इतिहास

वो मराठा सरदार जो पानीपत का युद्ध छोड़कर भाग गया था!

मराठा सरदार मल्हार राव होलकर – वैसे तो भारत के इतिहास में कई मराठा सरदारों के पराक्रम के किस्से सुनने को मिलते है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मराठा सरदार की कहानी सुनाने जा रहे है जिसने अपने पराक्रम से फर्श से अर्श तक का सफर तय किया।

एक गैर सैनिक परिवार में पैदा होकर भी अपने साहस के दम पर एक राजवंश की स्थापना की। लेकिन इस महान योद्धा के ऊपर जंग से पीठ दिखाकर भाग जाने जैसी अप्रिय घटना भी जुड़ी है।

हम बात कर रहे है मराठा सरदार मल्हार राव होलकर की जिसने महाराष्ट्र के बाहर जाकर मराठा साम्राज्य विकसित को किया था। मल्हार राव होलकर का जन्म पुणे के होल गाँव में एक चरवाहे परिवार में 16 मार्च 1693 में हुआ था। बड़े होकर उन्होंने 1721 में बाजीराव पेशवा की सेना जॉइन कर ली।

यहाँ अपने साहस और पराक्रम की बदौलत पेशवा के करीबी हो गए और सफलता की सीढियां चढ़ते चले गये।

उनको 500 सैनिकों का नेतृत्व सौंपा गया। 1728 में हैदराबाद के निजाम के साथ मराठों की लड़ाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

उन्होंने एक के बाद एक कई लड़ाइयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जैसे 1737 में दिल्ली की लड़ाई, 1738 में भोपाल के निजाम को हराना। इतना ही नहीं मराठा सरदार मल्हार राव होलकर के पुर्तगालियों से लड़ाईयां लड़ी और जीती थी। 1748 तक मराठा सरदार मल्हार राव होलकर की स्थिति मालवा इंदौर में बेहद मजबूत हो चुकी थी इंदौर की रियासत उनके नाम कर दी गई। जिसके बाद उन्होंने मालवा होलकर साम्राज्य की स्थापना की।

इतिहास की कई लड़ाईयां में अपना पराक्रम दिखाने वाले मराठा सरदार मल्हार राव होलकर के नाम पानीपत के तीसरे युद्ध में लड़ाई छोड़कर भाग इल्जाम भी है। हालाँकि बहुत से इतिहासकार इस बात को नहीं मानते। उनके मुताबिक मराठा सरदार मल्हार राव होलकर ने इस लड़ाई में भी अहमद शाह अब्दाली की सेना से जमकर लोहा लिया था। लेकिन जब विश्वास राव पेशवा की युद्ध में मौत हो गई और मराठों की हार निश्चित लगने लगी तो मराठों के सेनापति सदाशिव राव भाऊ ने मराठा सरदार मल्हार राव होलकर को बुलाया और उनसे आग्रह किया कि वो उनकी पत्नी पार्वतीबाई को सुरक्षित जगह ले जाएं।

मराठा सरदार मल्हार राव होलकर ने उनकी आज्ञा का पालन किया और पार्वती बाई को वहां से लेकर चले गये।

ये घटना बाद में उनके जीवन का सबसे बड़ा कलंक साबित हुई और लोगों ने कहना शुरू कर दिया की मल्हार राव युद्ध से भाग गए थे।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago