गुजरात Archives - Youngisthan.in

गुजरात का अनोखा मंदिर जहाँ हिन्दू करते है एक मुस्लिम की देवी रूप में पूजा!
आज देश का माहौल इतना बिगड़ा लगता है, मज़हबी तनाव अपने शीर्ष पर है.

धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है,भड़काया जा रहा है. ऐसा नहीं है कि सब इस धार्मिक उन्माद में पागल हो रहे है. इंसानियत आज भी जिंदा है बस दिखाई नहीं देती क्योंकि समाचार चैनल और सोशल मीडिया के बुद्धिजीवियों की दूकान भी आग लगाने वाली बातों से ही चलती है.

आज हम आपको धार्मिक सौहार्द का ऐसा उदहारण बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकार आपको भी लगेगा कि लोग तो भाईचारे से ही रहना चाहते है बस मौकापरस्त लोग जिनमें नेता से लेकर कॉर्पोरेट, समाचार चैनल से लेकर तथाकथित बुद्धिजीवी शामिल है वो लोग ही आग भड़काकर अपनी अपनी रोटियां सेकनी चाहते है.

गुजरात का नाम आते ही लोगो को बस याद आते है 2002 के मज़हबी दंगे. इसका भी एक कारण है. गुजरात दंगे बेचकर आज भी कुछ खास लोगों को कमाई होती है. वैसे ये किस्सा भी गुजरात का है और इतना बेहतरीन भाईचारे का उदाहरण पूरे मुल्क में और कहीं नहीं मिलता.

गुजरात के अहमदाबाद ज़िले से 40 किलोमीटर दूर बसा है झूलासन गाँव. इस गाँव की खासियत यहाँ बना एक मंदिर है. दुनिया में शायद ये ऐसा एकलौता हिन्दू मंदिर है जिसमें एक मुस्लिम औरत की देवी रूप में पूजा की जाती है.

जी हाँ इस मंदिर में डोला नामक महिला की पूजा की जाती है. डोला के बारे में कहा जाता है कि करीब 250 साल पहले इस गाँव पर कुछ  बदमाशों ने हमला कर दिया. डोला ने वीरतापूर्वक उन बदमासों से गाँव की रक्षा की और शहीद हो गयी.

ऐसा कहा जाता है कि डोला का मृत शरीर एक पुष्प में परिवर्तित हो गया था. डोला की वीरता और सम्मान में गाँव वालों ने उस स्थान पर मंदिर का निर्माण किया जहाँ डोला ने अपने प्राण त्यागे थे.

इस मंदिर में कोई मूर्ति नहीं है बस एक पत्थर है जिस पर रंगीन कपडा ढका है. इसी कपडे की पूजा की जाती है.

गाँव के समृद्ध लोगों ने यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस मंदिर को भव्य रूप दिया है. मंदिर के इस निर्माण में करीब 4 करोड़ का खर्च आया था.

ये मंदिर जहाँ आज भी हमारे देश के भाईचारे का जीता जागता प्रमाण है वहीँ ये मंदिर उन नफरत के सौदागरों के मुंह पर एक तमाचा है जिन्हें दोनों कौमों में नफरत और घृणा फ़ैलाने के अलावा कुछ नहीं सूझता.

जब तक देश के आम और साधारण लोग इस तरह से एक दुसरे के साथ है टब तक नफरत फ़ैलाने वाली ताकतें कभी सफल नहीं हो सकेंगी चाहे वो कोटना भी झूठ का सहारा ले और दांव पेंच लगाकर लोगों की भावनाएं भड़काए.

The post गुजरात का अनोखा मंदिर जहाँ हिन्दू करते है एक मुस्लिम की देवी रूप में पूजा! appeared first on Youngisthan.in.

कहानी सोमनाथ मंदिर की, बार-बार ध्वस्त करने के बाद आज भी खड़ा है ये ज्योतिर्लिंग
सोमनाथ: 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला ज्योतिर्लिंग.

सोमनाथ मंदिर हिन्दुओं का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है.

ऋग्वेद के अनुसार इस मंदिर का निर्माण सर्वप्रथम चंद्रमा ने किया था इसीलिए इसे सोमनाथ कहा जाता है.

गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में वेरावल बंदरगाह के निकट ये मंदिर स्थित है. ये मंदिर खुद में इतिहास का एक महत्वपूर्ण पृष्ठ है. सोमनाथ मंदिर अपने समय में सबसे वैभवशाली मंदिर था शायद इसीलिए इस मंदिर को बहुत बार तोड़ा और लूटा गया.

आज़ादी के बाद सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया सरदार वल्लभ भाई पटेल ने. समुद्र किनारे बसा ये मंदिर न सिर्फ एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है अपितु ये एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. देश विदेश से लाखों पर्यटक हर साल यहाँ आते है.

इस मंदिर के प्रसिद्ध होने का एक कारण और भी है वो ये कि मान्यता के अनुसार ये कहा जाता है कि सोमनाथ के नज़दीक ही भगवन श्री कृष्ण ने अपने प्राण त्यागे थे.

मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर वो स्थान माना जाता है जहाँ कृष्ण ने अपने प्राण त्यागे थे, उसी स्थान पर एक बहुत ही सुंदर कृष्ण मंदिर भी है.

इस मंदिर का इतिहास बहुत ही रोचक है समय और आक्रमणकर्ताओं की मार इस प्राचीन मंदिर को बहुत बार सहनी पड़ी है. इस मंदिर का निर्माण करीब 2100 साल पहले किया गया था. उसके बाद सातवीं सदी में जीर्ण शीर्ण हो चुके मंदिर का पुर्निर्माण कराया गया. पहली सिंध के गवर्नर ने इसे नष्ट करवाया उसके बाद राजा नाग्भात्त ने इसका जीर्णोद्धार करवाया.

अरब यात्री अल बरुनी ने सोमनाथ मंदिर  के वैभव की गाथा को दुनिया भर में पहुँचाया. अल बरुनी के वर्णन से प्रभावित होकर महमूद गजनवी ने इस मंदिर पर हमला कर न सिर्फ इस मंदिर को लूटा और ध्वस्त किया अपितु मंदिर में पूजा कर रहे सभी श्रद्धालुओं का भी क़त्ल कर दिया.

इसके बाद एक बार फिर मंदिर का पुर्निर्माण किया राजा भीम और भोज ने पर दिल्ली पर मुग़ल सल्तनत आने के बाद इस मंदिर को एक बार फिर तोड़ा गया.

सत्रहवीं सदी में औरंगजेब ने एक बार फिर मंदिर को लूटा और तोड़ा. कहा जाता है आगरा के किले में लगे द्वार इसी मंदिर के देव द्वार है.

स्वतंत्रता के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इस मंदिर का पुर्निर्माण कराया और सन 95 में तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने सोमनाथ मंदिर को देश को समर्पित किया.

मंदिर तो पहले भी कई बार विभिन्न कारणों से ध्वस्त हुआ था पर शिवलिंग को पहली बार महमूद गजनवी ने खंडित किया था.

इतनी बार खंडित होने के बाद भी हर बार इस मंदिर का पुर्निर्माण हुआ. मंदिर धवस्त करने वाले ख़त्म हो गए पर ये मंदिर आज भी अपनी जगह एक नए रूप में खड़ा है. समुद्र की तेज़ लहरों के पास बने इस मंदिर की छटा ही निराली है. वैसे तो यहाँ साल भर श्रद्धालु आते रहते है पर चैत्र, भाद्र, कार्तिक माह में यहां श्राद्ध करने का विशेष महत्व बताया गया है इन त महीनों में यहां श्रद्धालुओं की बडी भीड़ लगती है. इसके अलावा यहां तीन नदियों हिरण, कपिला और सरस्वती का महासंगम होता है. इस संगम में स्नान का विशेष महत्व है।

अगर आप शिव भक्त है तो आपको ज़रूर सोमनाथ के दर्शन करने चाहिए और अगर आप शिव भक्त ना भी हो तो एक पर्यटक के रूम में इस स्थान पर जाना चाहिए. तेज़ लहरों वाला समुद्र और प्राकृतिक सौन्दर्य आपका मन मोह लेगा.

ये थी कहानी सोमनाथ मंदिर की, बार-बार ध्वस्त करने के बाद आज भी खड़ा है ये ज्योतिर्लिंग.

The post कहानी सोमनाथ मंदिर की, बार-बार ध्वस्त करने के बाद आज भी खड़ा है ये ज्योतिर्लिंग appeared first on Youngisthan.in.

एक बाप ने अपने बच्चों का पेट भरने के लिए अपनी किड्नी बेचने का फ़ैसला कर लिया!
दुनिया में एक ओर जहाँ भुखमरी छाई है और लोग दाने दाने को मोहताज हुए जा रहे हैं, वहीं ये कहानी ज़रा सोच में डाल देती है!

गुजरात के रहने वाले नंदवाना परिवार की ये कहानी बड़ी ही अजीब है!

रमेश भाई और प्रगना अपने चार बच्चों के साथ रहते हैं! रमेश भाई और प्रगना, दोनों की कद काठी, वज़न और खान-पान बिल्कुल सामान्य है, और उन के सब से बड़ी बच्ची का भी!

लेकिन उन के बाक़ी के तीनों बच्चे बड़े ही असामान्य तरीके से मोटे हैं! सब से छोटी योगिता केवल 18 महीने की है लेकिन उस का वज़न अभी से तक़रीबन 15 किलो है, जो कि इतने छोटे बच्चे के लिए बेहद असामान्य बात है! उस से बड़ी अनीषा 3 साल की है और वो तक़रीबन 35 किलो की है! उस से भी बड़े हैं साढ़े चार साल के हर्ष, जो की मशीन पर चढ़ कर 48 किलो का आँकड़ा दिखाते हैं!

हो गये ना आप भी हैरान परेशान?

दरअसल ये तीनों बच्चे एक अनोखी बीमारी का शिकार हैं जो की एक जेनेटिक दुष्प्रभाव का परिणाम है, जिसे प्रदर विली सिंड्रोम (PWS) कहते हैं!

जहाँ अमेरिका जैसे देश में बालवस्था का मोटापा एक एपिडेमिक बनता जा रहा है, वहीं भारत जैसे देश में, एक ग़रीब घर के बच्चों के बारे में ऐसा किस्सा सुनना ज़रा अजीब लगता है!

इसीलिए, इन बच्चों के पिता, रमेश भाई, जुटे हुए हैं इस परेशानी का हल निकालने में और अपने प्यारे बच्चों की हर मुमकिन मदद करने में!

इस बीमारी के चलते, तीनों बच्चे अनियमित और असाधारण भूख का शिकार रहते हैं और हर वक़्त खाना माँगते हैं! बच्चों की मासपेशियाँ बेहद कमज़ोर हैं, उन का व्यवहार भी नॉर्मल बच्चों की तरह नहीं रहता, शरीर की संरचना ख़तरनाक तरीके से बढ़ रही है, मगर दिमाग़ का विकास उतना नहीं हो पा रहा है, जिस वजह से उनकी शिक्षा पर भी एक बड़ा प्रश्नचिन्ह है!

अपने इन बच्चों की देखभाल करने और उन के लिए आहार जुटाने में ही रमेश और प्रगना की पूरी जान निकल जाती है! प्रज्ञा का पूरा दिन बच्चों को खाना खिलाने और उन्हें शौच आदि करवाने में ही निकलता है! प्रज्ञा का कहना है कि अपने बच्चों को गोद में उठा पाना उन के लिए नामुमकिन है! बच्चे चल भी नहीं पाते ठीक से, इस लिए उन्हें बाथरूम ले कर जाना काफ़ी दिक्कत भरा काम होता है!

रमेश भाई की आमदनी भी कुछ ख़ास नहीं है, इस लिए उन्होने अपने बच्चों का पेट पालने के लिए अपनी किड्नी बेचने का फ़ैसला कर लिया है!

जितने खाने में एक आम गाँव का कुनबा पेट भरा हुआ रह सकता है पूरे एक हफ़्ते के लिए, उतना खाना ये तीन बच्चे मिल कर सिर्फ़ एक दिन में खा जाते हैं! हर एक घंटे में खाना माँगते हैं ये बच्चे!

अब बेचारे रमेश भाई और प्रगना करें तो क्या करें!

The post एक बाप ने अपने बच्चों का पेट भरने के लिए अपनी किड्नी बेचने का फ़ैसला कर लिया! appeared first on Youngisthan.in.