जीवन शैली

एक आलू जो आपकी खूबसूरती में लगा सकता है चार चाँद ! जानिये कैसे !

हर सब्जी के साथ अपनी जोड़ी बनाने वाला आलू बेहद उपयोगी है, खासकर आपकी खूबसूरती के लिये।

वैसे तो लोग हर महिनें हजारों रूपयें खर्च कर देते है अपनी खूबसूरती को निखारने के लिये। फिर भी मनमुताबिक परिणाम नही मिलते।

लेकिन क्या आप जानते है कि आपके किचन में पाये जानेवाले सस्ते से आलू से खूबसूरती पाई जा सकती है. अगर आप भी जल्दी से खूबसूरत और गोरी त्वचा पाना चाहते है, तो आलू से  खूबसूरती बढ़ सकती है ।

जी हां, खूबसूरती को अगर चार चांद लगाना हो तो फिर आलू के प्राकृतिक गुण वरदान साबित हो सकते हैं।

दरअसल, आलू में मौजूद विटामिन सी आपकी त्वचा को बेहद मुलायम बनाता है। इसमें मौजूद जिंक और कॉपर से आपके चेहरे पर झुर्रियाँ नही पड़ती।

हम यहां पर आलू के 11 घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे है जिनका उपयोग कर आप आलू से खूबसूरती बढ़ा सकते है-

1. आलू को एक कद्दूकस पर घिस लें। इसे दही में मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। चेहरा गोरा होगा।

2. आलू का रस बनाएं। इसमें बराबर मात्रा में अंडे की सफेदी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे गर्दन पर लगाएं। करीब 20 मिनट पर बाद पानी से धो लें। इससे झुर्रियां नहीं पड़ेंगी।

3. एक आलू के रस में 2 चम्मच खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे आधा घंटे बाद धो लें। इससे चेहरे का रंग निखरेगा।

4. आलू के रस में कच्चा दूध और बादाम का तेल मिला लें। इसे त्वचा मुलायम होती है।

5. आलू को कद्दूकस पर घिस लें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर मिला कर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। इससे रंग गोरा होता है।

6. आलू के टुकड़ों पर पानी की कुछ बूंदें डालकर चेहरे पर मसाज करें। इससे दाग-धब्बे और झाइयां दूर होती हैं।

7. एक आलू के रस में नीम्बू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे तथा हाथ-पैर पर लगाएं। इससे त्वचा चमकती है।

8. आलू का रस, मुल्तानी मिटटी और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर धो लें। इससे चेहरा निखर जाएगा।

9. आलू को गोल काटें। इसे आंखों के नीचे डार्क सर्कल पर रखें। डार्क सर्कल दूर हो जाएंगे।

10. आलू के छिलकों को पीसकर इसमें दही मिला कर पेस्ट बना लें। इससे गोरापन बढ़ता है।

11. आलू में ब्लीचिंग एजेंट्स होते हैं। इससे स्किन टैनिंग को दूर किया जा सकता है।

इस तरह से आलू से खूबसूरती पाई जाती है – तो ये थे आलू के घरेलू उपाय जो आपकी खूबसूरती को निखारने में आपकी मदद कर सकते है।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago