संगीत से जुड़ी कायनात,  संगीत की ना कोई जुबां, संगीत में है गीता-कुरान,

संगीत में है अल्लाह-ओ-राम, संगीत में है दुनियां तमाम, संगीत माने न धर्म जात.

मशहूर गीतकार समीर द्वारा रचित इस गीत के बोल एकदम सही है. भारत देश की संस्कृति में संगीत को काफी महत्व प्राप्त है. चाहे किसी के नामकरण की विधि हो, मृत्यु के बाद प्रार्थनासभा या मंदिर में कीर्तन, संगीत सब जगह है. हम संगीत के लिए इतने बाँवरे हैं कि कोयल की कुहू-कुहू को और बारिश की टिप-टिप को भी संगीत का दर्जा देते है.

बहुत से लोग है जिन्हें संगीत एवं गीत में काफी दिलचस्पी है और इसमें अपना कैरियर बनाना चाहते है. आज हमारे पास विश्व प्रख्यात गीतकार हैं, तो इसका काफी योगदान भारत के संगीत घरानों को जाता है. पहले की बात और थी कि संगीत सीखने के साधन काफी सीमित थे, जैसे की सिर्फ संगीत घराने में ही था. पर आज की बात अलग ही है. काफी सारी संस्थाएं, विद्यालय, और विश्व विद्यालय, संगीत में डिप्लोमा, अंडर ग्रेजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम उपलब्ध कराती हैं. अगर आपको भी संगीत में रूचि है तो निम्न लिखित जानकारी आपके लिए लाभदायक होगी.

पाठ्यक्रम की अवधि कार्यक्रम के अनुसार है, जैसे की डिप्लोमा तक़रीबन 2 वर्ष, बी.ए. 3 वर्ष और एम.ए 2 वर्ष.

पाठ्यक्रम संगीत सिद्धांत, संगीत के इतिहास, संगीत व्याख्या, आवाज़ अनुदेश और संगीत लेखन सिखाता है. कुछ पाठ्यक्रम के नाम:

  • बी.ए. (संगीत)
  • बी.ए. (तबला)
  • बी.एफ.ए (सितार)
  • बी.एफ.ए (तबला)
  • संगीत में प्रमाणपत्र
  • संगीत प्रशंसा और संगीत में प्रमाणपत्र
  • डिप्लोमा संगीत में
  • डिप्लोमा तबला में

कुछ संस्थाए जहाँ हम संगीत में करियर बना सकते  है:

१) कलकत्ता विश्वविद्यालय

२) एतिल्डे महाविद्यालय ऑफ़ दिल्ली

३) एतिल्डे महाविद्यालय ऑफ़ राजस्थान

४) दिल्ली संगीत समाज, नई दिल्ली

५) हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय

६) इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय

७) जय नरैन व्यास महाविद्यालय

८) बनारस हिन्दू महाविद्यालय

९) कुरुक्षेत्र महाविद्यालय

१०) सरस्वती संगीत कॉलेज

११) विश्व भारती विश्वविद्यालय

१२) दिल्ली विश्वविद्यालय

१३) आदर्श कला मंदिर

१४) मुंबई यूनिवर्सिटी

 

यह कोर्स करने के बाद आपको निम्न जॉब अवसर और जॉब भूमिका हासिल होगी:

  • संगीतकार
  • शिक्षक
  • कंपोजर/ लेखक
  • संगीत प्रकाशक
  • संगीत पत्रकार
  • संगीत चिकित्सक
  • आर्टिस्ट मेनेजर (कलाकार प्रबंधक)
  • टीवी चैनल
  • एफ.एम. चैनल
  • संगीत कंपनी
Akash Shah

Share
Published by
Akash Shah

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago