Categories: खेल

मौत को करीब से दिखाने वाले यह हैं दुनिया के सबसे खतरनाक खेल

शरीर और दिमाग की एक्‍सरसाइज के लिए सबसे बढि़या विकल्‍प खेल है।

खेल उनके लिए जो प्रतिभागी हो या फिर उनके लिए जो सिर्फ देखकर अपना जी बहलाना चाहते हो, दोनों के लिए ही मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया है। ऐसे कई प्रकार के खेल हैं, जिसमें लोग अपने आप को शामिल करना चाहते हैं।

जहां कुछ इंडोर गेम्‍स खेले जाते हैं वहीं कुछ खेल खुली जगह में खेले जाते हैं जिसमें बहुत मजा आता है। कुछ खेल आराम देते हैं तो कुछ बहुत चुनौतीपूर्ण खेल होते हैं। शारीरीक खेलों में हमेशा चोट का डर बना रहता है।

मगर कुछ खेल तो इतने खतरनाक हैं जो एथलीट को मृत्‍यू के करीब ले आते हैं।

ये है मौत को करीब से दिखाने वाले यह हैं दुनिया के सबसे खतरनाक खेल.

माउंटेन क्‍लाइंबिग (पर्वतारोहण)

इस खेल को खेलते हुए आपने काफी लोगों को देखा होगा। पर्वत की चढ़ाई करना कई युवाओं का सपना होता है। फिल्‍मों में चट्टानों पर जमी बर्फ पर चढ़ाई करते देखना हालांकि थोड़ा आसान लगता है, लेकिन असलियत कुछ और ही है। प्रतिभागी (जिसे क्‍लाइंबर कहा जाता है) को मौसम की खराबी और कई कठिनाइयों का ज्ञान लेकर चढ़ाई करना होता है। क्‍लांइबिंग (चढ़ाई) करते समय शारीरीक चोट आना लाजिमी है। इस दौरान आपकी एडियां मुड़ सकती है, मांसपेशियों में अकड़न आ सकता है। लिगामेंट्स और हड्डियां टूट सकती है। गिरने से और भी गंभीर चोट आ सकती है। यह खेल कई लोगों की मौत का कारण भी बना है।

बिग वेव सर्फिंग

बिग वेव सर्फिंग एक प्रकार की सर्फिंग है जिसमें मास्‍टर पैडलर को कम से कम 20 फीट की लहर के ऊपर से तो गुजरना ही पड़ता है। इसमें सबसे खतरनाक स्‍टंट होता है जब पैडलर को 100 फीट की ऊंचाई वाली लहर से गुजरना पड़ता है। इसमें विजेता को बड़ी रकम उपहार में मिलती है। यह खेल इसलिए खतरनाक है क्‍योंकि पैडलर के पानी में डूबने की आशंका बनी रहती है तथा कभी पानी के अंदर बनी चट्टान से टकराकर उसकी मौत का भी डर हमेशा बना रहता है। पानी में करंट भी खतरे की बड़ी वजह है। पैडलर को समुद्री मछली और कीड़ों से टकराने के कारण भी अपनी जान गंवाने का खतरा होता है। इन सब कठिनाइयों के बावजूद भी बहुत लोग इस खेल के प्रति काफी जूनूनी है।

बुल फाइटिंग-

इसे असली मर्दों का खेल माना जाता है। प्रतिभागी (जिसे राइडर कहा जाता है) को बुल (बैल या सांड) को रोकना होता है। यह खेल बहुत मशहूर है विशेषकर स्‍पेन में। इसमें आदमी को अपनी मर्दानगी साबित करने का मौका मिलता है। हालांकि इसके चलते उसे गंभीर दर्द और चोट भी झेलना पड़ती है, क्‍योंकि बुल उस राइडर को उठाकर फेंक भी सकता हैं। जहां राइडर को गिरने से गंभीर चोट आ सकती है वहीं 1800 पाउंड तक वजन तक के बुल उसकी जिंदगी भी ले सकते हैं। मगर दर्द और डर से आगे निकलना एक कला है।

बेस जंपिंग

बेस जंपिंग वास्‍तव में पैराशूटिंग हैं। बेस दरअसल बिल्‍डिंग, एंटेना, स्‍पन और अर्थ (जमीन) का छोटा नाम है जिसका मतलब चट्टान होता है। इस खेल में लोग बहुत ऊचाईं से छलांग लगाते हैं। इसमें काफी रिस्‍क होती है। हवा के कारण कहीं दूर गिर जाने या यू कहें कि मौत से सामना होने का डर भी बना रहता है। यह खेल कई देशों में गैर-कानूनी है जिसमें अमेरिका शामिल है। हालांकि कई जगह इसकी स्‍पर्धाएं आयोजित की जाती है।

हेली-स्‍कींग

जैसा कि नाम से ही समझ आ रहा है कि हेली स्‍कींग का कनेक्‍शन हेलीकॉप्‍टर्स से है। इसमें आपको हेलीकॉप्‍टर एक ऊंचाई पर छोड़ता है जहां से स्‍नोबोर्डिंग या स्‍कींग करते हुए आपको नीचे आना होता है। स्‍कींग के शौकीन इसे करने के लिए बेहद उत्‍सुक रहते हैं। मगर इसमें हमेशा जान का खतरा बना होता है। अगर मौसम बदला या और कुछ कठिनाई आई या फिर हिमस्‍खलन हो गया तो आप अपनी जान से हाथ गंवा सकते हैं। ऊंचाई पर चढ़ते समय हेलीकॉप्‍टर की सवारी भी खतरनाक साबित हो सकती है।

वाइट-वॉटर राफ्टिंग

यह खेल भी बहुत खतरनाक है। नौका चलाते समय प्रतिभागियों को कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी मंजिल को हासिल करना होता है। पानी के तेज बहाव में नांव चलाना आसान कार्य नहीं है। इसमें प्रतिभागी के चट्टान से टकराने या फिर लहर से गुजरते समय हवा में उछलकर पानी की गहराई में डूबने की आशंका होती है। इसमें घुटनों में चोट आना और हड्डियों का टूटना आम है। फोर्ब्‍स मैगजीन ने इसे सबसे खतरनाक खेलों में से एक माना है। मगर फिर भी जूनूनी लोग इसे खेलने और अपनी जान को जोखिम में डालने से नहीं कतराते हैं।

ऑस्‍ट्रेलिया के दिग्‍गज सर्फर मिक फैनिंग ने इस वर्ष जुलाई में प्रतिस्‍पर्धा के दौरान शार्क से लड़ाई की थी।

मिक की इस घटना में जान जाते-जाते बची थी। उन्‍होंने बाद में कहा कि वैसे ही यह बहुत खतरनाक खेल है, लेकिन मैं जूनूनी हूं और मौत के मुंह से बाहर निकलकर आया। तो हमने सोचा आपको उन खतरनाक खेलों से रूबरू कराए जो असल में मौत के नजदीक आपको ले जाते हैं।

मगर कुछ बेहद जूनूनी लोग इसे खेलने के लिए हमेशा तैयार रहते है। वह अपनी जिंदगी को ‘मोर देन द लाइफ’ यानी जिंदगी से ज्‍यादा जीना चाहते हैं।

Abhishek Nigam

Share
Published by
Abhishek Nigam

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां दंगे वाली जगह खजूरी ख़ास में आखिर क्या कर रही थीं?

दिल्ली हिंसा में अभी तक 42 लोग अपनी जान गवा चुके हैं 300 से ज्यादा…

4 years ago

नयी भाषा सिखने के ५ सरल तरीके बजट में बना सकते है अगली यात्रा स्वर्णीय

किसी तरह की विदेश यात्रा किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत शोभायमान होता हैI विशेषकर…

4 years ago

सेल्फी लेने की आदत को कह देंगे अलविदा, जब जानेंगे इसकी साइड इफेक्ट्स !

आज कल सेल्फी लेने का ट्रेंड काफी ज़ोरों पर है. अगर आप भी सेल्फी लेने…

5 years ago

शादी के बाद इन बातों को किया नज़रअंदाज़, तो हो जाएंगे मोटापे के शिकार !

मोटापा किसी को भी अच्छा नहीं लगता... लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि शादी…

5 years ago