विदेश

दुनिया के सबसे ख़ुशनुमा देश हैं ये 8! क्या हमारा देश हैं इन में?

कोई भी देश सिर्फ़ जंगल पहाड़ नदियों से नहीं बना होता, वहाँ रहने वाले लोगों से बनता है|

अगर वो लोग दुखी हैं, परेशान हैं तो देश परेशान होगा और अगर वो ख़ुश हैं तो देश ख़ुश होगा!

आईये देखें दुनिया के 8 सबसे ख़ुश देश:

8) कैनेडा

अमरीका का पड़ोसी और दुनिया के दूसरा सबसे बड़ा देश, कैनेडा अपनी जनसंख्या को काफ़ी हद तक ख़ुश रखने में सफ़ल रहा है! न सिर्फ़ रोज़गार बल्कि आमदनी के मामले में भी यहाँ के लोग काफ़ी संतुष्ट हैं| कैनेडा की औसतन रोज़गार दर 72% है और और औसतन इनकम है करीब $26,500/-| लोगों की सेहत अच्छी रहती है और इसी वजह से जीवनकाल भी ज़्यादा है!

7) ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है और माना जाता है कि यहाँ के लोग जितनी मस्ती से काम करते हैं, उतनी ही मस्ती से ज़िन्दगी के मज़े भी उठाते हैं! अच्छी सेहत, अच्छा काम, अच्छी कमाई और लम्बी उम्र की वजह से इस देश के लोग बेहद ख़ुश नज़र आते हैं! ऑस्ट्रेलिया की औसतन रोज़गार दर 72% है और और औसतन इनकम है करीब $26,900/-|

6) फ़िनलैंड

यूरोप में स्थित इस छोटे से देश को काम मत समझिए! रूस, स्वीडन और नॉर्वे से घिरे इस देश के लोग भी काफ़ी ख़ुश माने जाते हैं| एक सर्वे के अनुसार फ़िनलैंड की औसतन रोज़गार दर 68% है और और औसतन इनकम है करीब $25,000/-|

5) ऑस्ट्रिया

एक और यूरोपियन देश ऑस्ट्रिया की जनसँख्या मात्र 85 लाख है! लेकिन यहाँ के लोग बहुत ही ख़ुश रहते हैं| ऑस्ट्रिया की औसतन रोज़गार दर 72% है और और औसतन इनकम है करीब $27,500/-|

4) स्विट्ज़रलैंड

इस देश के बारे में कौन नहीं जानता! कम से कम भारत में तो इसे स्वर्गीय श्री यश चोपड़ा ने अपनी फिल्मों के द्वारा अच्छा ख़ासा लोकप्रिय बना दिया है! यहाँ भी लोग आनंदपूर्वक रहते हैं| इनकी औसतन रोज़गार दर है 79% और औसतन इनकम है $27, 750/-|

3) नीदरलैंड्स

ये देश भी यूरोप में ही स्थित है और इसकी कैपिटल, एम्स्टर्डम, विश्व भर में काफ़ी प्रसिद्ध है! यहाँ जीवनशैली बड़ी ही रिलैक्स्ड है और लोग खाते-पीते मग्न रहते हैं! इनकी औसतन रोज़गार दर है 75% और औसतन इनकम है करीब $ 25,750/- |

2) नॉर्वे

आप हैरान हो जाएंगे जानकार कि ये देश भी यूरोप में ही है और 50 लाख की जनसँख्या के साथ यूरोप का दूसरी सबसे घनी आबादी वाला देश है| लेकिन इस बात से यहाँ रहने वालों को कोई फ़र्क नहीं पड़ता! वो ख़ुशी-ख़ुशी मिलके सबके साथ रहते हैं! इनकी औसतन रोज़गार दर है 75% और औसतन इनकम है क़रीब $ 30,500/-|

1) डेनमार्क

कहते हैं ख़ुश रहने के लिए पैसा उतना मायने नहीं रखता! ये देश इसी बात का सबूत है! इनकी औसतन रोज़गार दर है 73% और औसतन इनकम है क़रीब $23,000/-| लेकिन फिर भी सर्वे के अनुसार दुनिया का सबसे ख़ुशनुमा देश है ये!

दुःख की बात है कि हमारा देश इस सूची में शामिल नहीं है!

लेकिन इस बात को लेकर परेशान क्यों हों? ख़ुश रहो यार, यही सूची कोई आख़री सूची नहीं है, अगले साल फिर बदल जायेगी! एक ही ज़िन्दगी है, मस्त होकर जियो!

Nitish Bakshi

Share
Published by
Nitish Bakshi

Recent Posts

ढल गई जवानी जिस्म के सौदे में ! अब क्या होगा बूढ़ापे का !

वेश्याओं के रेड लाइट इलाके में हर रोज़ सजती है जिस्मफरोशी की मंडी. इस मंडी…

5 years ago

पेट्रीसिया नारायण ! 50 पैसे रोजाना से 2 लाख रुपये रोजाना का सफ़र!

संघर्ष करनेवालों की कभी हार नहीं होती है. जो अपने जीवन में संघर्षों से मुंह…

5 years ago

माता रानी के दर्शन का फल तभी मिलेगा, जब करेंगे भैरवनाथ के दर्शन !

वैष्णों देवी माता का मंदिर कटरा से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.…

5 years ago

एक गरीब ब्राह्मण भोजन चुराता हुआ पकड़ा गया और फिर वो कैसे बन गए धन के देवता कुबेर देव!

धन-दौलत की चाह रखनेवाले हमेशा धन की देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं. माता लक्ष्मी…

5 years ago

रमज़ान में खुले हैं जन्नत के दरवाज़े ! होगी हर दुआ कबूल !

साल के बारह महीनों में रमज़ान का महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है.…

5 years ago

चिता की राख से आरती करने पर खुश होते हैं उज्जैन के राजा ‘महाकाल’

उज्जैन के क्षिप्रा नदी के पूर्वी किनारे पर बसा है उज्जैन के राजा महाकालेश्वर का…

5 years ago