धर्म और भाग्य

ये 5 व्यक्ति रामायण और महाभारत दोनों में थे उपस्थित!

रामायण और महाभारत दो अलग-अलग काल की घटनाएँ है।

लेकिन इन रामायण और महाभारत की घटनाओं के कुछ पात्र है जो दोनों में ही समान रूप से पाए जाते है। जिनका उल्लेख कई वेद-पुराणों में भी मिलता है।

ये पांच पौराणिक पात्र है जो रामायण और महाभारत दोनों में उपस्थित थे।

रामायण और महाभारत के पात्र –

1.  हनुमान-

रामायण में भगवान राम के साथ प्रमुख भूमिका निभाने वाले हनुमान का उल्लेख महाभारत में भी है। महाभारत के अनुसार हनुमान महबली भीम से पांडवों के वनवास के समय जंगल में मिले। हालाँकि कही-कही तो इस बात का भी उल्लेख है कि भीम और हनुमान दोनों भाई थे। क्योंकि दोनों ही पवन देव के पुत्र थे।

2.  परशुराम-

परशुराम के बारे में कहा जाता है कि रामायण में जब राम सीता के लिए स्वयंवर में शिव धनुष तोड़ते है, तो परशुराम गुस्से में इस स्वयंवर में आ पहुँचते है। वहीं महाभारत में परशुराम भीष्म के गुरु बनते है और एक वक्त तो वे भीष्म के साथ युद्ध भी करते है। इस तरह रामायण और महाभारत दोनों जगह ही परशुराम की उपस्थिति देखने को मिलती है।

3.  जाम्बवंत-

रामायण में जाम्बवंत ने राम सेतु बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और वे युद्ध में भगवान राम के साथ थे। वहीं महाभारत में जाम्बवंत और श्रीकृष्ण के युद्ध का उल्लेख है। जिसमें हारने के बाद जाम्बवंत अपनी पुत्री जाम्बवती का विवाह श्रीकृष्ण के साथ करते है।

4.  मयासुर-

रामायण में मयासुर का उल्लेख रावण के ससुर यानि मंदोदरी के पिता के रूप में है। जो कि एक ज्योतिषी और वास्तुशास्त्री थे। वहीं महाभारत में मयासुर ने युधिष्ठिर के लिए सभाभवन का निर्माण किया जो मयसभा के नाम से जाना जाता था।

5.  महर्षि दुर्वासा-

रामायण में महर्षि दुर्वासा राजा दशरथ के भविष्यवक्ता थे, जिन्होंने रघुवंश के लिए कई भविष्यवानियाँ की थी। वहीं दूसरी तरफ महाभारत में महर्षि दुर्वासा द्रोपदी की परीक्षा लेने के लिए अपने दस हजार शिष्यों के साथ उनकी कुटिया पहुंचे थे।

ये है रामायण और महाभारत के पात्र – महाभारत और रामायण के अनुसार ये पांच व्यक्ति उन दोनों घटनाओं के वक्त मौजूद थे।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

दुनियाभर के मुस्लिम लोग अब नरेंद्र मोदी के दुश्मन क्यों होते जा रहे हैं? 

मुस्लिम लोगों में एक पुरुष वर्ग ऐसा है जो कि शुरू से ही नरेंद्र मोदी…

4 years ago

दिल्ली दंगों के समय नरेंद्र मोदी क्या कर रहे थे, मोदी के इस फैसले ने बचाई हजारों बेगुनाह हिन्दुओं की जान 

अजीत डोभाल को यह खबर थी कि मुस्लिम इलाकों में मस्जिदों से इस तरीके का…

4 years ago

दिल्ली में जारी रेड अलर्ट, स्लीपर सेल के आतंकवादी उड़ा देना चाहते हैं पूरी दिल्ली को 

ना सिर्फ पेट्रोल बम लोगों तक पहुंचाएं गए हैं बल्कि लोहे की रॉड और गुलेल,…

4 years ago

दिल्ली हिंसा में दंगाइयों ने हिन्दुओं के इलाकों में सबसे अधिक इस चीज को नुकसान पहुंचाया है

करावल नगर में ही 100 से ज्यादा वाहन जले हुए मिल रहे हैं लेकिन अंदर…

4 years ago

IND vs NZ: पहले ही दिन दूसरा टेस्ट मैच हार गयी इंडियन क्रिकेट टीम, शर्म से हुआ भारत पानी-पानी

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में शुरू हुआ दूसरा टेस्ट मैच पहले…

4 years ago