Categories: विशेष

अशुभ साबित होती हैं ऐसी बहुएं!

यह बात कहने में अजीब लग रही है लेकिन भारत में स्त्री को देवी का दर्जा दिया गया है, यह बात और है कि इस देवी के साथ हमारा समाज क्या सुलूक करता है वह भी हम जानते ही हैं.

प्रकृति ने स्त्री के भीतर कोमलता, सौम्यता और ममत्व के भाव कूट-कूटकर भरे हैं, ये सब भावनाएं हर महिला में समान रूप से देखी भी जाती हैं लेकिन जिस तरह हाथों की पांचों अंगुलियां बराबर नहीं होतीं, उसी तरह हर स्त्री ममता की भी मूर्ति हो यह भी जरूरी नहीं है. हमारा समाज स्त्री को परिवार की इज्जत मानता है और बहुत हद तक स्त्री को ही यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है कि वह अपने परिवार और कुल के नाम पर कोई आंच ना आने दे.

जिस तरह महिलाएं कुल की लाज बचाने का काम करती हैं, अपने नैतिक और सामाजिक आचरण को पवित्र रखती हैं वहीं कुछ स्त्रियां ऐसी भी होती हैं जिनके कृत्य कुल के विनाश का कारण बनते हैं.

ऐसी स्त्रियों को सामाजिक भाषा में कुलक्षिणी कहा जाता है, लेकिन भारत के प्रसिद्ध ग्रंथ बृहद संहिता के अनुसार ऐसे कई तरीके हैं जिनसे स्त्री के चेहरे-मोहरे को देखकर ही उसके स्वभाव का पता लगाया जा सकता है.

– संहिता के अनुसार ऐसी स्त्री जिसके पैर की कनिष्ठिका अंगुली या उसके साथ वाली अंगुली, धरती को स्पर्श ना करती हो, अंगूठे के साथ वाली अंगुली अंगूठे से बहुत ज्यादा लंबी हो तो ऐसी स्त्रियां हालात और स्थिति के अनुसार अपना चरित्र बदल लेती हैं. ऐसी महिलाएं अत्याधिक क्रोधी स्वभाव की होती हैं और उन पर नियंत्रण स्थापित करना बहुत कठिन होता है. इनके चरित्र पर विश्वास नहीं किया जा सकता. जिन महिलाओं के पैर का पिछला भाग काफी मोटा और उठाव लिए होता है, ऐसी महिलाएं घर के लिए शुभ नहीं होतीं.

– स्त्री का पेट अगर घड़े की तरह होता है तो वह महिला ताउम्र गरीबी और दरिद्रता के हालातों से गुजरती है. पेट का अधिक लंबा, गड्ढेदार होना भी अशुभ की ही निशानी है. ऐसी महिलाएं जिनका ललाट यानि माथा लंबा होता है तो वह अपने देवर के लिए अशुभ होती हैं, जिन महिलाओं का पेट लंबा होता है तो वे अपने ससुर और जिनका कमर के नीचे का हिस्सा भारी होता है, वह अपने पति के लिए अशुभ होती हैं.

– जिन महिलाओं के होठों के ऊपर वाले भाग में अधिक बाल होते हैं, जिनका कद बहुत लंबा होता है तो ऐसी स्त्रियां अपने पति के लिए अशुभ साबित होती हैं. ऐसी स्त्रियां जिनके कानों में बहुत बाल होते हैं, उनका आकार असमान होता है, तो ऐसी स्त्रियां घर में क्लेश की वजह बनती हैं. मोटे, लंबे और चौड़े दांत, जो बाहर निकलते प्रतीत होते हैं तो ऐसी स्त्री के जीवन में हमेशा दुखों के बादल छाए रहते हैं. मसूड़ों का काला होना भी स्त्री के दुर्भाग्य की निशानी है.

– जिस महिला की आंखें पीली और थोड़ी डरी-डरी हों तो ऐसी महिलाओं का स्वभाव बहुत बुरा होता है. जबकि ऐसी महिलाएं जिनकी आंखें चंचल और स्लेटी रंग की होती हैं वे उत्तम मानी गई हैं.  ऐसी महिला जिसके गालों पर हंसते समय गड्ढे (डिंपल) पढ़ते हैं, उसका चरित्र अच्छा नहीं होता.

– जिस महिला की गर्दन छोटी होती है तो ऐसी महिला अपने किसी भी निर्णय के लिए दूसरों पर निर्भर रहती है। वहीं जिसकी गर्दन की लंबाई चार अंगुलियों से ज्यादा होती है वह महिला अपने ही वंश का विनाश करती है। चपटी गर्दन वाली महिलाओं की विशेषता उनका अत्याधिक गुस्सैल और क्रूर स्वभाव होता है।

स्त्रियों के विषय में इस तरह की जानकारी के माध्यम से हम उनका अनादर नहीं कर रहे हैं बस सहिंता में लिखी बाते आप तक पंहुचा रहे है ताकि आप को जानकारी मिल सके. बाकि सब कुछ आप की सोच-समझ पर निर्भर करता हैं कि आप इन बातों को सकारात्मक रूप में लेते  हैं या नकारात्मक रूप में लेते हैं.

Sagar Shri Gupta

Share
Published by
Sagar Shri Gupta

Recent Posts

Jawaharlal Nehru के 5 सबसे बड़े Blunders जिन्होंने राष्ट्र को नुकसान पहुंचाया

भारत को आजादी दिलाने में अनेक क्रांतिकारियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था, पूरे…

6 years ago

Aaj ka Rashiphal: आज 3 अप्रैल 2020 का राशिफल

मेष राशि आप अपने व्यापार को और बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में…

6 years ago

डॉक्टर देवता पर हमला क्यों? पढ़िए ख़ास रिपोर्ट

भारत देश के अंदर लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं. डॉक्टर्स और…

6 years ago

ज्योतिष भविष्यवाणी: 2020 में अगस्त तक कोरोना वायरस का प्रकोप ठंडा पड़ जायेगा

साल 2020 को लेकर कई भविष्यवाणियां की गई हैं. इन भविष्यवाणियों में बताया गया है…

6 years ago

कोरोना वायरस के पीड़ित लोगों को भारत में घुसाना चाहता है पाकिस्तान : रेड अलर्ट

कोरोना वायरस का कहर लोगों को लगातार परेशान करता हुआ नजर आ रहा है और…

6 years ago

स्पेशल रिपोर्ट- राजस्थान में खिल सकता है मोदी का कमल, गिर सकती है कांग्रेस की सरकार

राजस्थान सरकार की शुरू हुई अग्नि परीक्षा उम्मीद थी कि सचिन पायलट को राजस्थान का…

6 years ago