आज़ाद हिन्द फौज Archives - Youngisthan.in

लाठी नहीं बंदूकों से डरकर भागे हैं भारत से अंग्रेज! आजाद हिन्द फ़ौज ने कराया था भारत को आजाद
अंग्रेज एक बात अच्छी तरह से जानते थे कि महात्मा गाँधी आजादी के लिए कोई भी हिंसक कदम नहीं उठाने वाले हैं.

वहीं गाँधी जी को तो अंग्रेजों से कोई समस्या भी नहीं हो रही थी. 1947 से पहले गांधी जी ने जो आन्दोलन किये थे, उनका कोई बड़ा असर अंग्रेजों पर हुआ भी नहीं था.

किन्तु फिर अचानक से ही गांधी जी आजादी के हीरो बन जाते हैं और अंग्रेज जाते-जाते शर्त रखते हैं कि एक तो विभाजन होगा और दूसरा कि सुभाष चंद्र बोस मिलते हैं तो उनको इंग्लैंड को सौपना होगा.

तब आखिर ऐसा क्या था कि सुभाषचंद्र बोस से अंग्रेज इतना जल रहे थे और अपना गुस्सा सरेआम जाहिर भी कर रहे थे.

असल में अंग्रेजों की नाक में सबसे ज्यादा दम भरने वाले व्यक्ति का यही नाम है. हकीकत यह है कि अगर सुभाषचंद्र बोस नहीं होते तो देश को आजादी नहीं मिल सकती थी.

आइये थोड़ा विस्तार से समझ लीजिये

सन 1933 से 1936 तक नेताजी यूरोप में रहे थे. तब अगर आप इतिहास पढ़ते हैं तो पायेंगे कि यूरोप में यह दौर हिटलर के नाजीवाद और मुसोलिनी के फासीवाद का चल रहा था. नाजीवाद और फासीवाद का निशाना इंग्लैंड था. जिसने पहले विश्वयुद्ध के बाद जर्मनी पर एक तरफा समझौते थोपे थे. वे उसका बदला इंग्लैंड से लेना चाहते थे. अब देखिये कि नेताजी मदद लेने दुश्मन के दुश्मन के पास गये थे. क्योकि दुश्मन का दुश्मन, हमारा दोस्त होता है. नेता जी मानते थे कि स्वतंत्रता हासिल करने के लिए भारत को सेना की आवश्यकता जरुर पड़ेगी.

सन 1943 में सुभाष जी जर्मनी से जापान पहुंचे थे.

अभी जर्मनी ने भारत की मदद के लिए हाँ कर दी थी. इस बात से अंग्रेजों की हवा खराब हो चुकी थी. जापान से नेताजी सिंगापुर पहुँचते हैं यहाँ पर जो होता है वह तो अंग्रेजों की जड़े ही हिला देता है. नेताजी जी आज़ाद हिंद फ़ौज की कमान अपने हाथों में ले लेते हैं. अब देश के अन्दर संघर्ष शुरू हो चुका था.

अंग्रेज समझने लगे थे कि एक तरफ हमको विश्वयुद्ध लड़ना है और दूसरी तरफ भारत से भी लड़ना पड़ेगा.

1947 में ही अंग्रेजों ने भारत क्यों छोड़ा

देश के अंदर महिलाओं के लिए रानी झांसी रेजिमेंट का भी गठन किया गया था. इसकी कप्तान लक्ष्मी सहगल बनी थीं. अपने आगामी लेख में हम रानी झांसी रेजिमेंट का उल्लेख करेंगे.

सन 1947 में ही भारत को क्यों आजाद किया था?

जब यह सवाल एक अंग्रेज अधिकारी से किया गया था तो क्लेमेंट ने जवाब दिया था कि जब भारत की सेना ने विद्रोह कर दिया था तो हमें भारत छोड़ना पड़ा था. तो यह भारतीय सेना कौन-सी थी? यह आजाद हिन्द फ़ौज ही थी. आजाद हिन्द फ़ौज के सैनिकों को गिरफ्तार किया जा रहा था लेकिन सभी अंग्रेज समझ गये थे कि लबे वक़्त तक आजाद हिन्द फ़ौज के सामने टिकना और स्थिति को संभालना मुश्किल है.

तो ऐसा नहीं है कि गांधी जी उस समय शांत बैठे थे लेकिन वह समझ गये थे कि अब देश को आजादी मिलने वाली है और नेताजी जो कर रहे हैं सही कर रहे हैं. इसलिए गांधी जी ने नेताजी का मार्ग रोकने की कोशिश नहीं की थी.

वैसे इस थ्योरी पर आपको काफी शक होंगे तो ऐसे में आप सबसे पहले तो अनुज धर की सुभाषचंद्र बोस के ऊपर लिखी सभी पुस्तकें पढ़ लीजिये. तब उसके बाद क्लेमेंट के लेख पढ़ लीजिये. अनुज धर ने सुभाषचंद्र बोस के ऊपर लिखी पुस्तक “व्हाट हैपेंड टू नेताजी ?”  में हिन्द फ़ौज का सफरनामा लिखा है.

इस तरह से अचानक से ही सन 47 में भारत को आजादी दे दी जाती है लेकिन हम आजाद हिन्द फ़ौज के असली नायकों को आज तक उनका सही अधिकार भी नहीं दे पाए हैं. देश का यह दुर्भाग्य नहीं तो और क्या है?

The post लाठी नहीं बंदूकों से डरकर भागे हैं भारत से अंग्रेज! आजाद हिन्द फ़ौज ने कराया था भारत को आजाद appeared first on Youngisthan.in.

सरकार ने सार्वजनिक किये नेताजी से जुड़े दस्तावेज़, ये फाइलें खोलेंगी सुभाष चन्द्र बोस की जिंदगी से जुड़े राज़!
“तुम मुझे खून दो मैं, तुम्हे आज़ादी दूंगा.”

ये शब्द आज भी किसी भी हिन्दुस्तानी में जोश भर देते है. ये नारा दिया था भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े देशभक्त नेताओं में से एक सुभाष चन्द्र बोस ने.

जब भी बात आज़ादी की लड़ाई की आती है तो अधिकतर युवाओं के आदर्श भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चन्द्र बोस जैसे क्रांतिकारी ही है.

सुभाष चन्द्र बोस का व्यक्तित्व ऐसा है कि लगता है किताबों के पन्नों में से कोई महानायक निकलकर आ गया है.

अद्भुद शौर्य और तेज़ दिमाग का विलिक्षण मिश्रण थे नेताजी. आज़ाद हिन्द फौज की स्थापना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण भाग था.

जब स्वतंत्रता सेनानी छोटे छोटे समूहों में अंग्रेजी हुकूमत से लोहा ले रहे थे उस समय नेताजी ने एक सेना बनाने का निर्णय लिया. अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए एक पूरी फौज़ खडी कर दी.

बर्मा में जब उन्होंने भारत के युवाओं से कहा “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा ” तो जैसे पूरे भारत के युवा में एक नए जोश का संचार हो गया था.

भारत की आज़ादी के लिए सुभाष केवल भारत तक ही सीमित नहीं रहे विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटिश हुकुमत के दुश्मन देशों से भी नेताजी ने सहायता मांगी. जापान,जर्मनी ने नेताजी को सहायता का आश्वासन भी दिया.

अंदमान निकोबार में तो जापानी सेना और आजाद हिन्द फौज़ ने अंग्रेजों को खदेड़ दिया था.

यदि वर्ल्ड वॉर के दौरान जापान जर्मनी की हार नहीं होती तो शायद हमारा देश पहले ही आज़ाद हो जाता.

नेताजी के जीवन में बहुत से उतार चढाव थे. सुभाष का व्यक्तित्व बहुत ही रहस्यमय था. इस बात का पता इस बात से चलता है कि सुभाष की हवाई दुर्घटना में मृत्यु को भी बहुत से लोग सच नहीं मानते. ना जाने कितने सालों से सुभाष चन्द्र बोस से सम्बंधित फाइलें और तथ्य जनता से छुपकर रखे गए है.

हवाई दुर्घटना के बाद भी बहुत से लोगों ने अलग अलग जगह सुभाष चन्द्र बोस को देखे जाने की बात कही थी.

आज 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्मदिन है. इस वर्ष ये जन्मदिन कुछ खास है. सालों से नेताजी के रिश्तेदार और नेताजी के समर्थक इस बात की मांग करते रहे है कि सुभाष चन्द्र बोस की मृत्यु और उनके जीवन से जुडी जो फाइलें और दस्तावेज़ सरकार के पास है उन्हें सार्वजनिक किया जाए.

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि सुभाष चन्द्र बोस से जुड़े दस्तावेज़ सार्वजनिक किये जायेंगे. पहले चरण में नेताजी से जुड़े 100 दस्तावेज़ सार्वजनिक किये जायेंगे.

आज सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का कार्य शुरू हो चूका है. नेताजी के परिवार की उपस्थति में एक समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का कार्य शुरू किया है.

ये सभी दस्तावेज इन्टरनेट पर उपलब्ध होंगे. आशा है कि इन दस्तावेजों से सुभाष चन्द्र बोस की जिंदगी से जुड़े सवालों के जवाब मिलेंगे.

The post सरकार ने सार्वजनिक किये नेताजी से जुड़े दस्तावेज़, ये फाइलें खोलेंगी सुभाष चन्द्र बोस की जिंदगी से जुड़े राज़! appeared first on Youngisthan.in.