आज़ादी Archives - Youngisthan.in

7 कारण सिंगल लड़कियों को बॉयफ्रेंड की ज़रुरत नहीं!
सिंगल होना कोई गुनाह है क्या?

अरे यार, पता नहीं क्यों लड़कियों के ऊपर यह ज़ोर डाला जाता है कि अकेली हो तो उदास हो और कोई न कोई बॉयफ्रेंड तो होना बनता ही है! सबको अपनी ज़िन्दगी जीने का हक़ है और लड़कियों पर भी ये बात उतनी ही लागू होती है जितनी कि लड़कों पर!

आज मैं आपको बताती हूँ कि क्यों लड़कियों को बॉयफ्रेंड की ज़रुरत नहीं है!

1) बिज़ी हैं

आजकल लड़कियों को भी अपने सपने पूरे करने हैं और उसके लिए लगती है बहुत मेहनत! जब काम से ही फ़ुर्सत नहीं है तो बॉयफ्रेंड के लिए वक़्त कैसे निकालें? वैसे भी यह इश्क़ मोहब्बत के लिए पूरी उम्र पड़ी है, लेकिन करियर तो जवानी में ही बनते हैं!

2) अपनी मर्ज़ी से जीना है

कौन हर वक़्त ये सोचता फिरे कि क्या खाना है, टीवी पर क्या देखना है, कैसे सोना है! अब बॉयफ्रेंड के साथ इन सब बातों का ध्यान रखना पड़ता है पर सिंगल हो तो छख के खाओ, कैसे भी उलटे-पुल्टे होकर बिस्तर पर सो जाओ, टीवी पर चाहे रोने-धोने वाले सीरियल देखो चाहे कुकरी शो के मज़े उठाओ!

3) 24 घंटे के मैसेज

मोबाइल फ़ोन ज़रुरत है पर हर वक़्त बॉयफ्रेंड के मैसेज आते रहें कि बेबी कहाँ हो, किसके साथ हो, कब मिल रही हो वगैरह-वगैरह के झंझट कौन पालना चाहता है? काम की जगह दिन भर फ़ोन पकड़ के बैठे रहो कि मैसेज आते ही जवाब देना है, ये क्या बात हुई?

4) किसी को इम्प्रेस नहीं करना

अकेली हो तो किसी को इम्प्रेस करने की ज़रुरत नहीं है| जब दिल चाहा वो किया, जैसे मर्ज़ी उठे-बैठे, जो मन में आया पहना, जैसे मन किया, जिसके साथ मन किया बातें की! बॉयफ्रेंड हुआ तो हर चीज़ उसके मन की करो, उसे दिन भर इम्प्रेस करने की कोशिश करो! तो जियोगी कब?

5) अपने दोस्त काफ़ी हैं

वैसे ही लाईफ़ में बहुत से दोस्त हैं और लड़के हैं दोस्तों की लिस्ट में जो अच्छे हैं, मज़ेदार हैं और दोस्ती निभाते भी हैं! तो फिर सिर्फ़ एक ख़ास बॉयफ्रेंड की क्या ज़रुरत है जो बाक़ी सब दोस्तों से अलग कर दे?

6) इतने जल्दी सेटल?

जवानी भरपूर ज़िन्दगी जीने का नाम है! रिलेशनशिप्स में ज़िन्दगी एक किस्म के ढर्रे पर चलती है जो शादी के बाद और भी प्रेडिक्टेबल हो जाती है! तो जब तक सिंगल रहकर मज़े उठा सकते हैं, क्यों न उठाएँ?

7) आज़ादी

आज़ादी से बड़ा सुख कोई नहीं है सिंगल रहने में! ना किसी को जवाब देना, ना किसी से सवाल करना! अपने दिल की करनी, अपने मन का सुनना! साथ ही इस बात की फ़िक्र भी नहीं कि आपके एक्शंस का आपके बॉयफ्रेंड की ज़िन्दगी में क्या असर पड़ रहा है! बस जो दिल चाहे, वैसे ज़िन्दगी जियो, अपनी शर्तों पर!

तो देखा, जब सिंगल रहने के इतने फ़ायदे हों तो कौन सी लड़की बॉयफ्रेंड चाहेगी?

The post 7 कारण सिंगल लड़कियों को बॉयफ्रेंड की ज़रुरत नहीं! appeared first on Youngisthan.in.

क्या आज़ादी के यही मानी थे?
भारत में हर चीज़ का एक ट्रेंड बना हैं.

मिडिया में भी ऐसे ही ट्रेंड चलते हैं. दिवाली आई तो ‘चैनललोगो’ के पास फटाकों के साथ ‘शुभदिवाली’ लिख कर चला देंगे और यही फटाके होली में गुलाल के साथ बदल दिए जाते हैं. उसी तरह देशभक्ति वाली कोई घटना में तिरंगा वाला स्क्रोल बनकर चला जाता हैं.

इन्ही सब ट्रेंड में एक ट्रेंड आज़ादी का भी हैं, जो हम सब को पुरे साल में बस दो ही दिन याद आता हैं,

एक 26 जनवरी को और दूसरा 15 अगस्त को.

अपनी-अपनी गाड़ियों में तिरंगा लगाकर और अपने व्हाट्सअप्प या FB वाल पर आज़ादी वाले स्टेटस डालकर हम सब  इन दो दिनो में अपने दिल को यह यकीन दिला देते हैं कि हमने अपने हिस्से की देशसेवा कर ली हैं और अब इस छुट्टी का मज़ा लेते हैं.

क्या हम में से किसी ने भी यह सोचने की कभी कोशिश की हैं कि हमने तो अपने देश से अपनी दिल की बात कह दी,

लेकिन हमारा देश भी हमसे कुछ कहना चाहता हो शायद, सोचिएं क्या कह सकता हैं वो?

उस की हालत तो उस इंसान जैसी हैं, जो कम उम्र का होते हुए भी मज़बूरी और गरीबी के चलते समय से पहले बूढ़ा हो गया हैं.

मेरी यह बात काबिल-ए-गौर हैं क्योकि भारत से पहले कई और देश गुलाम थे, जो भारत के आज़ाद होने के बाद तक भी गुलाम रहे. फिर वह कैसे इतने आगे बढ़ गए और भारत पीछे रह गया.  भारत पर कौन सी तकलीफे इस कदर आई की आज़ाद भारत वक़्त से पहले ही बूढ़ा लगने लगा.

हो सकता हैं आज आप फिर मिडिया पर नेगेटिव होने का आरोप लगाये, लेकिन हम भी मजबूर हैं क्योकि भारत की हालत अभी यहीं हैं.

हमें आज़ादी तो मिल गयी लेकिन हम अपने नेताओं के गुलाम हो गए!

हम आज़ाद तो हुए लेकिन अपने धर्म के गुलाम हो गए!

हम आज़ाद तो हुए लेकिन अपनी संकीर्ण मानसिकता के गुलाम हो गए!

हम आज़ाद तो हुए लेकिन अपने स्वार्थ के गुलाम हो गए!

हर जगह हम अपने बारें में ही सोचते रहे और उस देश को भूल गए जिसने हमें यह ज़मीन दी.

हम आगे बढ़ते गए ये देश पीछे छुटता गया.

इंडिया यंग होता गया लेकिन भारत बूढ़ा होता गया.

क्या कभी हमने इस दर्द को समझा?

क्या कभी हमने उससे उसकी दिल की बात पूछी? लेकिन इस देश में हर कोई हमारी तरह नहीं हुए. कुछ लोगों ने इस बूढ़ा का दर्द को समझने की कोशिश करी और उसके हालत पर एक बात कहीं:-

“कल नुमाईश में मिला था चिथड़े पहने हुए,

मैने पूछा नाम, तो बोला हिन्दुस्तान”

दुष्यंत कुमार का यह शेर आज के भारत की कहानी कहता हैं.

हम रोज़ उस हिंदुस्तान से मिलते हैं, उस भारत से मिलते हैं और रोज़ उसे देखकर आगे निकल जाते हैं. कभी उस भारत  से एक बार रुक कर बात करे तो शायद अपने दिल का हाल वो बूढ़ा कुछ इस तरह बताये-

मैं अब 68 का हो चला हूँ, बूढ़ा..कमज़ोर सा..

वक़्त ने मेरे चेहरे मे अपनी दास्तान लिख दी हैं.

साँसे जल्दी ही फूलने लगती है अब..

हाफते हुए जब कही रुकने लगू तो एक ख्वाहिश रखता हूँ

अब सहारा करने आ जाना बच्चों

हाथ पकड़ कर बैठाना और कहना

बूढ़े बाबा अब थकने लगे हो आप,

आओ बैठों, थोड़ा आराम करो.

एक गीत हम आपकों सुनाते हैं

जो हिन्द की गाथा गाते हैं.

सरगम कई पर साज़ एक,

दिल कई पर आवाज़ एक,

हर ज़ुबान मे यही एक बात रहे,

हर मज़हब,हर दीन सब साथ रहे,

ये हिंद बड़ा फौलादी है,

ये हिंद का जश्न-ए-आज़ादी है.

रोज़ वह बूढ़ा उसके बच्चों की जानिब उम्मीद भरी नज़रों से देखता हैं और मुझसे, आप से, हमसब से एक  ही सवाल करता हैं

“क्या मेरी आज़ादी के यही मानी थे?”

