मज़ेदार

चशमिश लड़कियों के मन में लड़कों को देखकर आते हैं कुछ ऐसे ख्याल

चशमिश लड़कियां – कहते हैं कि चशमिश लड़कियां कुछ अलग होती हैं लेकिन इनके चश्‍मे की वजह से लड़कों का ध्‍यान इन पर कम ही जाता है।

आमतौर पर देखा गया है कि जब लड़कियां पास से गुज़रती हैं तो लड़कों के मन में कई तरह के ख्‍याल आते हैं लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि किसी लड़के के पास से गुज़रने पर लड़कियों के मन में भी कुछ बातें आती हैं। हालांकि, चशमिश लड़कियों के मन में जो ख्‍याल आते हैं वो कुछ अलग होते हैं।

आइए जानते हैं कि किसी लड़के के पास से गुज़रने पर चशमिश लड़कियां क्या सोचती है ।

काश उनका होता ब्‍वॉयफ्रेंड

आप मानें या ना मानें लेकिन चशमिश लड़कियों को लगता है कि लड़के उनकी जगह बाकी लड़कियों को ज्‍यादा तवज्‍जो देते हैं और ऐसे में वो अकेली रह जाती हैं।

जब कोई हैंडसम सा लड़का उसके पास से गुज़रता है तो उनके मन में भी यही ख्‍याल आता है कि काश वो उनका ब्‍वॉयफ्रेंड होता।

खैर, किसी हैंडसम लड़के के पास से गुज़रने पर तो शायद हर लड़की को कुछ ऐसा ही लगता होगा।

दोस्‍त बनकर रह गई

अगर आपकी बहुत सारी फीमेल फ्रेंड्स हैं तो उनमें से एक ना एक लड़की तो चशमिश होगी ही। चशमिश लड़कियों को लगता है कि वो बस फ्रेंड हो सकती हैं और उनमें गर्लफ्रेंड बनने जैसा कुछ नहीं है। किसी लड़के के पास से गुज़रने पर भी उनके मन में यही ख्‍याल आता है कि वो उनका दोस्‍त तो बन सकता है लेकिन हमसफर नहीं। अगर आप ऐसा सोचती हैं तो ये गलत है।

बात करने का मन करता है

किसी हैंडसम लड़के के पास से गुज़रने पर आम लड़कियों की तरह चशमिश लड़कियों का मन कभी कुंठा तो कभी आकांक्षा से भर जाता है कि काश उनका भी ब्‍वॉयफ्रेंड ऐसा होता या फिर उन्‍हें भी कोई हैंडसम लड़का प्‍यार करता। ये ख्‍याल अमूमन हर लड़की के मन में आता ही है।

लड़कों को लगता है कि सिर्फ वो ही किसी लड़की को देखकर आहें भरते हैं और कमेंट्स करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। आजकल की लड़कियां काफी तेज-तर्रार हैं और वो भी किसी हैंडसम लड़के को देखकर उससे बात करने के लिए मचल उठती हैं। ऐसा ही कुछ चशमिश लड़कियों के साथ भी होता है। इनकी जिंदगी थोड़ी अलग होती है।

अगर फिल्‍मों में देखें तो चशमिश लड़की के चश्‍मे के पीछे एक खूबसूरत लड़की छिपी होती है और शायद रियल लाइफ में भी ऐसा ही होता है। दोस्‍तों, हर कोई खूबसूरत होता है बस उस खूबसूरती को पहचानने वाली नज़र की जरूरत होती है। कई चशमिश लड़कियां भी बहुत सुंदर और समझदार होती हैं।

चशमिश लड़कियां भी हैंडसम लड़कों पर आसानी से फिसल जाती हैं। किसी भी हैंडसम या अच्‍छे लड़के के पास से गुज़रने पर लड़कियों के मन में भी कई तरह के ख्‍याल और बातें उठने लगती हैं और वो क्‍या हैं, ये तो हम आपको बता ही चुके हैं। अब जब कभी आप भी किसी चशमिश लड़की के पास से गुज़रें तो समझ जाएं कि उनके मन में क्‍या चल रहा है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago