प्रेम

मुंबई पुलिस रखेगी मनचलों के जज्बातों का ख्याल, किया ट्वीट

मुंबई शहर की पुलिस – मुंबई देश की औद्योगिक राजधानी है। दिल्ली के बाद और दिल्ली से पहले लोग मुंबई पहुंचने का ही समना देखते हैं और इस सपने को पूरा करने के लिए लोग बहुत मेहनत करते हैं।

लड़कियां भी इस मेहनत में बराबर की भागीदार हैं। इसलिए दिल्ली से ज्यादा यूथ मुंबई में रहते हैं औऱ वहां पीजी का व्यापार काफी चलता है। क्योंकि वहां पीजी में ये काम करने वाले ही यूथ रहते हैं। लड़कियां अपनी सेफ्टी के कारण पीजी में ही रहना पसंद करती हैं।

इस पीजी में किसी तरह की मनाही नहीं है। रात को आना जाना हो सकता है। वैसे भी मुंबई में नाइट लाइफ ज्यादा चलन में है। लोग तो यह भी कहते हैं कि मुंबई में रात बिताना दिल्ली से ज्यादा सेफ होता है। अब तो इस बात पर यकीन भी होने लगा है। क्योंकि मुंबई शहर की पुलिस भी अब मनचलों को ध्यान रखकर लड़कियों की सेफ्टी पुख्ता करने वाली है।

ट्वीट के जरिए दी जानकारी

मुंबई शहर की पुलिस ने हाल ही में ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक कार्टून पोस्ट किए हैं। इस पोस्ट में मुंबई शहर की पुलिस ने महिलाओं से कहा गया है कि वह ऐसे लोगों को ब्लॉक करें जो उन्हें फोन पर मेसेज भेजकर परेशान करते हैं। बाद बाकी हम उनका ख्याल रख लेंगे।

यह कार्टून काफी अट्रेक्टिव है और इसमे साफ संदेश दिया जा रहा है कि जो महिलाओं को परेशान करने के लिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भेजे जाते हैं उनको महिलाएं ब्लॉक करें बाद बाकी ख्याल मुंबई शहर की पुलिस रख लेगी।

जैसे ‘हे डियर, नाइस डीपी, गिव मी योर एडरेस, कुछ समय के लिए बाहर हैंगआउट करें।’ ट्वीट में पुलिस ने लिखा है कि हम उनकी भावना और इरादों की अच्छे से देखभाल करेंगे।

महिलाओं को सोशल अकाउंट से मिलती है गालियां

आजकल सोशल मीडिया के द्वारा महिलाओं को काफी टॉर्चर किया जा रहा है। अक्सर महिलाओं को सोशल अकाउंट में भद्दे कमेंट भेजकल या एमएमएस भेजकल परेशान किया जाता है। गलत तरह के तस्वीरें भीजना इसमें प्रमुख रुप से शामिल है। इसकी अक्सर शिकायत साइबर सेल में की जाती है। इन्हें मुंबई पुलसि ने इंटरनेट रोमियो नाम दिया है।

इंटरनेट रोमियो एक के बाद एक मेसेज करते जाते हैं और जब उनके मेसेज का जवाब नहीं दिया जाता तो वह गंदी भाषा का प्रयोग करने से भी नहीं कतराते। मुंबई पुलिस ने अब अपने क्रिएटिव तरीके से ऐसे रोमियोज को चेतावनी दी है।

तीन कार्टून किए शेयर

मुंबई शहर की पुलिस ने इस संदेश और जानकारी को शेयर करते हुए तीन कार्टून पोस्ट शेयर किए हैं। इसमें वह मेसेज दिख रहे हैं जिनके द्वारा महिलाओं को परेशान किया जाता है। कई बार तो ऐसे आशिक ये तक लिख देते हैं कि उनके मेसेज का जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा है। लोगों को पुलिस का ये कमद पसंद आ रहा है। क्योंकि उनके इस पोस्ट को शेयर करने के बाद दो घंटे से भी कम समय में 1,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था जबकि 700 लोगों ने इसे री ट्वीट किया।

इससे पहले भी मुंबई पुलिस इस तरह के क्रिएटिव ट्वीट कर चुकी है। उन्होंने कुछ दिनों पहले लोगों को हेलमेट पहनने की हिदायत देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुक सोमवती महावर लोगों से बोलती है हेलो फ्रेंड्स चाय पी लो। इस पर मुंबई पुलिस ने लिखा था ‘हेलो फ्रेंड्स हेलमेट पहन लो।’

ऐसा ही एक अभियान यूपी पुलिस भी पहले चला चुकी है। यह महिलाओं के लिए खुशी की बात है। अब देखना यह है कि इस अभियान से महिलाओं को कितना फायदा होता है।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago