शिक्षा और कैरियर

इंडिया के ‘रबर ब्‍वॉय’ यश शाह से, 180 डिग्री तक घुमा लेते है सिर !

रबर ब्‍वॉय – भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और इसका सबूत हैं हमारे देश के प्रतिभावान युवा।

गुजरात के रहने वाले यश शाह का शरीर इतना लचीला है कि अब हर कोई उन्‍हें रबर ब्‍वॉय के नाम से पुकारता है। यश का शरीर रबड़ की तरह लचीला है और इस वजह से वो बिना किसी परेशानी के अपने शरीर को 180 डिग्री तक घुमा लेते हैं।

360 डिग्री तक घुमा लेते हैं रबर ब्‍वॉय

रबर ब्‍वॉय यश अपने हाथ और पैरों को 360 डिग्री तक मोड़ लेते हैं। सूरत के यश के रोल मॉडल अमेरिका के कंटॉशनिस्‍ट डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ हैं जोकि अपने शरीर को किसी भी तरह से ऐंठ सकते हैं। यश ने सबसे पहले टीवी पर डेनियल का शो देखा था और उसके बाद ही उन्‍होंने शरीर को रबड़ की तरह मोड़ने की कला सीखने का फैसला किया।

यश पिछले ढाई साल से अपने रोल मॉडल की तरह अपने शरीर को मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्‍होंने यूट्यूब पर वीडियोज़ देख-देखकर ये स्किल्‍स सीखे हैं।

भारत के सबसे लचीले इंसान

रबर ब्‍वॉय यश को भारत के सबसे लचीले इंसान का खिताब मिलना चाहिए। हालांकि, ये खिताब अब तक भारत के 17 साल के जसप्रीत सिंह के नाम है। यश का सपना है कि वो जसप्रीत का हाइपर फ्लेक्‍सिबिलिटी का रिकॉर्ड तोड़ें। वह अपने रोल मॉडल डेनियल का रिकॉर्ड भी तोड़ने का सपना देखते हैं।

साइंस के स्‍टूडेंट हैं यश

18 साल का यश 12वीं क्‍लास में पढ़ता है और वो साइंस का छात्र है। इस कला के लिए कभी भी यश ने अपनी पढ़ाई के साथ समझौता नहीं किया है। उसने अपनी पढ़ाई और जुनून में संतुलन बनाकर रखा है।

अब बात करते हैं जसप्रीत सिंह की जिनका रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी रबर ब्‍वॉय यश कर रहा है।

जसप्रीत सिंह का रिकॉर्ड

जसप्रीत 15 साल की उम्र से ही रबर ब्‍वॉय के नाम से पॉपुलर है। उसके बाद ये नाम यश को मिला है। जसप्रीत पंजाब का रहने वाला है और वो अपने बदन के हिस्‍से को जितना चाहे जहां चाहे मोड़ सकता है।

जसप्रीत का कहना है कि वो योग की मदद से ऐसा कर पाने में सफल हो पाया है। वो पिछले चार सालों ये योगा कर रहा है और यही वजह है कि उसका शरीर इतना लचीला है। यश की तरह जसप्रीत को भी बदन घुमाने में दर्द नहीं होता है। लोगों को अपना हाथ तक पीछे घुमाने में दर्द होता है लेकिन उसके लिए ये चुटकियों का काम है। अब जसप्रीत इसी काम में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

जस्‍प्रीत इंडियाज़ गॉट टैलेंट जैसे पॉपुलर शो में भी हिस्‍सा ले चुके हैं। आप खुद ही देख सकते हैं कि जस्‍प्रीत अपने शरीर को कितनी आसानी से किसी भी दिशा में घुमा लेते हैं।

दोस्‍तों, रबर ब्‍वॉय यश शाह और रबर ब्‍वॉय जस्‍प्रीत सिंह की कहानी सुनने के बाद एक बात तो पता चलती है और वो ये है कि अगर हम चाहें तो यूट्यूब का इस्‍तेमाल वीडियोंज़ देखने के अलावा कुछ सीखने में भी कर सकते हैं और योग का हमारे जीवन में कितना महत्‍व है ये तो हम जानते ही हैं लेकिन ये खबर पढ़ने के बाद हमें इसे अपने जीवन में शामिल कर ही लेना चाहिए।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago