विदेश

ये रही दुनिया के 10 मोस्ट वॉन्टेड लोगों की फ़ेहरिस्त!

दुनिया में जुर्म करने वालों की कमी नहीं है लेकिन उन में कुछ ऐसे घिनौने जुर्म करते हैं कि देश में ही नहीं, विदेशों में भी उनकी बदनामी के चर्चे होने लगते हैं! इतना ही नहीं, सारी दुनिया की पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लाखों-करोड़ों का इनाम रख देती है!

आज ऐसे ही कुछ खूँखार और ख़तरनाक लोगों की सूची पेश करता हूँ आपके सामने:

10) अयमान अलज़वाहिरी

किसी ज़माने में ओसामा बिन लादेन के सहायक का काम संभालने वाले इस आदमी ने अब अल क़ायदा का नेतृत्व संभाल लिया है! और इसीलिए ये दुनिया के मोस्ट वॉन्टेड लोगों की सूची में दसवें स्थान पर है!

2) ओमिद तहवीली

पर्शिया के एक बहुत बड़े क्राइम सिंडिकेट का सरगना ओमिद, कैनेडा में अपनी हुक़ूमत चलाता है! 2007 में कैनेडा की एक जेल से भाग गया था और अभी तक पकड़ा नहीं गया| सारी दुनिया की पुलिस इसके पीछे है क्योंकि इसने अमरीका में भी काले धन और चोरी-डाकों का जाल फैला रखा है!

3) फेलिसिें काबुगा

रवांडा का ये व्यापारी उस देश में हुए सबसे बड़े नरसंहार का कर्ता-धर्ता है! अपने पैसों के बल पर उसने इस नरसंहार में हिस्सा लिया जहाँ 100 दिनों के भीतर करीब 8 लाख लोग मारे गए थे! आजकल केन्या में कहीं छुपे बैठे हैं ये साहब!

4) जेम्स बल्गर

बोस्टन में ख़ून, ड्रग्स, काले धन का झोल, और ऐसे ही जाने कितने जुर्म किये हैं इसने! आंकड़ों के अनुसार 19 ख़ूनों का इलज़ाम है इसके सर और पिछले 30 साल से पुलिस इसे ढूँढ रही है!

5) अलिमज़हन तोखताखोउनोव

ग़ैर-क़ानूनी हथियार, ड्रग्स और चुराई हुई गाड़ियों की स्मगलिंग का आरोप है इस रशियन गैंगस्टर पर! हर जगह इसकी माँग है लेकिन ढूँढने से भी नहीं मिल पा रहा यह!

6) जोसफ कोनी

ये इंसान 1986 से उगांडा में अपनी ही एक आर्मी चला रहा है और उसके ज़रिये बच्चों का अपहरण करना, औरतों का रेप करना और सिर्फ़ अपने मक़सद को पूरा करने के लिए आम आदमी की जान लेना ही इसका काम रहा है!

7) सेमीओं मोग़िलेविच

रूस के सभी माफ़िया गुटों का मुखिया है ये आदमी और कहते हैं दुनिया का सबसे ख़तरनाक अपराधी भी है! इसका सिक्का सिर्फ़ रूस में ही नहीं, सारी दुनिया पर चलता है!

8) दाऊद इब्राहिम

इसका नाम तो आपने सुना ही होगा! आजकल पाकिस्तान में बैठ ड्रग्स, क़त्ल, अपहरण का गोरखधंधा चला रहा है! इतना ही नहीं, सुनने में आया है कि अल क़ायदा के साथ भी हाथ मिला लिए हैं इसने!

9) मत्तेओ मसिना देनारो

पिछले बीस सालों से इसे पुलिस ढूँढ रही है पर ये पकड़ से बाहर है! इटली के ज़्यादातर माफ़िया गुटों के पकडे जाने के बाद इसने उनकी जगह ले ली है और क्राइम पर बहुत ही मज़बूत पकड़ है इसकी!

10) जोएक्विन गज़मन

दुनिया का मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल जिसे लोग “शॉर्टी” के नाम से भी जानते हैं, मेक्सिको के सिनालोआ कार्टेल का सरगना है! उसका सबसे बड़ा व्यापार ड्रग्स की ट्रैफिकिंग है और अमरीका के अनुसार भी ये बहुत ही शक्तिशाली डॉन है जिसने अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए सैकड़ों क़त्ल किये या करवाये हैं!

इन सभी का पकड़ा जाना बहुत ज़रूरी है लेकिन उस से ज़रूरी है इनकी सोच को ख़त्म कर पाना ताकि इनकी जगह कोई और ना ले सके!

Nitish Bakshi

Share
Published by
Nitish Bakshi

Recent Posts

यही है वो गुफा जहाँ शिव के रुद्रावतार हनुमान जी ने लिया था जन्म !

हनुमान जी का जन्म - हमारे देश में पवनपुत्र  हनुमान जी के भक्तों की कोई…

7 years ago

12 महीनों में कई खास कारणों के लिये जाना जाता है मई का महीना !

साल के 12 माह और उन महीनों की खास बातें। जो ज्यादातर लोग जानते ही…

7 years ago

अगर ये 6 चीजें खाते हैं आप तो कैंसर से डरने की जरूरत नहीं है !

चीज़ें जिनके सेवन से कैंसर दूर रहता है - कैंसर दुनिया के सबसे भयावह रोगों…

7 years ago

घंटो बैठकर काम करने को मजबूर हैं तो सेहत के लिए अपनाइए ये उपाय !

घंटों बैठकर काम करनेवालों के लिए - सब जानते हैं कि ऑफस में यदि लंबे…

7 years ago

कुंभकरण महान वैज्ञानिक था – रामायण के इस पात्र के कई रहस्य नहीं जानते होंगे आप !

कुंभकरण के बारे में जो बात सबसे अधिक प्रचलित है वह यह है कि वह…

7 years ago

अपनी कला से अधिक इन चमत्कारी पत्थरों पर भरोसा करते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स !

स्टार जिसकी किस्मत रत्न ने बदली - चाहे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हो या…

7 years ago