सरस्वती Archives - Youngisthan.in

भारतीय वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में मिली बड़ी सफलता जिसका नाम रखा है सरस्वती!
सरस्वती – अंतरिक्ष में भारत ने अब एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।

जी हाँ खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की एक टीम ने सुपरक्लस्टर आकाशगंगाओं का एक बहुत बड़ा समूह की खोज निकाला है। वैज्ञानिकों ने इस सुपरक्लस्टर का नाम सरस्वती रखा है।

ये बताया जा रहा है कि यह नजदीकी यूनिवर्स में मौजूद सबसे बड़े स्ट्रक्चर में से एक है। दरअसल अभी हाल ही में पुणे स्थित इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च और दो अन्य भारतीय यूनिवर्सिटी के सदस्यों ने विशालकाय आकाशगंगा की मौजूदगी का पता लगाया है।

आपको बता दें कि भारत अंतरिक्ष में लगातार नई-नई उपलब्धि हासिल कर रहा है।

इसी कड़ी में अब भारत के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है और वो है सुपरक्लस्टर सरस्वती। आपको जानकर हैरानी होगी की भारत ने जिस आकाशगंगा को खोज निकाला है वह धरती से 400 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है और करीब 10 अरब साल से भी ज्यादा पुरानी है। इसके एक सुपर क्लस्टर में 40 से 43 क्लस्टर शामिल होते है। जिसमें एक क्लस्टर में लगभग 1000 से 10000 गैलेक्सी होता है। इनका आकार भी सूरज से अरबों गुणा ज्यादा होता है।

इस खोज के बारे में इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स, पुणे के डायरेक्टर सोमक राय चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि छः अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की टीम ने आकाशगंगाओं की एक बड़ी चेन की खोज की है जो इस यूनिवर्स में सबसे बड़े स्ट्रक्चर हो सकते है जिससे भविष्य में यूनिवर्स के बारे में नई बातें जानने में मदद मिलेगी।

अब भारत की इस महत्वपूर्ण खोज सरस्वती को दुनिया के सामने लाने के लिए अमेरिकन एस्ट्रोऩॉमिकल सोसायटी के प्रीमियर रिसर्च जर्नल द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल के ताजा अंक में प्रकाशित किया जाएगा ताकि दुनिया के बाकी देशों को भी इस नई खोज के बारे में पता चल सके।

The post भारतीय वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में मिली बड़ी सफलता जिसका नाम रखा है सरस्वती! appeared first on Youngisthan.in.

लड़कियाँ ही क्यों अपना नाम बदलें शादी के बाद? लड़के क्यों नहीं?
लड़कियाँ लक्ष्मी का रूप होती हैं!

लड़कियाँ सरस्वती भी होती हैं!

लड़कियों को दुर्गा का रूप भी माना जाता है!

लेकिन एक बात बताईये, जब लक्ष्मी माँ या सरस्वती माँ या दुर्गा माँ की मूर्ती या तस्वीर अपने घर में लेके आते हैं, तो क्या उनका नाम बदल देते हैं? या उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वो अपना काम बदल दें, अपना स्वभाव बदल दें, अपने आप को हमारे घर के रीति-रिवाज़ों के अनुसार ढाल लें?

नहीं ना?

तो क्यों यह अपेक्षा हर लड़की से की जाती है कि शादी के बाद उसे अपना जीवन बदलना होगा? नए घर, नए रिश्तेदारों के अनुसार ख़ुद को ढालना होगा? अपनी इच्छाओं, सपनों को नए परिवार की अपेक्षाओं के अनुसार बदलना या शायद बिलकुल ही छोड़ देना होगा?

सब कुछ लड़की करे, लड़के सिर्फ पाओं पर पाओं चढ़ा के हुक्म चलाएँगे कि ऐसा कर लो, वैसा कर लो, मुझे यह पसंद नहीं, मेरी माँ को वो पसंद नहीं वगेरह वगेरह! क्यों भाई, लड़के क्या आसमान से टपके हैं या प्रकृति की कोई नायाब देन हैं कि सब कुछ उनकी मर्ज़ी से ही होगा?

अगर तो लड़का और उसका परिवार लड़की के अनुसार अपने आप को बदलने के लिए तैयार है, कुछ हद तक लड़की के सपनों और व्यवहार के अनुसार जीवन जीने को तैयार है, तब तो ऐसी शादी सफल समझी जाए| वरना साफ़ शब्दों में कहा जाए तो यह लड़कियों का शोषण ही है! बुरी लगेगी यह बात आपको लेकिन सोच के देखिये, लड़की और लड़का दोनों ही उपरवाले ने बनाये हैं, दोनों के अंदर एक सा ही खून बहता है, दोनों को प्रकृति ने एक सा मौका दिया है ज़िन्दगी जीने के लिए तो फिर यह आदमी द्वारा बनाया गया शादी का बंधन क्यों किसी लड़की को अपना जीवन जीने से रोके या उसमें बाधा डाले?

अगर लड़की ख़ुद को बदल रही है तो लड़के को भी उतनी ही कोशिश करनी पड़ेगी अपनी पत्नी का साथ देने की, उसके लिए ख़ुद को बदलने की| जहाँ तक नाम की बात है, अब तो भारतीय क़ानून ने भी हर औरत को यह हक़ दे दिया है कि शादी के बाद ये ज़रूरी नहीं है कि वो अपने पति का उपनाम इस्तेमाल करे!

तो दोस्तों, जागो और लड़कियों के हक़ की सिर्फ बातें मत करो! यह कोशिश करो कि हर लड़की को शादी के बाद उसका हक़ मिले और ऐसे नहीं कि भीख दी जा रही हो, बल्कि ऐसे कि जैसे यह तो उसे मिलना ही था! बिलकुल जैसे हर लड़के को बिना कहे हर चीज़ दी जाती है!

सोच बदलनी ज़रूरी है, आज और अभी!

The post लड़कियाँ ही क्यों अपना नाम बदलें शादी के बाद? लड़के क्यों नहीं? appeared first on Youngisthan.in.