Categories: कैरियर

यह 5 प्रोफेशन्स लड़कियों के लिए एकदम साफ़ सुथरे हैं!

हर लड़की पढ़ लिख कर कुछ बनना चाहती है, अपने सपने पूरे करना चाहती है|

और कुछ नही तो कम से कम इतना कमा लेना चाहती है जिस से की वो अपने पाओं पर खड़ी हो सके, अपने पति या पिता से ज़िंदगी भर पैसे ना माँगने पड़ें| पर हर लड़की के लिए ऐसा मुमकिन नही हो पता क्योंकि बहुत सी काम की जगह पर बुरा व्यवहार, शारीरिक शोषण आम सी बात हो गयी है और इसीलिए घरवाले अपने घर की लड़कियों को बाहर काम पर जाने नही देते|

ऐसे में लड़कियों के आगे क्या विकल्प हैं?

आइए देखें ऐसे कौन से प्रोफेशन्स लड़कियों के लिए है जहाँ लड़कियाँ सुरक्षित हैं और काम भी एकदम साफ़-सुथरा है:

1) शिक्षक

यह ज़्यादा आसान नही तो ज़्यादा मुश्किल भी नही है| और सबसे बड़ी बात, इस प्रोफेशन की इज़्ज़त बहुत ही ज़्यादा है| काम भी कोई लंबा-चौड़ा नही होता कि दिन-रात लगे रहो| स्कूल में, कॉलेज में या सिर्फ़ घर पर टियूशन्स देकर भी एक लड़की अच्छे ख़ासे पैसे कमा सकती है!

2) लेखिका

माना की लेखन का हुनर बचपन से ही दिल में होना चाहिए लेकिन आजकल लेखन के कई नये आयाम खुल चुके हैं| सिर्फ़ किताबें या फिल्में लिखना ही लेखन नही होता बल्कि इंटरनेट पर ब्लॉग लिखना, किसी वेबसाइट के लिए कॉंटेंट लिखना वो भी लेखन का ही एक रूप है| सबसे बढ़िया बात, अपने घर से काम कीजिए, पैसे कमाईए और इज़्ज़त की ज़िंदगी जी लीजिए!

3) डब्बा सर्विस

बड़े-बड़े रेस्टोरेंट खोल पाना आसान नहीं है लेकिन अगर आप स्वादिष्ट खाना बनाना जानती हैं तो विश्वास कीजिए, लोग आपके हाथ के बने खाने के लिए मुँह-माँगी कीमत देंगे! आजकल लड़के-लड़कियों के होस्टल, ऑफ़िस वगेरह में डब्बे की ज़रूरत बहुत बढ़ गयी है| हर कोई घर का बना खाना चाहता है और अगर आप यह कर सकती हैं, तो बस, आपका करियर बन गया!

4) बुटीक या ब्यूटी पार्लर

जी हाँ, यह पुराना प्रोफेशन ज़रूर है लेकिन फ़ायदेमंद और बेहद ही सॉफ सुथरा है| आपकी ग्राहक औरतें ही होंगी और ज़्यादा कहीं दूर आना-जाना नही पड़ता| बस घर के किसी हिस्से या आस-पास ही छोटी-सी जगह में आप अपना यह काम शुरू कर सकती हैं और अपने मर्ज़ी अनुसार वक़्त निकल के कीजिए!

5) मैचमेकर

भले ही प्रेम-विवाह आम बात हो गयी है लेकिन आज भी देश में माँ-बाप की मर्ज़ी से होने वाली अरेंज्ड शादियाँ कम नही हुई हैं| मॅट्रिमोनी वेबसाइट्स के बावजूद परिवार किसी जान-पहचान के व्यक्ति के सुझाए लड़के या लड़की से शादी का बंधन बाँधना चाहता है| अगर आप यह कर सकती हैं तो कहीं आने-जाने की ज़रूरत नहीं है| घर पर रहकर लोगों से बात कीजिए, उनकी तसवीरें और बाकी काग़ज़ मँगवाइए और फिर योग्य लड़के-लड़की और उनके परिवारों को मिलवा दीजिए! बात बन गयी तो आपकी चाँदी ही चाँदी!

बुरे लोग और हालात किसी भी प्रोफेशन में मिल सकते हैं लेकिन इन प्रोफेशन्स में संभावना ज़्यादा है कि आपका जीवन आसानी से कटेगा! कोशिश करके देखिएगा!

Youngisthan

Share
Published by
Youngisthan

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां दंगे वाली जगह खजूरी ख़ास में आखिर क्या कर रही थीं?

दिल्ली हिंसा में अभी तक 42 लोग अपनी जान गवा चुके हैं 300 से ज्यादा…

4 years ago

नयी भाषा सिखने के ५ सरल तरीके बजट में बना सकते है अगली यात्रा स्वर्णीय

किसी तरह की विदेश यात्रा किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत शोभायमान होता हैI विशेषकर…

4 years ago

सेल्फी लेने की आदत को कह देंगे अलविदा, जब जानेंगे इसकी साइड इफेक्ट्स !

आज कल सेल्फी लेने का ट्रेंड काफी ज़ोरों पर है. अगर आप भी सेल्फी लेने…

5 years ago

शादी के बाद इन बातों को किया नज़रअंदाज़, तो हो जाएंगे मोटापे के शिकार !

मोटापा किसी को भी अच्छा नहीं लगता... लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि शादी…

5 years ago