The post  क्या आज़ादी के यही मानी थे? appeared first on Youngisthan.in.

क्या हम ग़ुलाम ही अच्छे थे या आज़ादी हज़म नहीं हो रही हमसे?
ग़ुलामी की ज़िन्दगी से मौत भली!

शायद यही कारण था कि हज़ारों देशभक्तों ने हमारे देश को अंग्रेज़ों से आज़ाद करवाने के लिए हँसते-हँसते अपनी जान दे दी| ताकि आने वाली नस्लें एक आज़ाद हवा में जी सकें, अपने सपने पूरे कर सकें, देश को नयी ऊंचाईयों पर ले जा सकें|

लेकिन अगर अब हम अपने बीते हुए कल और आज पर नज़र डालें तो सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आख़िर आज़ादी पा कर हासिल भी क्या किया हमने? शायद इस से अच्छी तो ग़ुलामी ही थी! जी हाँ, ये बात शायद आपको बुरी लग सकती है, आपको गुस्सा भी आ सकता है लेकिन ज़रा ठन्डे दिमाग से आस-पास के हालात पर नज़र डालिये और सोचिये कि हमारे देश में चल क्या रहा है|

ग़ुलामी के वो 200 साल अंग्रेज़ों द्वारा किये गए अत्याचारों की कहानियों से भरे हुए हैं| लेकिन सोच के तो देखिये, उन्ही 200 सालों में हज़ारों छोटे-छोटे राज्यों ने एक होकर अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी| हर किसी ने बिना अपनी धर्म-जात सोचते हुए सिर्फ देश को प्राथमिकता दी| एक आवाज़ एक शक्ति बन गए थे हम लोग!

और आज़ादी के बाद? हर छोटे-बड़े हिस्से से आवाज़ें सिर्फ़ अपनी जात-धर्म की सुनाई देती हैं| वो राजनेता आज नहीं मिलते जो देश को एक कर सकें बल्कि सब के सब देश को छोटे-छोटे टुकड़ों में बाँटने पर तुले हुए हैं| वोट-बैंक की राजनीती में देश का नंबर आख़री है! और इस पतन के लिए जनता भी ज़िम्मेदार है| क्या हम अपनी ज़िम्मेदारियाँ समझते हैं? अंग्रेज़ों की ग़ुलामी में कुछ काम शायद ज़बरदस्ती करवाये जाते थे पर आज हम प्रजातंत्र की दुहाई देते हुए वही करते हैं जो हमारे लिए ज़रूरी है, देश जाए भाड़ में! कभी भी हड़ताल कर देना, सड़क पर गाड़ी ठीक से नहीं चलना, रिश्वत माँगने वालों को कोसना लेकिन रिश्वत देने में सबसे आगे होना, अपने धर्म का बोल बाला करना और दूसरे धर्मों को नीचे दिखाना, पढ़-लिख के भी अनपढ़ों जैसा व्यवहार करना, यह सब हमारी आदत बन चुका है| और अगर कोई ग़लती से सवाल पूछ ले कि भाई यह कर क्या रहे हो? क्यों कर रहे हो? तो झट से प्रजातंत्र और संविधान में दिए गए अपने हक़ का झंडा लहरा देना!

अपने-अपने हक़ के लिए हर कोई लड़-मर रहा है लेकिन अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाने की बात आये तो वो हमारी नहीं, दूसरों की हैं! इस से अच्छा तो वो डंडे का राज ही था जब पूरे देश ने एक होके चलना सीख लिया था! जब सभी आवाज़ें देश के लिए उठती थीं, जब आँसू इंसानियत के लिए बहाये जाते थे, जब खून अन्याय के ख़िलाफ़ बहता था, जब ‘तू’ और ‘मैं’ से ज़्यादा ज़रूरी ‘हम’ हुआ करता था!

एक बात तो तय है कि अगर हम अपनी आज़ादी का यूँ ही ग़लत फ़ायदा उठाते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब फिर से देश छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाएगा! वक़्त की ज़रुरत है कि हम ज़िम्मेदार बनें, इस धर्म-जात की पिछड़ी हुई सोच को नकारते हुए इंसानियत की ताज़ा-तरीन सोच को अपनाएँ और सब एक होकर, मिल कर कोशिश करें देश को नयी सफलताएँ दिलाने की! देश सफ़ल तो हम भी सफ़ल, है ना?

चलिए एक बार फिर कोशिश करें छोटी मानसिकता की ग़ुलामी से देश को आज़ाद करवाने की!

The post क्या हम ग़ुलाम ही अच्छे थे या आज़ादी हज़म नहीं हो रही हमसे? appeared first on Youngisthan.in.