मनोरंजन

क्या एक और पोर्नस्टार बनेगी बॉलीवुड का हिस्सा? बिग बॉस में आ सकती है नजर

शांति डायनामाइट – पोर्न इंडस्ट्री को  छोड़ साफ-सुथरी जिंदगी जीने के इरादे से 2011 में पोर्न स्टार सनी लियॉन बिग बॉस 5 का हिस्सा बनीं और सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहीं थीं।

साल 2012 में ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद सनी दर्जनों फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। नतीजतन आज सनी बॉलीवुड में एक चर्चित नाम हैं। कुछ  मौकों पर सनी ने अपनी पुरानी छवि तोड़ने की कोशिश भी की है। मगर आज भी उनके साथ ‘पोर्नस्टार’ का तमगा जुड़ा हुआ है।

ताजा खबरों की मानें तो बॉलीवुड को जल्दी ही सनी की तरह एक और पोर्न स्टार मिल सकती है। शायद वो एडल्ट फिल्मों में सनी को कड़ी टक्कर देती भी नजर आ जाए।

दरअसल कुछ दिनों की शांति के बाद  एक बार फिर से टीवी रियलिटी शो बिग बॉस से जुड़ी खबरें आने लगी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 12 पिछले सीजंस की तुलना में और ज्यादा बोल्ड होने वाला है। इस सीजन में सेक्स एडिक्ट्स के साथ ही सेम सेक्स कपल्स व एक पोर्न स्टार की भी एंट्री होगी।  जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, एक जानी-मानी पोर्न स्टार भी इस सीजन का हिस्सा बन सकती है।

अब यदि कोई पोर्न स्टार इस शो का हिस्सा बनने वाली है तो जाहिर सी बात है कि उसके फिल्मों में आने की भी पूरी संभावना है। आखिर कौन है वो पोर्न स्टार?

शांति डायनामाइट –

क्या शांति डायनामाइट को जानते हैं आप?

शांति डायनामाइट पोर्न इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। इतने तड़कते-भड़कते स्टेज नेम वाली शांति का असली नाम सोफिया वसीलैडौ है। शांति भारतीय व ग्रीक मूल की ब्रिटिश पोर्न स्टार हैं।

शांति डायनामाइट पोर्न इंडस्ट्री का हिस्सा

शांति की उम्र 27 साल हो चुकी है। इस पोर्न स्टार का जन्म 1991 में युगांडा के कंपाला में हुआ था। शांति को पोर्न इंडस्ट्री में काम करने का लंबा अनुभव है। उसने टीनएज में ही खुद को एडल्ट इंडस्ट्री में झोंक दिया था।

पहला एडल्ट प्रोजेट

छोटी उम्र में ही एडल्ट इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुकी शांति ने अपने करियर की शुरूआत यूनाइटेड किंगडम के एक पॉपुलर टॉपलेस शो में बतौर ग्लमैरस मॉडल की थी। इसके बाद वो एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स करती गई।

प्लेबॉय का हिस्सा

शांति कितनी बड़ी पोर्न स्टार है, यह इस बात से साबित होता है कि वो मशहूर एडल्ट मैगजीन प्लेबॉय के कवर पर भी नजर आ चुकी है। इतना ही नहीं, ब्रिटिश न्यूजपेपर ‘Eastern Eye’ ने शांति को एशिया की 50 सेक्सिएस्ट महिलाओं की सूची में भी जगह दी थी।

प्रोड्यूसर है शांति

जी नहीं, शांति कोई मेनस्ट्रीम सिनेमा प्रोड्यूस नहीं करती हैं। बल्कि अपनी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए वो एडल्ट म्यूजिक वीडियो, एड्स अवेयरनेस प्रोग्राम्स व सेक्स एजुकेशन मटेरियल बनाती हैं।

कब होगा बॉलीवुड डेब्यू?

शांति के बारे यह बात जानकर आपको वाकई आश्चर्य होगा। दरअसल शांति कुछ बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वो ‘आओ डॉक्टर-डॉक्टर खेलें’ नाम की किसी फिल्म के आइटम सॉन्ग में नजर आई थी। इसके अलावा शांति ‘आई लव दुबई’ नाम की फिल्म का हिस्सा भी थी। जो कब आकर, कब निकल गई किसी को पता ही नहीं चला।

बिग बॉस का हिस्सा

इससे पहले बिग बॉस 8 के दौरान भी शांति के शो का हिस्सा बनने की खबरें थी, मगर ऐसा कुछ हुआ नहीं था। पोर्न स्टार ने एक इंटरव्यू में सलमान खान को अपना फेवरेट एक्टर भी बताया था।

भले ही बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद भी शांति अभी तक लोगों की नजरों में नहीं आ सकी हों। परन्तु यदि वो बिग बॉस 12 का हिस्सा बन गईं तो उनका फेमस होना तय है। ऐसे में शांति को बॉलीवुड में कोई बड़ा ब्रेक मिलने का चांस भी बढ़ जाएगा।

Parimal Patel

Share
Published by
Parimal Patel

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago