मनोरंजन

मिस वर्ल्ड बनने के बाद एक लड़की की होती है इतनी कमाई की जानकर उड़ जाएंगें आपके होश

हाल ही में भारत की मानुषि छिल्‍लर ने मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता जीतकर पूरी दुनिया में अपने देश और माता-पिता का नाम गर्व से ऊंचा किया है। हर साल अंर्तराष्‍ट्रीय स्‍तर पर मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता का आयोजन होता है और इस बार इस प्रतियोगिता में भारत की मानु‍षि ने ताज अपने नाम किया।

भारत को यह खिताब पूरे 17 साल बाद मिला है। इससे पहले साल 2000 में बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्‍ड बनी थीं।

दुनियाभर के देशों की हज़ारों लड़कियां हर साल मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता में जगह पाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। वहीं इस ताज को पाने के बाद लड़कियों की किस्‍मत भी बदल जाती है। देश की तरफ से मिस वर्ल्‍ड बनने वाली विश्‍व सुंदरी को कई तरह के ईनाम और राशि दी जाती है।

आइए जानते हैं कि मिस वर्ल्‍ड बनने के बाद विश्‍व सुंदरी को ईनाम में क्‍या-क्‍या दिया जाता है।

प्रतियोगिता के बाद मिस वर्ल्‍ड को जो ताज पहनाया जाता है वो बहुत कीमती होता है। जानकारी के अनुसार इस ताज की कीमत 2 करोड़ से 5 करोड़ के बीच होती है। इसके अलावा मिस वर्ल्‍ड को 10 करोड़ के आसपास का कैश प्राइज़ भी दिया जाता है। साथ ही विश्‍व सुंदरी को ट्रैवल अलाउंस भी मिलता है जिसमें वो सालभर के लिए दुनियाभर में किसी भी जगह घूम सकती हैं।

इसमें उन्‍हें ट्रैवल करने के लिए किसी भी तरह के परिवहन पर खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। इस ट्रिप को बड़े-बड़े ब्रांड स्‍पॉन्‍सर करते हैं। इसके बाद शुरु होता है उनका फिल्‍मी करियर। मिस वर्ल्‍ड बनने के बाद लड़कियों को विज्ञापनों के ऑफर आने लगते हैं और अगर एक बार आप विज्ञापन में आ गए तो फिर फिल्‍मों का रास्‍ता भी दूर नहीं रहता है। इस तरह मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीतने के बाद विश्‍व सुंदरियों की किस्‍मत खुल जाती है और एक ही दिन में उनकी जिंदगी बदल जाती है।

इस साल मिस वर्ल्‍ड बनने वाली मानुषि की बात करें तो वो अपने माता-पिता की तरह खुद भी एक मेडिकल स्‍टूडेंट हैं। हरियाणा के सोनीपत में रहने वाली मानुषि ने अपनी खूबसूरती और टैलेंट से दुनियाभर में देश और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको रहीं और तीसरे नंबर पर मिस इंग्‍लैंड।

मिस इंडिया मानुषि छिल्‍लर से फाइनल राउंड में जूरी ने सवाल पूछा था कि किस प्रोफेशन में सबसे ज्‍यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्‍यों ?

इस सवाल के जवाब में मानुषि ने कहा था कि मां को सबसे ज्‍यादा सम्‍मान मिलना चाहिए। मां को अपने प्‍यार और त्‍याग के बदले सैलरी में पैसों की जगह सम्‍मान और प्‍यार मिलना चाहिए।

अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि क्‍या मानुषि भी पूर्व मिस वर्ल्‍ड प्रियंका चोपड़ा की तरह बॉलीवुड में एंट्री करती हैं या नहीं और उन्‍हें भी प्रियंका जितनी तरक्‍की और नाम मिलता है या नहीं। अब देखते हैं कि अपने भविष्‍य को लेकर मानुषि ने क्‍या प्‍लान बना रखे हैं। क्‍या पता प्रियंका की तरह बॉलीवुड को मानुषि के रूप में एक और उम्‍दा कलाकार मिल जाए।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

3 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago