हार्ट अटैक Archives - Youngisthan.in

अगर आपके सामने किसी को आता है हार्ट अटैक तो उठाइए ये कदम
आजकल लोगों में हार्ट अटैक की बीमारी आम हो गई है।

नौजवान हो या फिर बूढे़ हार्ट अटैक से कोई भी अछूता नहीं है। भारत में भी हाल के समय में हार्ट अटैक के काफी सारे मामले सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों मिलावटी खाने को भी हार्ट अटैक के लिए काफी हद तक जिम्मेदार मानते हैं।

लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके सामने किसी को हार्ट अटैक आता है तो आप किस तरह से उसकी जान बचा सकते हैं। किन उपायों से आप उसे काबू में कर सकते हैं। या फिर आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे मरीज को तुरंत आराम मिल जाए। आइए जानते हैं उन्हीं तरीकों के बारे में।

लंबी-लंबी सांसें लेने को कहें और ज्यादा भीड़ इकट्ठा ना होने दें: अगर आपके सामने किसी को हार्ट अटैक आता है तो आप उस मरीज को लंबी-लंभी सांसें लेने को कहें। इस दौरान आपोक इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि मरीज को घेरकर लोग खड़े ना हों। बल्कि लोगों को वहां से हटाएं ताकि मरीज को पूरी ऑक्सीजन मिल सके और उसका दम ना घुटे।

अटैक पड़ने पर मरीज को उल्टियां भी होतीं हैं और वो उल्टियां करता है। ऐसे में आप उसका मुंह एक तरफ करके उसे उल्टियां करने को कहें, ताकि उल्टी फेफड़ों में ना भरे और उसे कोई नुकसान ना हो।

पल्स रेट लगातार करें चेक: हार्ट अटैक आने पर आप मरीज की पल्स रेट लगातार चेक करते रहे। पल्स रेट चेक करने के लिए आपको उसकी गर्दन के साइड में हाथ रखना होगा। अगर पल्स रेट 60-70 से कम है तो आपको समझ लेना चाहिए कि मरीज की हालत ठीक नहीं है। पल्स रेट कम होने पर आप मरीज को इस तरह लिटाएं कि इका सर नीचे और पैर थोड़ी ऊपर रहें। इससे पैरों के ब्लड की सप्लाई हार्ट की तरफ हो जाएगी और ब्लड प्रेशर फिर से नॉर्मल हो जाएगा। ध्यान रहे कि आप इस दौरान मरीज को कुछ खिलाएं-पिलाएं ना क्योंकि इससे उसकी हालत और खराब हो सकती है।

एस्प्रिन या फिर डिस्प्रिन खिलाएं: हार्ट अटैक आने पर मरीज को तुरंत एस्प्रिन या फिर डिस्प्रिन खिलाएं। ये दोनों ही ब्लड क्लॉट रोकतीं हैं और इससे मरीज की हालत में सुधार आता है। हालांकि कई मामलों में ये भी देखा गया है कि इन दवाओं से मरीज की हालत कभी-कभी बिगड़ भी जाती है और इसलिए ये दवाई खिलाने से पहले आप डॉक्टर से जरूर पूछ लें। क्योंकि हर मरीज इन दवाओं को पचा नहीं पाता।

आजकल भागदौड़ का जमाना है और हर किसी में आगे निकलने की होड़ मची हुई है। लेकिन इस होड़ में वो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाता। हैरानी तो इस बात की है कि आजकल छोटे बच्चों को भी हार्ट अटैक आने लगे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक के लिए बाजारू और मिलावटें चीजें काफी हद तक जिम्मेदार हैं। हमें अपना ब्लड प्रेशर भी ठीक रखना चाहिए और सुबह व्यायाम करना चाहिए। अगर हम रोज कसरत और व्यायाम करते हैं तो हम बीमारियों से दूर और उनसे लड़ सकते हैं।

तो अगर आपके सामने किसी को हार्ट अटैक आए तो आप घबराएं नहीं और हमारे बताए उपायों पर अमल करें, हमें पूरी उम्मीद है कि इससे मरीज को राहत जरूर मिलेगी।

The post अगर आपके सामने किसी को आता है हार्ट अटैक तो उठाइए ये कदम appeared first on Youngisthan.in.

ज्योतिषियों को कहो अलविदा! अब साइन्स बताएगी भविष्य और दिनचर्या!
ज्योतिषियों, भविष्य बताने वाले साधुओं और ज्योतिष शास्त्र का हमारे जीवन में ख़ास महत्व है|

बहुत से लोग ऐसे हैं जो उनकी सलाह लिए बिना एक क़दम भी घर से नहीं निकालते| लेकिन अब साइन्स ने सिद्ध कर दिया है कि कौन सा काम दिन में कब करना चाहिए ताकि उसका फायदा आपको पहुँच सके!

आप समझ लीजिये कि अब वक़्त आ गया है ज्योतिषियों को अलविदा कहने का!

आईये बताऊँ क्या कहती है साइन्स आपकी दिनचर्या के बारे में!

1) सेक्स करने का सही वक़्त

सबसे पहले यह विषय उठाया क्योंकि जानता हूँ कि आप सब इसके बारे में उत्सुक होंगे! तो साइन्स के अनुसार, हमारा शरीर और मन, सुबह 5:48 मिनट पर सेक्स के लिए सबसे ज़्यादा उत्तेजित होता है! ब्रिटिश मेडिकल जर्नल ने यह बात सिद्ध की है कि आदमी और औरत दोनों के लिए ही सुबह का वक़्त सबसे ज़्यादा मज़े का होता है! तो लगा लो कल सुबह का अलार्म!

2) दिल का दौरा कब पड़ेगा?

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार सुबह 6:53 मिनट पर हमारे शरीर की स्तिथि इतनी नाज़ुक होती है कि दिल का दौरा पड़ने के संयोग सबसे ज़्यादा होते हैं! गहरी नींद और भावुक सपनों की वजह से दिल तेज़ी से धड़कता है और हार्ट अटैक के चान्सेस बड़ जाते हैं!

3) सुबह उठने का सही वक़्त

अगर अलार्म नहीं भी लगाया तब भी आपका शरीर आपको करीब 7:35 मिनट पर अपने आप उठा देगा! यह बात सिद्ध की है यूके स्लीप रिपोर्ट ने जिनके अनुसार इस समय तक नींद हलकी हो चुकी होती है और दिमाग़ काम पे लगना शुरू कर देता है|

4) सबसे ज़्यादा ख़ुश कब होंगे आप?

सुबह के 8 बजे आपकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता, यह बात सिद्ध की है कॉर्नेल यूनिवर्सिटी ने! उनके अनुसार नींद की वजह से ऐसा देखने को मिलता है| तो रात को ठीक से सो जाइए और सुबह ख़ुश-ख़ुश उठिए!

5) कब दिखेंगे एकदम झकास?

एक रिसर्च के अनुसार पता चला है कि सुबह के 10 बजे लोग अपने आप को सबसे ज़्यादा सुन्दर पाते हैं! अब इसके पीछे यह कारण हो कि नहाने और तैयार होने के बाद शीशे के आगे खड़े होंगे तो अच्छे ही दिखेंगे, हमें क्या पता?

6) आप मरेंगे कब?

यार पैदा हुए हैं तो मरेंगे भी और एक रिसर्च के अनुसार कुछ लोगों में एक जीन पायी जाती है जिसे कहते हैं ए ए जीन| इन लोगों की मरने की सम्भावनाएँ सुबह के 11 बजे सबसे ज़्यादा होती हैं! ज़रा संभल के रहो!

7) वर्क आउट करने का सबसे बढ़िया टाइम

क्या आप जानते हैं करीब-करीब 80% ओलिंपिक के रिकॉर्ड शाम को बनाये गए हैं? हमारी शारीरिक क्षमता दोपहर 3 से 6 बजे के बीच सबसे ज़्यादा होती है| और हमारे फेफड़े शाम 5 बजे के बाद और भी बेहतर काम करते हैं! तो अगर वो 6 पैक बनाने हैं या करीना का फ़िगर पाना है तो शाम को 5:44 मिनट पर जिम में ही नज़र आना, वर्जिश करते हुए!

8) माँ बनने का सही समय?

इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ़ मोडना के वैज्ञानिकों के अनुसार आदमी के शुक्राणु शाम को 6:25 मिनट पर सबसे ज़्यादा असरदार स्तिथि में होते हैं! इसलिए काम के बाद सीधा घर जाओ अगर परिवार बनाने की सोच रहे हो, समझे?

9) सबसे ज़्यादा क्रिएटिव

यह तो रातों के काम हैं भाई! वैज्ञानिकों के अनुसार जितनी ज़्यादा थकान होती है, उतना ही मन यहाँ-वहाँ भटकता है और अजीब-अजीब से विचार भी आते हैं| बस, यही है क्रिएटिविटी की शुरुआत जो अपनी चरम सीमा पर होती है रात 10:51 मिनट पर!

तो अब देख लो कब क्या करना है और अपनी दिनचर्या इस के अनुसार बाँध लो! फिर ज़िन्दगी के मज़े उठाओ, अंधविश्वासों से पीछा छुड़ाओ!

The post ज्योतिषियों को कहो अलविदा! अब साइन्स बताएगी भविष्य और दिनचर्या! appeared first on Youngisthan.in.