विशेष

इन 10 चीज़ों की विशेषताएं अजीब है जिनके बारे में आप कुछ भी नहीं जानते !

चीज़ों की विशेषताएं – अपने रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई चीजों का इस्तेमाल करते है, जैसे कि जूते, मोबाइल फ़ोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेशनरी आदि।

लेकिन हम शायद नहीं जानते है कि दैनिक उपयोग की ये वस्तुएं कई विशेषताएं लिए होती है और जिनकी वजह भी खास होती है, हालाँकि चीज़ों की विशेषताएं हम देख नहीं पाते।

इस लेख में आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दैनिक उपयोग में होने के बावजूद हमें इनकी विशेषताओं के बारे में पता नहीं होता।

चीज़ों की विशेषताएं –

1 – मोबाइल फ़ोन में नीचे की तरफ एक छोटा सा होल होता है, जिसकी एक खास वजह है इसमें दरअसल एक माइक्रोफोन लगा हुआ रहता है। जिसकी वजह से हमारी आवाज़ दूसरों तक पहुँच पाती है।

2 – क्या आपने कभी सोचा है कि की-बोर्ड में एफ और जे कीज़ पर एक उभरा हुआ सा भाग क्यों रहता है। दरसल इस खास बनावट के पीछे एक वजह है, टाइपिंग की दुनिया में इन्हें होम कीज के नाम से जाना जाता है।

3 – लैपटॉप चार्जर के अंत में गांठ जैसी बनावट इसका सौन्दर्य बढ़ाने के लिए नहीं है। दरअसल यह केबल में इन्टरफेयरेन्स को रोकता है।

4 – एप्पल के चार्जर में लगे सफेद हुक इसलिए होते है, जिससे केबल को लपेटने में आसानी होती है।

5 – स्नीकर शूज तो सभी ने पहने होंगे लेकिन क्या आपको पता है इसमें दो छेद क्यों पाए जाते है। दरअसल इसके पीछे कारण है इन दो छेद की मदद से स्नीकर्स को ‘सांस लेने’ में सहूलियत होती है।

6 – क्या आप जानते है कि पेन के केप में एक छोटा सा छेद क्यों होता है। दरअसल यह सुराख बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाये जाते हैं। अगर बच्चे इसे दुर्घटनावश निगल जाएं तो वे दम घुंटने से बच जाएं।

7 – बर्तनों के हैन्डल में सुराख सिर्फ धोकर टांगने के लिए नहीं है। आप यहां चम्मच भी रख सकते हैं।

8 – क्या आप जानते है आपकी फेवरेट जीन्स में मेटल के रिपीट क्यों लगाए जाते है। दरअसल यह जीन्स को मजबूती प्रदान करते है, ताकि पॉकेट फटने से बच सके। यही वजह है कि ये रिपीट पॉकेट की खास जगह पर लगे होते हैं।

9 – लॉक का उपयोग तो सभी करते है लेकिन क्या आप जानते है इसमें एक छोटा सा होल क्यों होता। इसका कारण है कि हम इसमें तेल डाल सकते हैं, साथ ही अगर इसमें पानी चला गया है तो वह भी बाहर निकाल सकते हैं।

10 – सेफ्टी पिन का तो सभी इस्तेमाल करते है लेकिन क्या आप जानते है, इसका डिजाईन टेढा-मेढ़ा क्यों होता है। दरअसल यह डिजायन इसे एक स्थान पर टिकाए रखने में मददगार साबित होता है।

ये थी चीज़ों की विशेषताएं – ये चीज़ों की विशेषताएं कुछ छोटी-छोटी है मगर मोटी बातें जिनको कि एक खास वजह से बनाया गया है।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

ये हैं भारत के 7 कमांडोज फोर्सेज, इनका नाम सुनकर ही दुश्मन का दिल दहल जाता है

भारत के कमांडो फोर्सेज - आम सैनिकों से अलग कमांडोज को स्पेशल मिशन्स के लिए…

5 years ago

सिर्फ 50 रूपए लगाकर भी आप कमा सकते हैं लाखों रुपए ! जानिये कैसे?

शेयर बाज़ार में इन्वेस्टमेंट - विश्वास करना मुश्किल है कि 50 रूपए इनवेस्ट करके आप…

5 years ago

हर युग में सच साबित हुए हैं महाभारत के ये 5 सबक !

सैकड़ों वर्षों पहले लिखी गई महाभारत की कहानियों को हर युग में अनेकों लोग अनेकों…

5 years ago

जानिए किस राशि के लिए आप साबित होंगे बेस्ट लवर !

परफेक्ट कपल - कौन नहीं चाहता कि उसका अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ रिश्ता…

5 years ago

सिगरेट, शराब, कोकेन, हिरोइन – कुछ इस तरह से असर करता है शरीर पर !

कोई भी व्यक्ति किसी नशे का आदी कैसे जाता है. अधिकांश लोग नशे को अपनी…

5 years ago

जांघों की चर्बी कम करने में रामबाण है ये 8 ड्रिंक्स !

जांघों की चर्बी - शरीर के किसी भी हिस्से का फैट कम करना है जरूरी…

5 years ago