शिक्षा और कैरियर

शिक्षा के इस स्तर तक पहुंचने में गुज़र जायेगी भारत की 6 पीढियाँ !

शिक्षा का स्तर – भारत शिक्षा के मामले में विकासशील देशों तक पहुंचना चाहता है लेकिल वहां तक पहुंचने में भारत की 6 पीढियां गुज़र जाएंगी।

शिक्षा के मामले में विकासशील देशों के शिक्षा का स्तर पहुंचने में भारत को 126 साल लग जाएंगें। अगर शिक्षा के क्षेत्र में भारत इसी गति से आगे बढ़ता रहा तो इसमें कोई शक नहीं है कि उसे दूसरों देशों के स्‍टैंडर्ड तक पहुंचने में सालों लग जाएंगें।

हालांकि, भारत ने तेजी से प्रगति की है लेकिन शिक्षा के मामले में वि‍कसित देशों ने काफी खर्चा किया है लेकिन शिक्षा का स्तर तक  भारत को पहुंचने में काफी समय लग जाएगा।

भारत अपने सकल घरेलू उत्‍पाद का 3.83 प्रतिशत ही शिक्षा पर खर्च करता है जोकि विदेशों के स्‍तर तक पहुंचने के लिए काफी कम है।

यूएसअपनी जीडीपी का 5.22%, जर्मनी 4.95%और यूके अपनी जीडीपी का 5.72%हिस्‍सा एजुकेशन पर खर्च करता है। इस तरह इन देशों का शिक्षा के क्षेत्र में निवेश भारत के मुकाबले काफी ऊंचा है। भारतीय जीडीपी की तुलना में यूएस का जीडीपी सात गुना ज्‍यादा है।

हालांकि संयुक्‍त राष्‍ट्रों की मानें तो भारत को उनका मुकाबला करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जीडीपी का 6 प्रतिशत खर्च करना चाहिए।

अगर भारत अपने संसाधनों को शिक्षा पर खर्च करे तो वह पूरी दुनिया में खुद को साबित कर सकता है क्‍योंकि भारत एक ऐसा देश है जहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन यहां छात्रों को अवसरों और संसाधनों की कमी जरूर महसूस होती है। भारत इस समय दुनिया का सबसे युवा देश है।

भारत की 315 मिलियन पॉपुलेशन अभी पढ़ाई कर रही है।

शिक्षा के क्षेत्र में अच्‍छे शिक्षकों की कमी सबसे बड़ी चुनौती है। वर्तमान में 1.4 मिलियन शिक्षकों की कमी से भारत जूझ रहा है। दुर्भाग्‍यवश, भारत में 20 प्रतिशत शिक्षक एनसीटीई के मानकों के अनुसार योग्‍य नहीं हैं। वहीं कौशल विकास की कमी के कारण भी भारत कुशल देशों की लिस्‍ट से बाहर है। भारत में ग्रैजुएट और पोस्‍ट ग्रैजुएट लोगों को बेरोज़गारी या नौकरी में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। ये बहुत ही दुख की बात है कि पर्याप्‍त कार्यबल होने के बावजूद भारतीयों में कौशल विकास की कमी है।

शिक्षा का स्तर – हमारे देश में सिर्फ 4.7 प्रतिशत लोगों को ही औपचारिक प्रशिक्षण मिलता है जबकि जापान में ये आंकड़ा 80%, दक्षिण कोरिया में 95%, जर्मनी में 75%, यूके में 68%और यूएस में 52%है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago