राजनीति

एमपी में 19 साल पहले भी कांग्रेस के राज में पुलिस की गोली से मारे गए थे 24 किसान!

भारत के हृदय प्रदेश यानि मध्यप्रदेश में इन दिनों राजनीति गरमाई हुई है।

पिछले दिनों हुए किसान आंदोलन में पुलिस की गोलियों से 6 किसानों की मौत ने मध्यप्रदेश का माहौल ख़राब कर दिया है। ये घटना पिछले दिनों एमपी के मंदसौर में हुई थी। इस घटना की वजह से हर तरफ एमपी के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की आलोचना हो रही है। कई संगठन मिलकर उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे है। इस घटना में चारों तरफ से आलोचना झेल रहे शिवराजसिंह चौहान इस पूरे मामले में विलेन बने हुए है।

इस घटना में एमपी सरकार की तरफ से कई बातें हड़बड़ी में कही गई जैसे पहले कहा गया कि किसान आपसी फायरिंग में मारे गए, फिर कहा गया कि पुलिस की गोलियों से किसानों की मौत हुई। वही बात मुआवजे राशी को लेकर भी हुई पहले मुआवजा राशी घोषित कर दी लेकिन बाद में इस मुआवजे राशी को बड़ा कर एक करोड़ कर दिया गया। इस पुरे मामले में मुख्यमंत्री शिवराज का ये भी कहना है कि इसमें कांग्रेस का हाथ है।

अब माहौल ये है कि कई लोगों ने शिवराजसिंह चौहान से इस्तीफ़े की मांग की है।

हालाँकि पुलिस फायरिंग में किसानों की मौत का मामला एमपी में पहली बार नही है।

इससे पहले भी पुलिस की गोलियों से किसानों की मौत हुई है। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह की सरकार में हुए गोलीकांड में 24 बेकसूर किसानों की मौत हुई थी। ये बात 19 साल पहले की है जब 12 जनवरी 1998 को एमपी के बैतूल जिले की मुलताई तहसील परिसर में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में 24 बेकसुर किसानों की मौत हुई थी और करीब 150 से ज्यादा किसान पुलिस की गोलीयों से घायल हुए थे।

एमपी में उस समय मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी।

उस समय भी हालात आज की ही तरह थे किसान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन के जरिये अपनी आवाज़ को शासन और प्रशासन तक पहंचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उनकी आवाज़ को गोलियों के शोर तले बंद कर दिया।

उस घटना ने मध्यप्रदेश की राजनीति में कोहराम मचा दिया था जिसका नतीजा बाद में ये हुआ की दिग्विजय सिंह दोबारा सीएम की कुर्सी पर कभी बैठ ही नहीं पायें।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago