जब मैंने कहा हां, तो उन्होंने कहा, ‘अपना गंदा खून मिलाती है खाने में ब्लैक मैजिक के लिए.’ चूंकि मैं मेट्रो में रहा हूं और लंदन, न्यू यॉर्क से अपनी पढ़ाई की है तो मैं हमेशा तंत्र-मंत्र और ब्लैक मैजिक जैसी चीजों से दूर ही रहा.

आगे वो कहते हैं, ‘ इस तरह की पूजा करवाने के बाद मैं अपनी टैरो गुरु के पास गया था. उन्होंने मुझे बताया कि कोई पहाड़ी लड़की मुझपर काला जादू कर रही है. तब मैं सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड कंगना को ही जानता था, जो पूजा-पाठ के लिए अक्सर हिमाचल जाती रहती थी. मेरी टैरो रीडर ने मुझे चेताया कि मैं इस रिलेशनशिप से बाहर निकल जाऊं, क्योंकि यह बुरा साबित हो सकता है.’

काला जादू का आरोप – अध्ययन के ऐसे दावों पर कभी किसी ने यकीन नहीं किया और जहां तक कंगना का सवाल है तो उनके जैसी बिंदास लड़की को ऐसी फिजूल की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता.

The post बॉलीवुड की इस हीरोइन पर लग चुका है काला जादू करने का इल्ज़ाम appeared first on Youngisthan.in.