पत्नी Archives - Youngisthan.in

लड़कियाँ ही क्यों अपना नाम बदलें शादी के बाद? लड़के क्यों नहीं?
लड़कियाँ लक्ष्मी का रूप होती हैं!

लड़कियाँ सरस्वती भी होती हैं!

लड़कियों को दुर्गा का रूप भी माना जाता है!

लेकिन एक बात बताईये, जब लक्ष्मी माँ या सरस्वती माँ या दुर्गा माँ की मूर्ती या तस्वीर अपने घर में लेके आते हैं, तो क्या उनका नाम बदल देते हैं? या उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वो अपना काम बदल दें, अपना स्वभाव बदल दें, अपने आप को हमारे घर के रीति-रिवाज़ों के अनुसार ढाल लें?

नहीं ना?

तो क्यों यह अपेक्षा हर लड़की से की जाती है कि शादी के बाद उसे अपना जीवन बदलना होगा? नए घर, नए रिश्तेदारों के अनुसार ख़ुद को ढालना होगा? अपनी इच्छाओं, सपनों को नए परिवार की अपेक्षाओं के अनुसार बदलना या शायद बिलकुल ही छोड़ देना होगा?

सब कुछ लड़की करे, लड़के सिर्फ पाओं पर पाओं चढ़ा के हुक्म चलाएँगे कि ऐसा कर लो, वैसा कर लो, मुझे यह पसंद नहीं, मेरी माँ को वो पसंद नहीं वगेरह वगेरह! क्यों भाई, लड़के क्या आसमान से टपके हैं या प्रकृति की कोई नायाब देन हैं कि सब कुछ उनकी मर्ज़ी से ही होगा?

अगर तो लड़का और उसका परिवार लड़की के अनुसार अपने आप को बदलने के लिए तैयार है, कुछ हद तक लड़की के सपनों और व्यवहार के अनुसार जीवन जीने को तैयार है, तब तो ऐसी शादी सफल समझी जाए| वरना साफ़ शब्दों में कहा जाए तो यह लड़कियों का शोषण ही है! बुरी लगेगी यह बात आपको लेकिन सोच के देखिये, लड़की और लड़का दोनों ही उपरवाले ने बनाये हैं, दोनों के अंदर एक सा ही खून बहता है, दोनों को प्रकृति ने एक सा मौका दिया है ज़िन्दगी जीने के लिए तो फिर यह आदमी द्वारा बनाया गया शादी का बंधन क्यों किसी लड़की को अपना जीवन जीने से रोके या उसमें बाधा डाले?

अगर लड़की ख़ुद को बदल रही है तो लड़के को भी उतनी ही कोशिश करनी पड़ेगी अपनी पत्नी का साथ देने की, उसके लिए ख़ुद को बदलने की| जहाँ तक नाम की बात है, अब तो भारतीय क़ानून ने भी हर औरत को यह हक़ दे दिया है कि शादी के बाद ये ज़रूरी नहीं है कि वो अपने पति का उपनाम इस्तेमाल करे!

तो दोस्तों, जागो और लड़कियों के हक़ की सिर्फ बातें मत करो! यह कोशिश करो कि हर लड़की को शादी के बाद उसका हक़ मिले और ऐसे नहीं कि भीख दी जा रही हो, बल्कि ऐसे कि जैसे यह तो उसे मिलना ही था! बिलकुल जैसे हर लड़के को बिना कहे हर चीज़ दी जाती है!

सोच बदलनी ज़रूरी है, आज और अभी!

The post लड़कियाँ ही क्यों अपना नाम बदलें शादी के बाद? लड़के क्यों नहीं? appeared first on Youngisthan.in.

बीवी सही है या माँ? आज तक किसी को पता चला है क्या?
फ्रिज खराब हो गया है|

माँ का भरोसा हमेशा से गोदरेज पर है तो बीवी का दिल सैमसंग पर आया हुआ है|

ड्राइंग रूम के परदे बदलने हैं, माँ को नीला रंग पसंद है तो बीवी मैजेंटा के पीछे पड़ी है|

नाश्ते में परांठे या ओट्स?

खाने में..

अच्छा अच्छा बस करता हूँ, पर उम्मीद है कि आप समझ गए ही होंगे कि एक पति के लिए यह समस्या जीने-मरने की समस्या से कम नहीं है!

यूँ तो हर आदमी मर्दानगी झाड़ता है कि वो घर का मालिक है, उसके कहे बिना घर में पत्ता भी नहीं हिलता| पर हम सब जानते हैं कि जब बात बीवी और माँ में से किसी एक की बात मानने की होती है तो ऐसा लगता है जैसे पांचवी कक्षा के छात्र को बिना तैयारी सीमा पर युद्ध करने भेज दिया गया हो! जाओ, बचा लो अपनी ज़िन्दगी!

खैर, बहुत से बुद्धिजीवी बिना इस सवाल का जवाब ढूंढे धरती से पलायन कर गए| और कुछ नए-नए शादीशुदा मर्द हज़ारों तरह की अटकलें और जोड़-तोड़ लगा इसका जवाब ढूंढना चाह रहे हैं! पर अभी तक कोई भी सफल नहीं हुआ!

देखिये बात साफ़ है, पत्नी की सुनेंगे तो माँ नाराज़ होगी, माँ की सुनेंगे तो बीवी रूठ जायेगी|

दोनों ही बातों में आपकी ज़िन्दगी इन दो महिलाओं को मनाने में निकल जायेगी!

तो करें क्या?

एक मत है कि निष्पक्ष रहिये और महिलाओं के मुद्दे उन्हें खुद ही निपटाने दीजिये|

दूसरा मत यह है कि तानाशाह बन जाइए, घर में प्रजातंत्र का गला घोंट दीजिये!

तीसरा उपाय यह हो सकता है कि कूटनीति का इस्तेमाल कीजिये, किसी को भी बिना दुःख पहुंचाए अपना काम निकलवा लीजिये!

ऐसे ही बहुत से और भी रास्ते हैं लेकिन ध्यान रहे कि इन में से किसी का भी सौ फ़ीसदी कामयाब होने का आसार नहीं है! अपने बड़े-बूढ़ों से मश्वरा कर लो या नए तिकड़म लगा लो, अंत में होना वही है जो आज तक हर पति के साथ होता आया है: हथियार डाल के हार मान लेना|

लेकिन अगर आप में कोई है जिन्होंने इस कठिन समस्या का तोड़ पा लिया है तो ज़रा अपनी जीत की रणनीति हम सबके साथ भी बाँटिये! याद रखिये, ऐसा करके आप सारी मानव जाती पर एहसान करेंगे!

जब तक कोई हल मिले, चुपचाप वही कीजिये जो आप की माँ और बीवी कहें|

दोनों में से किसी एक को चुन पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!

The post बीवी सही है या माँ? आज तक किसी को पता चला है क्या? appeared first on Youngisthan.in.