जीवन शैली

89 साल की उम्र में इस दादी ने शुरु किया बिजनेस, करोड़ों कमा रही हैं

लतिका चक्रवर्ती – किसी भी काम को करने या कुछ नया सीखने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती है। अगर आप मन में ठान लें तो हर काम को पूरा कर सकते हैं।

अपने काम में कामयाबी पाने के लिए जज्‍बे का होना बहुत जरूरी है। अगर आपमें जज्‍बा है तो आप किसी भी उम्र में अपने मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

आज हम आपको एक ऐसी वृद्ध महिला की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने जीवन के आखिरी पड़ाव पर बिजनेस शुरु किया और उसे सफल भी बनाया।

आइए जानते हैं इस वृद्ध महिला की सफलता की कहानी।

लतिका चक्रवर्ती हैं बिजनेसवुमेन

लतिका चक्रवर्ती 89 साल की उम्र में ऑनलाइन बिजनेस चलाती हैं। इस उम्र में वो ऑनलाइन बिजनेस में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी हैं। उनके बिजनेस में ना केवल दम है बल्कि बहुत खूबसूरत भी है।

आइए जानते हैं अब उनके बिजनेस के बारे में…

क्‍या काम करती हैं

लतिका चक्रवर्ती अपने ऑनलाइन बिजनेस से दुनियाभर में हैंड बैग्‍स भेजती हैं। उनके यहां बनने वाले बैग्‍स बहुत खूबसूरत और आकर्षक होते हैं।

लतिका के पति कृष्‍णा लाल चक्रवर्ती सर्वे ऑफ इंडिया में सर्वेक्षक का काम करते थे लेकिन उनके निधन के बाद वो अपने बेटे कैप्‍टन राज चक्रवर्ती के साथ रहने लगी। उनका बेटा नौसेना में था और इस वजह से उसे भारत के अलग-अलग शहरों में घूमना पड़ता है।

लतिका चक्रवर्ती को अपने बेटे के साथ अलग-अलग शहरों में जाना पसंद नहीं था और इसलिए उन्‍होंने इस उम्र में कुछ ऐसा करने की सोची जिससे वो एक ही जगह रह सकें। अपने हुनर से उन्‍होंने कुछ अलग करने की सोची और उसे पूरा भी किया। अपनी कला को दिखाते हुए लतिका ने एक ऑनलाइन शॉप शुरु की जिसमें वह हाथ से बने हैंड बैग और पोटली बेचने लगीं।

हाथ ये बनी चीज़ों की पूरी दुनिया में डिमांड रहती है और इस वजह से लतिका जी का भी बिजनेस चल पड़ा है। आज उनके पास कई महिलाएं काम करती हैं। इस तरह लतिका जी ना केवल खुद बिजनेस चला रही हैं बल्कि कई महिलाओं को रोज़गार भी दे रही हैं।

इस उम्र में आकर तो लोग भगवान की भक्‍ति और मंदिरों में चक्‍कर लगाते हैं लेकिन लतिका जी ने जो किया है वो सबसे अलग है। इससे उनकी कलाकारी और जज्‍बे का पता चलता है। उन्‍होंने इस बिजनेस को शुरु करने में अपने बेटे की मदद भी ली थी। उन्‍होंने ही उन्‍हें ऑनलाइन बिजनेस करना सिखाया और पूरा सैटअप करके दिया।

इस कहानी को पढ़ने के बाद आपको भी ये सीख मिलती है कि उम्र किसी भी काम के बीच में बाधा नहीं हो सकती है। अगर आप सच में किसी काम को करना चाहते हैं या कुछ पाना चाहते हैं तो उसे पाने के लिए उम्र का बहाना नहीं बना सकते हैं।

अपने सपनों को साकार करने के लिए उम्र कोई सीमा नहीं होती है। आप जब चाहें अपने सपनों को पूरा करने की शुरुआत कर सकते हैं। लतिका जी की तरह आपको भी कुछ करने की प्रेरणा और प्रोत्‍साहन मिलता है। अब आप भी कुछ नया करने से डरें नहीं।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago