शिक्षा और कैरियर

भारत के टॉप 10 बोर्डिंग स्कूल जिनकी विशेषताएँ जानने के बाद वहाँ जाये बिना नहीं रह पायेंगे !

भारत के टॉप बोर्डिंग स्कूल – दुनिया के हर मां-बाप का सपना होता हैं कि उनके बच्चे बेहतर से बेहतर शिक्षा प्राप्त करें और अच्छे स्कूल में जाएं।
कुछ लोग तो अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें बोर्डिंग स्कूल में भेजते हैं।
आज हम आपको भारत के टॉप बोर्डिंग स्कूल के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनके बारें में कुछ ही लोग जानते हैं।
भारत के टॉप बोर्डिंग स्कूल –
1.  मेयो कॉलेज, अजमेर
राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित मेयो कॉलेज भारत के सबसे प्रसिद्ध स्कूलों में एक है। इस कॉलेज में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध हैं। मेयो कॉलेज की स्थापना 1988 ई में की गई थी। बॉलीवुड हस्तियों के कई बच्चे यहां से अपनी पढ़ाई कर चुके है। मेयो कॉलेज की 1 साल की फीस लगभग 5.5 लाख रुपए है।
2.  दून स्कूल, देहरादून
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित दून स्कूल की पढ़ाई काफी अच्छी मानी जाती है। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि पढ़ाई के मामले में विश्वभर में ये स्कूल प्रसिद्ध है। इस स्कूल में कई सेलिब्रिटीज के बच्चे भी पढ़ चुके हैं. इनमें गांधी परिवार भी शामिल है। इस स्कूल में लड़कों के साथ लड़कियां भी पढ़ सकती हैं। इस स्कूल की 1 साल की फीस लगभग 10 लाख रुपए है और एडमिशन फीस 3.5 लाख रुपए।
3.  ऋषि वैली स्कूल, चित्तौड़
आंध्र प्रदेश के चित्तौड़ जिले में स्थित ऋषि वैली स्कूल लगभग 375 एकड़ के एरिया में स्थापित है। अपनी बेहतर पढ़ाई के साथ ही यह स्कूल एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटीज और कम्युनिटी सर्विस के लिए भी काफी मशहूर है। ऋषि वैली स्कूल की फीस 1 साल की 4 लाख रुपए है।
4.  बिशप कॉटन स्कूल, शिमला
हिमाचल प्रदेश के शिमला का बिशप कॉटन स्कूल भारत के सबसे पुराने बोर्डिंग स्कूल में से एक है। यह स्कूल लगभग 150 साल पहले बनाया गया था। यहां की 1 साल की फीस 4.6 लाख रुपये है। जिसमें एडमिशन फीस के रूप में 90,000 रुपये लिये जाते हैं।
5.  सिंधिया स्कूल, मध्य प्रदेश, ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित सिंधिया स्कूल भारत के जाने-माने स्कूल से अरबाज खान और सलमान खान समेत कई बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां अपनी पढ़ाई कर चुकी हैं। जैसे अनुराग कश्यप, सूरज बड़जात्या, कपिल शर्मा के शो में नानी का किरदार निभाने वाले अली असगर आदि। यहां तक की भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने भी अपनी पढ़ाई इसी स्कूल से की है। इसके साथ ही माधवराव सिंधिया ने भी अपनी पढ़ाई इसी स्कूल से की है।
6.  शेरवुड कॉलेज, नैनीताल
नैनीताल के शेरवुड कॉलेज की स्थापना लगभग 100 साल पहले हुई थी। पढ़ाई के साथ-साथ खेल और कला के लिए भी काफी प्रसिद्ध है नैनीताल के आयारपाटा पहाड़ी पर स्थित शेरवुड कॉलेज।
7.  डेली कॉलेज, मध्य प्रदेश, इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर में अंग्रेजों के शासनकाल में 1876 में ही सर हेनरी डेली द्वारा इस कॉलेज की स्थापना की गई थी। तभी से इसका नाम डेली कॉलेज पड़ गया था। उस समय अंग्रेजी हुकूमत के राजकुमार के लिए ये स्कूल शिक्षा का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। इंदौर के इस डेली कॉलेज की एक साल की फीस लगभग 3.95 लाख रुपए है।
8.  सेंट पॉल स्कूल, वेस्ट बंगाल, दार्जिलिंग
वेस्ट बंगाल के दार्जिलिंग का सेंट पॉल स्कूल अच्छी पढ़ाई और शानदार कैंपस के लिए प्रचलित है। यहां की 1 साल की फीस लगभग 3.5 लाख रुपए है।
9.  वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून
देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल सिर्फ लड़कियों के लिए है। यह स्कूल विश्व के टॉप परफार्मिंग स्कूलों में से एक है। इस स्कूल की एक साल की फीस लगभग 5.85 लाख रुपए है।
10.  सरला बिड़ला एकेडमी, बेंगलुरु, कर्नाटक
कुमार बिड़ला और उनकी पत्नी नीरजा बिड़ला ने इस इस स्कूल की नींव रखी थी। कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित ये स्कूल केवल लड़कों के लिए है। इस स्कूल की साल भर की फीस लगभग 6.22 लाख रुपए है।
ये बताए हमने आपको भारत के टॉप बोर्डिंग स्कूल के बारें में। यहां से शिक्षा लेने के बाद आपका बच्चा अपने सपनों की उड़ान को पूरा कर सकता है। इसके साथ ही उन हस्तियों में भी शुमार हो सकता है, जो यहां से पढ़कर निकली हैं।
S Mishra

Share
Published by
S Mishra

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago