विशेष

तस्वीरों में देखिए मैडम तुसाद संग्रहालय की 10 जगह के 10 फेमस स्टेच्यू की झलकियाँ !

मैडम तुसाद संग्रहालय – कई दिनों से अभिनेता अनिल कपूर की फोटो सोशल मीडिया में आंधी की तरह वायरल हो रही है, जिसमें झक्कास हीरो अपने हमशक्ल के साथ, उनके आइकन पॉज में खड़े हैं।

दरअसल अनिल का वो हमशक्ल कोई हीरो नहीं बल्कि एक वैक्स की पुतला है। जिसको मैडम तुसाद संग्रहालय ने अनिल कपूर को ट्रिब्यूट किया है।

सिर्फ अनिल कपूर को नहीं बल्कि यह संग्राहलय हर उस व्यक्ति की प्रतिमा तैयार करता है, जिसने लोगों पर अपने काम से प्रभाव डाला हो।

यदि आप दुनिया की ओर देखें तो प्रत्येक देश में एक फनकार जरूर मिल जाएगा, जो अपने कार्य के लिए चर्चित हुआ है। मगर लोग उन तक पहुंच नहीं पाते तो मैडम तुसाद का यह म्युजियम एक घर है उन लोगों का, जहां लोग उनसे मिलकर खुश होते हैं व उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाते हैं।

शायद यही कारण है कि मैडम तुसाद म्युजियम अब विश्व में फैल चुका है और राजनीतिज्ञों से लेकर एक्टर तक लोगों की प्रतिमा बना रहा है। देखा जाए, मैडम तुसाद संग्रहालय का नाम दुनिया के हर देश में हैं और यहां हम उन सभी देशों के 10 संग्राहलय के 10 वैक्स की फोटो आपतक पहुंचा रहे हैं।

मैडम तुसाद संग्रहालय –

1 साउथ कोरिया का फेमस मॉडल और एक्टर ली जॉग सुक, हॉंगकॉंग स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में लगी वैक्स आइडल ।

2 एशिया के शांघाई देश में स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में बनी सूपर पॉप वु यीफुन की वैक्स प्रतिमा।

3 जापान का फेमस संगीतकार तारो हक्कासे, जो वॉयलन से संगीत देने के साथ गीतों का निर्माता भी है। इन्हें टोक्यो के मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने वैक्स के हमशक्ल पुतले के साथ देखा जा सकता है।

4 लंदन का शाही जोड़ा प्रिंस विल्यम और केट की वैक्स प्रतिमा को उन दोनों  की साल 2011 में हुयी शादी के बाद एमस्टरडैम स्थित मैडम तुसाद संग्रहायल में जगह मिली।

5 जर्मनी का तानाशाह हिटलर, वहां के म्युज़ियो दे सेरा तुसाद संग्रहालय में अपनी प्रतिमा के साथ खड़े हैं।

6 एक्टर, सिंगर और लेखक रिकी मार्टिन मॉराल्स की वैक्स मूर्ती ऑरलैण्ड स्थित तुसाद म्युजियम में रखी है।

7 हॉलिवुड स्थित मैडम तुसाद म्युजियम में फेमस एक्टर और मॉडल मार्लिन मुनरो की प्रतिमा।

8 अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक और मिशेल ओबामा की वैक्स प्रतिमा वॉशिंगटन स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में।

9 न्यूयॉर्क स्थित मैडम तुसाद म्युजियम में बॉलीवुड के एक्टर अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान, ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान और एश्वर्या राय बच्चन की वैक्स आइडल ।

10 शांति दूत दलाई लामा अपने वैक्स पुतले के साथ, यह ऑस्ट्रेलिया स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में रखा गया है।

ये है मैडम तुसाद संग्रहालय – इस तरह आप विश्व में स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय के विभिन्न म्यूजिम में बनी फेमस लोगों की प्रतिमा देख सकते हैं।

Taruna Negi

Share
Published by
Taruna Negi

Recent Posts

दुनियाभर के मुस्लिम लोग अब नरेंद्र मोदी के दुश्मन क्यों होते जा रहे हैं? 

मुस्लिम लोगों में एक पुरुष वर्ग ऐसा है जो कि शुरू से ही नरेंद्र मोदी…

4 years ago

दिल्ली दंगों के समय नरेंद्र मोदी क्या कर रहे थे, मोदी के इस फैसले ने बचाई हजारों बेगुनाह हिन्दुओं की जान 

अजीत डोभाल को यह खबर थी कि मुस्लिम इलाकों में मस्जिदों से इस तरीके का…

4 years ago

दिल्ली में जारी रेड अलर्ट, स्लीपर सेल के आतंकवादी उड़ा देना चाहते हैं पूरी दिल्ली को 

ना सिर्फ पेट्रोल बम लोगों तक पहुंचाएं गए हैं बल्कि लोहे की रॉड और गुलेल,…

4 years ago

दिल्ली हिंसा में दंगाइयों ने हिन्दुओं के इलाकों में सबसे अधिक इस चीज को नुकसान पहुंचाया है

करावल नगर में ही 100 से ज्यादा वाहन जले हुए मिल रहे हैं लेकिन अंदर…

4 years ago

IND vs NZ: पहले ही दिन दूसरा टेस्ट मैच हार गयी इंडियन क्रिकेट टीम, शर्म से हुआ भारत पानी-पानी

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में शुरू हुआ दूसरा टेस्ट मैच पहले…

4 years ago