मज़ेदार

भारत के इस लड़के ने बनाया अपना देश, पापा को बनाया प्रधानमंत्री तो खुद बना राजा

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के एक लड़के ने अपना ही अलग खुद का देश बना लिया है। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन ये सच है।

इंदौर के निवासी सुयश दीक्षित ने एक जगह देखी जो इजिप्‍ट और सूडान के बीच में पड़ती है। इस जगह पर किसी भी देश का मालिकाना हक नहीं था। इस जगह पर सुयश ने अपना देश बसा लिया और इसे किंगडम ऑफ दीक्षित नाम दिया। इस बात का ऐलान सुयश ने फेसबुक पर किया। उन्‍होंने खुद को राजा घोषित करते हुए एक झंडा भी लहरा दिया और अब वो चाहते हैं कि यूएन उनके नए देश को मान्‍यता दे। इस जगह का असली नाम ताविल है।

फेसुबक पर खुद को राजा घोषित करते हुए सुयश ने कहा कि मैंने यहां तक पहुंचने के लिए 319 किमी का सफर तय किया और जब मैं इजिप्‍ट से निकला तो वहां शूट एंड साइट के ऑर्डर थे। मैं बड़ी मुश्किल से वहां से निकलकर भागा और यहां पहुंचा हूं।

इस जगह आने के लिए सड़क भी नहीं थी और ये पूरा इलाका रेगिस्‍तान से भरा है। 900 स्‍कवायर फीट का ये इलाका किसी देश के अधीन नहीं है। यहां पर आराम से रहा जा सकता है और मैंने यहां पौधे लगाने के लिए बीज डालकर पानी डाला है।

सुयश ने अपने देश का प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति और मिलिट्री हैड अपने पिता को बनाया है और वो खुद इसके राजा बने हैं। उन्‍होंने इस देश की वेबसाइट (https://kingdomofdixit.gov.best) भी तैयार की है जिस पर कोई भी पद के लिए अप्‍लाई कर सकता है।

आपको बता दें कि इस देश की कुल आबादी महज़ 1 है और इसकी राजधानी का नाम सुयशपुर है। इस देश की स्‍थापना 5 नवंबर 2017 को हुई थी और इसके राजा सुयश ने इसका राष्‍ट्र पशु छिपकली को चुना है क्‍योंकि उन्‍हें यहां सिर्फ छिपकली ही दिखी है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago