ये हैं वो 7 बाज़ार – जिन में शॉपिंग नहीं की मेरे यार, तो जीवन है बेकार!

शॉपिंग माल्स में तो आजकल हर कोई शॉपिंग करने चले जाता है लेकिन बात तो तब बनती है जब मोल-भाव करने का मज़ा आए, पटरी पर बने बाज़ार में सैकड़ों की भीड़ में आप अपनी पसंद का सामान चुन के ख़ुद को ही वीर पुरुष का ख़िताब दे पाएँ!

चलिए आपको देश के ऐसे 7 बाज़ारों की सैर पर ले चलें जहाँ जीवन में एक बार शॉपिंग करना बहुत ज़रूरी है, और कुछ नही तो सिर्फ़ मज़ेदार तजुर्बे के लिए!

1) जनपथ, दिल्ली

दिल्ली के दिल में बसे कनॉट प्लेस में स्तिथ जनपथ एक ऐसा बाज़ार है जहाँ कपड़ों और जूतों से लेकर एलेक्ट्रॉनिक्स का सभी सामान मिलता है| बस ज़रूरत है आपकी मोल-भाव की क्षमता की! जितनी अच्छी सौदेबाज़ी कर पाएँगे, उतना फ़ायदा आपका!

2) फ़ैशन स्ट्रीट, मुंबई

मुंबई की फ़ैशन स्ट्रीट युवाओं के लिए सोने की ख़ान की तरह है! एक ही लाइन में ढेरों स्टॉल्स पर अपनी पसंद के कपड़े, जूते, बेल्ट्स वगेरह चुनिए और खरीद लीजिए| लेकिन हाँ, असली और नकली की पहचान कर लीजिएगा ज़रा ध्यान से! सच में एकदम लेटेस्ट फ़ैशन के कपड़े मिलते हैं यहाँ पर!

3) इंगो का शनिवार रात का बाज़ार, गोआ

गोआ के अरपोरा में यह रात का बाज़ार सबसे बड़ा बाज़ार है| हर टूरिस्ट जो गोआ जाता है, उसके लिए इस बाज़ार में जाना समझ लीजिए आवश्यक है! ख़ास बात है कि वहाँ पर सिर्फ़ गोआ के ही नही, युरोप के व्यापारी भी अपना सामान बेचने आए होते हैं!

4) पुष्कर बाज़ार, पुष्कर

राजस्थानी कारीगरी से बने बैग, वॉल हॅंगिंग, कढ़ाई की हुई शिल्पकृति और भी कितना कुछ साज-सज्जा का सामान मिलेगा आपको पुष्कर बाज़ार में! इतना ही नहीं, रंग-बिरंगे राजस्थान की छाप आप अपने साथ ले जा सकते हैं मशहूर राजस्थानी “बंधिनी” के रूप में!

5) न्यू मार्केट, कोलकाता

कोलकाता के इस सबसे पुराने बाज़ार को हॉग्स मार्केट के नाम से भी जानते हैं| शॉपिंग करने वालों के लिए तो यह जन्नत है| 2000 से ज़्यादा स्टॉल्स में अपनी पसंद की सारियाँ लीजिए और साथ में खरीदिए सस्ते गहने, हैंडबैग और भी ना जाने कितना कुछ!

6) चोर बाज़ार, दिल्ली

लाल क़िले के पास स्तिथ इस बाज़ार के बारे में हज़ारों कहानियाँ प्रचलित हैं| कोई कहता है सिर्फ़ चोरी का सामान मिलता है तो किसी को लगता है पुराना सामान बेचा जाता है| कुछ भी हो, एक बार जाना बनता है यह देखने के लिए की किस तरह एक छोटे से बाज़ार में जूते-चप्पलों से लेकर घर के फर्निचर तक सब एक ही जगह कैसे मिलता है और वो भी औने-पौने दाम में!

7) सदर बाज़ार, आगरा

आगरा का सिर्फ़ ताज महल ही मशहूर नहीं है, सदर बाज़ार में भी हर साल लाखों पर्यटक आते हैं| सब मिलेगा आपको यहाँ, चमड़े की दुकानें, कपड़ों के स्टाल, पेठे की मिठाई, हस्तगरी का सामान और इतना कुछ कि आप सोचते रह जाएँगे कि क्या लें और क्या ना लें!

तो देर किस बात की, अपना बटुआ उठाइए और शुरू हो जाइए! शॉपिंग करनी तो बनती है अब, है ना?

Youngisthan

Share
Published by
Youngisthan

Recent Posts

ढल गई जवानी जिस्म के सौदे में ! अब क्या होगा बूढ़ापे का !

वेश्याओं के रेड लाइट इलाके में हर रोज़ सजती है जिस्मफरोशी की मंडी. इस मंडी…

7 years ago

पेट्रीसिया नारायण ! 50 पैसे रोजाना से 2 लाख रुपये रोजाना का सफ़र!

संघर्ष करनेवालों की कभी हार नहीं होती है. जो अपने जीवन में संघर्षों से मुंह…

7 years ago

माता रानी के दर्शन का फल तभी मिलेगा, जब करेंगे भैरवनाथ के दर्शन !

वैष्णों देवी माता का मंदिर कटरा से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.…

7 years ago

एक गरीब ब्राह्मण भोजन चुराता हुआ पकड़ा गया और फिर वो कैसे बन गए धन के देवता कुबेर देव!

धन-दौलत की चाह रखनेवाले हमेशा धन की देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं. माता लक्ष्मी…

7 years ago

रमज़ान में खुले हैं जन्नत के दरवाज़े ! होगी हर दुआ कबूल !

साल के बारह महीनों में रमज़ान का महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है.…

7 years ago

चिता की राख से आरती करने पर खुश होते हैं उज्जैन के राजा ‘महाकाल’

उज्जैन के क्षिप्रा नदी के पूर्वी किनारे पर बसा है उज्जैन के राजा महाकालेश्वर का…

7 years ago