जीवन शैली

इस तरह से हंसने या मुस्कुराने वाली लड़की से रहे सावधान !

हंसने या मुस्‍कुराने का तरीका – हंसने और मुस्‍कुराने में बहुत फर्क होता है।

सामुद्रिक शास्‍त्र के अनुसार आपके हंसने या मुस्‍कुराने का तरीका आपके बारे में बहुत कुछ कह जाता है। हर किसी के हंसने और मुस्‍कुराने का तरीका अलग होता है और अगर लड़कियों की बात की जाए तो वो भी अलग-अलग ढंग से हंसती और मुस्‍कुराती हैं।

आपको जानकरी हैरानी होगी कि लड़कियों के हंसने के तरीके में कई बाते छिपी होती हैं। जी हां, सामुद्रिक शास्‍त्र के अनुसार हंसने के तरीके से किसी भी व्‍यक्‍ति के स्‍वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको लड़कियों के हंसने के तरीकों से उनके स्‍वभाव के बारे में बताएंगें। शास्‍त्रों में लड़कियों की हंसी देखकर उनके चरित्र और स्‍वभाव के बारे में जानने का वर्णन किया गया है।

इसके अलावा मेडिकल साइंस के मुताबिक हंसने से ब्‍लड सर्कुलेशन भी तेज होता है और टेंशन घटती है। इतना ही नहीं हंसने से चेहरे की मांसपेशियों की एक्‍सरसाइज़ भी होती है और इसी वजह से हंसने को सेहत के लिए फायदेमंद बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं हंसने या मुस्‍कुराने का तरीका – किस तरह हंसने का क्‍या मतलब होता है।

हंसने या मुस्‍कुराने का तरीका –

खिलखिलाकर हंसना

सामुद्रिक शास्‍त्र के अनुसार जो लड़कियां खिलखिलाकर हंसती हैं वो सहनशील, दयालु और सभी के लिए अच्‍छा सोचने वाली होती हैं। ये कभी भी किसी को धोखा नहीं दे सकती हैं। इन्‍हें भाग्‍य का पूरा साथ मिलता है।

ठहाके मारकर हंसना

ठहाके मारकर हंसने वाली लड़कियां ज्‍यादातर अपने जीवन में सफलता पाती हैं। ऐसी हंसी के साथ अगर चेहरा व्‍यंगपूर्ण हो तो उन लड़कियों में अहंकार की भावना ज्‍यादा होती है।

रूक-रूक कर हंसना

एक ही बात पर बहुत देर तक हंसने वाली लड़कियों की मानसिक शक्‍ति कमज़ोर होती है। सामुद्रिक शास्‍त्र की मानें तो ऐसी लड़कियां आलसी होती हैं और इनकी याद्दाश्‍त कमजोर होती है।

शांत मुस्‍कान

शांत मुस्‍कान वाली लड़कियां अपने मन की खुशी को जताना अच्‍छी तरह से जानती हैं। सामुद्रिक शास्‍त्र के मुताबिक ऐसी लड़कियां गंभीर, धैर्यवान, विश्‍वासी और ज्ञानी होती हैं। ये बहुत गुणवान होती हैं। अपनी सूझ-बूझ और समझ के साथ ये हर परिस्थिति को संभाल लेती हैं।

हिनहिना कर हंसना

जो लड़कियां घोड़े की तरह हंसती हैं वो अपना काम निकलवाने में माहिर होती हैं। ऐसी लड़किया मौके का फायदा उठाना अच्‍छी तरह से जानती हैं। इन्‍हें आप स्‍वार्थी स्‍वभाव का भी कह सकते हैं। ये दूसरों की बात कम सुनती हैं और अपने मन की ज्‍यादा करती हैं।

अब तो आप जान गए ना कि लड़कियों के हंसने का क्‍या मतलब होता है और इस लेख को पढ़ने के बाद आप किसी भी लड़की हंसी से उनके स्‍वभाव के बारे में जान सकते हैं।

सामुद्रिक शास्‍त्र की सहायता से आप किसी भी व्‍यक्‍ति के बाहरी व्‍य‍क्‍तित्‍व और हाव-भाव से उसके स्‍वभाव के बारे में जान सकते हैं। चेहरे, शरीर पर तिल या अन्‍य किसी बाहरी अंग या हाव-भाव से आप किसी व्‍यक्‍ति के बारे में जान सकते हैं और उसके व्‍यवहार के बारे में पता लगा सकते हैं।

ये है हंसने या मुस्‍कुराने का तरीका – इससे आपको अपने पार्टनर को जानने में आसानी हो सकती है। अगर आपको पहले से ही उनके स्‍वभाव के बारे में थोड़ा अंदाज़ा होगा तो आपको आसानी होगी।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago